पुराने कपड़े को बेकार समझने के बजाय, बनाएं स्टाइलिश पायदान

Old Clothes Reuse Hacks: अक्सर लोग पुराने फटे कपड़ों, पुरानी बेडशीट या घिस चुकी टी-शर्ट्स को बेकार समझकर फेंक या फिर उन्हें सिर्फ पोंछा लगाने के काम में लेते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि इन बेकार कपड़ों से आप अपने घर के लिए बहुत ही स्टाइलिश और पायदान तैयार कर सकती हैं? होली की सफाई के दौरान जब आप अपनी अलमारियां खाली करते हैं, तो ढेर सारे पुराने कपड़े निकलते हैं। इन्हें बाहर फेंकने के बजाय रंग-बिरंगे पायदान बना सकती हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इन्हें बनाना इतना आसान है कि आपको इसके लिए सिलाई मशीन की भी जरूरत नहीं पड़ती। नीचे पढ़ें बनाने की तरीका।
ऊनी पुराने कपड़े से बनाएं पायदान (Pom-Pom Rug Making Process)
अगर आपके पास पुराने ऊनी स्वेटर हैं जिन्हें अब कोई नहीं पहनता, तो आप उनसे पों-पों पायदान बना सकती हैं। नीचे देखें इसे बनाने का तरीका-
कैसे बनाएं पायदान?
ऊन को खोलकर या स्वेटर को उधेड़कर ढेर सारे छोटे-छोटे गोल ऊन के गोले तैयार करें।
अब एक मोटे कपड़े या कैनवास पर इन गोलों को पास-पास मजबूती से सिल दें।
यह पायदान बेडरूम या बच्चों के कमरे के लिए बहुत ही खूबसूरत और क्यूट दिखता है।
सूती साड़ी से बनाएं चोटी वाला पायदान (How To Make Braided Doormat From Old Saree)
चोटी वाली पायदाना बनाना बेहद आसान है। इसके लिए आप पुरानी टी-शर्ट या सूती साड़ियों का उपयोग कर सकती हैं।
पायदान बनाने की तरीका
- सबसे पहले कपड़ों की लंबी-लंबी पट्टियां काट लें।
- अब तीन पट्टियों को एक साथ बांधकर उनकी वैसी ही चोटी गूंथ लें जैसी हम बालों में बनाते हैं।
- जब लंबी चोटी तैयार हो जाए, तो उसे गोल-गोल घुमाते हुए फैलाएं।
- हर घुमाव को सुई-धागे की मदद से पिछले वाले घेरे से सिलते जाएं।
- आप चाहें तो अलग-अलग रंगों की चोटी बनाकर एक सतरंगी पायदान तैयार कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- पुराने कपड़े को कूड़े में फेंकने के बजाय, बनाएं स्टाइलिश कुशन कवर
टी-शर्ट्स के होजरी कपड़े से बनाएं गांठ वाला या पोम-पोम पायदान (How To Make Knotted Shaggy Mat From Old T shirt)
अगर आपको फर वाले या गद्देदार पायदान पसंद हैं, तो यह तरीका आपके लिए बेस्ट है। इसके लिए पुरानी बोरी या नेट की जरूरत होगी।
पायदान बनाने का तरीका
- पुराने टी-शर्ट्स के होजरी कपड़े की छोटी-छोटी पट्टियां काट लें।
- अब इन पट्टियों को बोरी के छेदों में से निकालकर मजबूत गांठ बांधते जाएं।
- जब पूरी बोरी इन पट्टियों से भर जाएगी, तो यह बहुत ही घना और मुलायम महसूस होगा।
पुरानी जींस का रस्टिक पायदान (How To Make Denim Doormat From Old Jeans)
अगर आपकी अलमारी में पुरानी जींस पड़ी है, तो आप इसकी मदद से रस्टिक पायदान बना सकती हैं। इस पायदान की खास बात यह है कि यह सालों-साल चलता है।
रस्टिक पायदान बनाने का तरीका
- जींस के पैरों वाले हिस्से को आयताकार टुकड़ों में काट लें।
- इन टुकड़ों को आपस में जोड़कर एक बड़ा आधार तैयार करें।
- आप चाहें तो जींस की जेबों को ऊपर की तरफ डिजाइन के तौर पर सिल सकते हैं।
- जींस का पायदान भारी होता है, इसलिए यह फर्श पर फिसलता नहीं है।
- यह आपके घर के मेन डोर के लिए एकदम सही है।
इसे भी पढ़ें- बेकार समझना छोड़िए! पुराने कपड़ों से भी कमा सकती हैं पैसा, जानें कैसे
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।