herzindagi
Ghar se chuhe nikalne ke home remedies

रसोई में चूहों ने मचा रखा है धमाल? अपनाएं यह 1 असरदार नुस्खा, 10 रुपये मात्र होंगे खर्च

How To Get Rid Of Rats Using Onions: रसोई घर में अगर एक बार चूहों की एंट्री हो जाए, तो इन्हें निकालना मुश्किल हो जाता है। आमतौर पर इससे छुटकारा पाने के लिए लोग बाजार में मिलने वाले केमिकल स्प्रे खरीद कर लाते हैं, पर आपको बता दें कि आप प्याज वाला घरेलू तरीका अपनाकर इनकी छुट्टी कर सकती हैं। नीचे देखें तरीका-
Editorial
Updated:- 2026-01-06, 18:15 IST

10 Rupaye me Chuho Ki Chhutti Kaise Kare:क्या आपके घर की रसोई में चूहों ने आतंक मचा रखा है? गलती से अगर एक बार किचन में चूहा घुस जाए, तो वह न केवल उत्पात मचाता है बल्कि पूरा परिवार बसा लेते हैं। खासतौर से अगर इन्हें निकालने में थोड़ी सी चूक हो जाए। चूहे खाने-पीने की चीजों को खराब कर देते हैं और बीमारियों का संक्रमण फैलाते हैं। अब ऐसे में घर में चूहों को देखते ही लोग उन्हें भगाने के सारे तरीके आजमा डालते हैं।

आम घरेलू तरीके से जब ये नहीं भागते हैं, तो लोग बाजार में मिलने वाले केमिकल स्प्रे या दवाइयों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि किचन में रखी 10 रुपये की चीज से उनकी छुट्टी कर सकती हैं। आज के इस लेख में हम आपको चूहों को बिना मारे घर से भगाने का सस्ता तरीका बताने जा रहे हैं।

चूहा को किचन में भगाने का सस्ता तरीका क्या है?

Pyaz se chuhe bhagane ka tarika

अगर आपके किचन में भी चूहों की धमाचौकड़ी देखने को मिल रही है, तो आप प्याज के रस का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें मौजूद गंध चूहों को दूर भागने पर मजबूर कर सकता है। नीचे देखें इस घोल को बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका-

जरूरी सामग्री

  • प्याज-2
  • बेकिंग सोडा-1 चम्मच
  • बेकिंग पाउडर-1 चम्मच
  • पानी- आधा गिलास

इसे भी पढ़ें- चूहों की फौज घर में कर रही है उत्पात? पीसकर रख दें इस फल के 2 छिलके, सूंघते ही रफू चक्कर हो जाएंगे सब

प्याज का घोल कैसे बनाएं?

Rat removal hacks

  • चूहों को भगाने वाले इस घोल को बनाने के लिए सबसे पहले 2 प्याज को छील लें।
  • इसके बाद प्याज को 4-5 टुकड़े में काट लें।
  • अब इन टुकड़ों को ग्राइंडर में डालकर बारीक पीस लें।
  • पीसने के बाद एक कटोरी और छन्नी लें।
  • अब छन्नी की मदद से प्याज को छानकर इसमें मौजूद रस निकाल लें।
  • कटोरी में इकट्ठा हुए रस में आधा चम्मच बेकिंग सोडा और आधे चम्मच से थोड़ा कम बेकिंग पाउडर डालकर मिलाएं।
  • अब तीनों चीजों को अच्छे से मिलाकर पेस्ट बनाएं।
  • इसके बाद धीरे-धीरे पानी डालते घोल बनाएं, जितना आपको जरूरत है।
  • ध्यान दें बहुत ज्यादा भी पानी नहीं डालना वरना घोल अच्छे से काम नहीं करेगा।
More For You

    घोल इस्तेमाल करने का तरीका

    Kitchen se chuhe kaise nikale

    • तैयार किए गए घोल को छन्नी की मदद से छानकर स्प्रे बोतल में भरें।
    • इसके बाद इस घोल को उन जगहों पर स्प्रे करें, जहां चूहों ने उछल कूद मचा रखी है।
    • इस तरीके से आप चूहों को बिना मारे घर से भगा सकती हैं।

    इसे भी पढ़ें- Washing Machine में बार-बार घुस जाते हैं चूहे? अधिकतर लोग नहीं जानते 5 रुपये वाला कारगर नुस्खा, मशीन से बनाकर रखेंगे दूरी

    अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

    Image Credit- freepik

     

    FAQ
    चूहों को भगाने के लिए सस्ता कारगर तरीका क्या है?
    चूहों को घर से भगाने के लिए प्याज के रस का इस्तेमाल कर सकती हैं।
    Disclaimer

    हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।