Relationship Tips: नई नवेली दुल्हनें सास के साथ ऐसे मजबूत करें अपने र‍िश्‍ते, बड़े काम की हैं ये ट‍िप्‍स

शादी के बाद लड़की की जिंदगी में कई सारे बदलाव देखने को मि‍लते हैं और नए र‍िश्‍ते भी जुड़ जाते हैं। कई बार बहुएं कुछ समझ नहीं पाती हैं और इससे चीजें ब‍िगड़ने लगती हैं। ऐसे में अगर आपने सास से अच्‍छे र‍िश्‍ते बना ल‍िए तो आगे का सफर आसान हो सकता है।
Updated:- 2026-05-27, 14:30 IST
image

आज के समय में शादियों में टकराव ज्यादा देखने को मिलता है। बहू की सास से नहीं बनती है तो कई बार सास बहुओं को पसंद नहीं करती हैं। इसलिए जब भी शादी होती है तो लड़कियों के मन में थोड़ा डर जरूर रहता है। दरअसल, आपके लिए नया हो जाता है। ऐसे में अगर आप शुरुआत में ही सास से अच्छी बॉन्डिंग बना लेंगी तो आपका रिश्ता काफी मजबूत हो जाएगा।

क्योंकि कई बार छोटी-छोटी गलतफहमी से रिश्तों में दूरी आ जाती है। ऐसे में हम आपको सास से रिश्ता मजबूत करने के कुछ आसान टिप्स दे रहे हैं। अगर आप नई नवेली दुल्हन हैं और सास के साथ अच्छा रिश्ता बनाना चाहती हैं, तो ये आसान टिप्स आपके काफी काम आ सकती हैं। आइए जानते हैं-

relationship tips (1)

बातचीत बनाए रखें

कई बार नई बहुएं कुछ कारणों से बात नहीं करती हैं। लेकिन आपको मालूम होना चाहिए कि रिश्ते मजबूत करने के लिए बातचीत बहुत जरूरी है। आप अपनी सास को एकदम मां की तरह मानें और उनसे छोटी-छोटी बातें भी शेयर करें। उनकी पसंद और नपसंद के बारे में भी बात करें। उनसे पूछकर ही कोई काम करें।

यह भी पढ़ें- बात-बात पर हो जाती है सासू मां से बहस? इन 5 तरीकों से करें डील...दोनों में बना रहेगा प्यार

उनकी बातों को ध्यान से सुनें

ये बात मुझसे कई लोगों ने कही है कि सास लोगों को बात करना बहुत पसंद होता है। जब उनकी बातें कोई ध्यान से सुनता है तो उन्हें काफी अच्छा लगता है। ऐसे में आप उनसे ढेरों बातें करें। अगर कभी वो आपको कुछ समझा रहीं हों, तो उनकी बात ध्यान से सुनें।

उनकी पसंद का खाना बनाएं

अगर आप अपनी सासू मां की पसंदीदा डिश बनाया करेंगी तो खासतौर से उन्हें बहुत अच्छा लगेगा। इसका मतलब ये नहीं है कि आप खुद वपर बोझ लाद लें। आप उनसे छोटी-छोटी मदद के लिए भी कह सकती हैं। जब आप उनसे हेल्प मांगेंगी तो उन्हें भी लगेगा कि आप अपनापन जता रही हैं।

relationship tips (2)

हर बात पर तुलना न करें

कई बार बहुत सी दुल्हनें मायके और ससुराल को कंपेयर करने लग जाती हैं, लेकिन इससे आपके रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। देखिए, हर घर का माहौल अलग होता है, इसलिए आप धीरे-धीरे वहां के तौर-तरीकों को समझें।

यह भी पढ़ें- सगाई के बाद होने वाले सास-ससुर के साथ बनानी है गहरी बॉन्डिंग, तो इन तरीकों से जीतें उनका दिल

बाजार हाट करने भी साथ जाएं

आप साथ में कोई छोटी एक्टिविटी भी कर सकती हैं। जैसे साथ में बाजार जाना, शॉपिंग करना, टीवी देखना या कोई नई रेसिपी ट्राई करना। जब आप ये सब साथ मिलकर करेंगी तो उन्हें बहुत अच्छा लगेगा।

सम्मान देना बहुत जरूरी

रिश्ते में प्यार के साथ सम्मान देना भी जरूरी होता है। कहते हैं कि अगर रिश्ते में प्यार है पर सम्मान नहीं, तो वो रिश्ता ज्यादा समय तक टिक नहीं सकता है। इसलिए हमेशा अपनी सास का सम्मान करें। अगर आपको कोई बात उनकी नहीं अच्छी लगती है तो उस समय शांत रहें।

यह भी पढ़ें- बहू नहीं सुनती आपकी एक भी बात, तो इन 5 बातों का रखें ध्यान...खत्म हो जाएंगे आपसी गिले-शिकवे

पति को बीच में न लाएं

छोटी-छोटी बातों में पति को बीच में बिल्कुल भी न लाएं। अगर आपके बीच कोई अनबन हो भी जाती है तो आप दोनों ही इसका समाधान निकालें। क्योंकि अगर आप पति को या आपकी सास बेटे को बीच में लाएंगी तो इससे बात और बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें- 'अपने मायके वालों से करती है ऐसी बातें', 5 सासों ने शेयर किए अपनी बहुओं से जुड़े सीक्रेट्स

तो अगर आप भी अपनी सास से रिश्ते मजबूत करना चाहती हैं तो ऊपर बताई गई बातों को ध्यान में रखकर सास का दिल जीत सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।