Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:50 AM IST

Best Bollywood Movies: मूवी देखना है पसंद तो जानें बॉलीवुड की 8 बेस्ट फिल्मों के बारे में

Superhit Films: बॉलीवुड फिल्मों के लिए फैंस की अलग दीवानगी है। इस आर्टिकल में जानें बॉलीवुड की टॉप 8 बेस्ट फिल्मों को फैंस ने कितनी रेटिंग दी है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-08-25, 14:12 IST
Best hindi bollywood movies

Superhit Films: बॉलीवुड की कुछ फिल्मों को फैंस बहुत पसंद करते हैं। इन फिल्मों के किरदार और कहानी को लोगों ने इतना प्यार दिया की आज भी फैंस की जुबां पर इन फिल्मों का नाम रहता है। आइए जानते हैं आईएमडीबी पर बॉलीवुड की टॉप 8 फिल्में कौनसी हैं। 

3 इडियट्स (3 Idiots) 

3 इडियट्स फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी। मूवी को राजकुमार हिरानी से डायरेक्ट किया था। फिल्म की कहानी आपको कॉलेज के दिनों को याद दिलाएगी। इस फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर जैसे स्टार्स नजर आए थे। 

रेटींग: 8.4 

इसे भी पढे़ंः 2023 में फैमिली ड्रामाज से भरपूर मनोरंजक फिल्मों ने दिलाई 90s की याद, थिएटर्स में एक बार फिर लौटे लोग

खोसला का घोसला (Khosla Ka Ghosla)

खोसला का घोसला फिल्म में अनुपम खेर और बोमन ईरानी जैसे स्टार्स नजर आए थे। दिल्ली की मिडल क्लास फैमिली की कहानी इस फिल्म में दिखाई गई है। कॉमेडी पसंद करने वाले लोगों को लिए यह फिल्म एक अच्छा ऑप्शन है। 

रेटींग: 8.3 

तारे जमीन पर  (Like Stars on Earth)

तारे जमीन पर फिल्म में आमिर खान ने टीचर का किरदार निभाया है। फिल्म में 8 साल के लड़के की परेशानी दिखाई गई है, जिसे लंबे तक कोई नहीं समझता। 

रेटींग: 8.3 

स्वदेश (Swades)

शाहरुख खान की टॉप फिल्मों में से एक है स्वदेश। यह फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी। एक सफल भारतीय वैज्ञानिक अपनी नानी के साथ भारत आता है और इसी के इर्द गिर्द फिल्म की कहानी घूमती है। 

रेटींग: 8.2

जिंदगी ना मिलेगी दोबारा (Zindagi Na Milegi Dobara)

साल 2011 में रिलीज हुई जिंदगी ना मिलेगी दोबारा फिल्म ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ जैसे स्टार्स हैं। फिल्म को डायरेक्ट किया था जोया अख्तर ने। इस फिल्म की कहानी दोस्ती के इर्द-गिर्द घमती है। 

रंग दे बसंती (Rang De Basanti)

रंग दे बसंती फिल्म फिल्म राकेश ओमप्रकाश मेहरा के डायरेक्शन में बनी थी। वहीं, फिल्म में आमिर खान और सोहा अली खान जैसे स्टार्स में मुख्य भूमिका निभाई थी। स्वतंत्रता की गाथा और भारतवासियों की एकता को दिखाती इस फिल्म को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। 

रेटींग: 8.1 

दिल चाहता है (Dil Chahta Hai)

दिल चाहता है फिल्म साल 2001 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को फरहान अख्तर ने डायरेक्ट किया था और आमिर खान, सैफ अली खान, अक्षय खन्ना जैसे स्टार्स ने मुख्य भूमिका निभाई थी। 

रेटींग: 8.1  

इसे भी पढ़ेंः बॉलीवुड की ये 5 फिल्में देखकर नम हो जाती हैं आंखें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।  

Photo Credit: Freepik, HerZindagi  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।