Sat Sep 12, 2026 | Updated 10:04 AM IST

Shardiya Navratri 2023: नवरात्रि में मां दुर्गा को करना चाहते हैं प्रसन्न, तो चढ़ाएं ये खास फूल

नवरात्रि का त्योहार अब जल्द ही शुरू होने वाला है। पूरे नौ दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की विधिवत पूजा करने का विधान है। 
Updated:- 2023-10-12, 23:00 IST
image

(flowers for Maa Durga) इस साल शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ दिनांक 15 अक्टूबर को होने जा रहा है। जिसमें मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा पूरी श्रद्धा के साथ की जाती है। भक्तों के लिए यह नौ दिन बहुत खास होता है। इसमें कलश स्थापना से लेकर हर छोटी-छोटी चीजों का विशेष ध्यान दिया जाता है, ताकि मां दुर्गा की पूजा में किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न न हो।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मां दुर्गा को अर्पित करने के लिए खास फूलों के बारे में बताया गया है। जिन्हें माता को अर्पित करने से व्यक्ति की मनोकामना पूरी हो सकती है।

आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि नवरात्रि में पूजा में मां दुर्गा को कौन से फूल चढ़ाना शुभ माना जाता है। 

मां दुर्गा को चढ़ाएं गुड़हल का फूल (Offer hibiscus flower to Maa Durga)

hibiscus

मां दुर्गा को गुड़हल का फूल सबसे प्रिय है। गुड़हल का फूल चढ़ाने से भक्तों पर मां दुर्गा की असीम कृपा बनी रहती है। वहीं पुराणों के अनुसार गुड़हल के फूल में मां दुर्गा का वास होता है। साथ ही फूल के हरे भाग में बुध और केतू का प्रतिनिधित्व माना गया है। 

केसरिया भाग मंगल का प्रतिनिधित्व करता है। वहीं लाल रंग सूर्य(सूर्यदेव मंत्र) को दर्शाता है। साथ ही फूल के अंकुरण में गुरु का वास होता है। अंकुरण के बीच भाग में राहु का वास होता है और अंतिम भाग में शनि का वास होता है। इसके अलावा फूल के बीज भाग में चंद्रमा का वास होता है। इसलिए नवरात्रि में मां दुर्गा को गुड़हल का फूल अर्पित करें। इससे आपकी सभी मनोकामना पूरी हो सकती है । 

इसे जरूर पढ़ें - Shardiya Navratri 2023: कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि? जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

मां दुर्गा को चढ़ाएं कमल का फूल (Offer lotus flower to Goddess Durga)

नवरात्रि में मां दुर्गा को कमल का फूल जरूर चढ़ाएं। इसे अर्पित करने से व्यक्ति को हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। साथ ही मां दुर्गा (मां दुर्गा मंत्र) की कृपा भी बनी रहती है। 

मां दुर्गा को चढ़ाएं चमेली का फूल (Offer jasmine flowers to Goddess Durga)

नवरात्रि में मां दुर्गा को चमेली का फूल जरूर चढ़ाएं और अगर चमेली का फूल न मिले, तो पीले रंग का फूल चढ़ाएं। इससे रोगदोष से छुटकारा मिल सकती है और व्यक्ति के जीवन में आने वाली सभी परेशानियां दूर हो सकती है। 

इसे जरूर पढ़ें - Shardiya Navratri 2023: नवरात्रि में मां दुर्गा का इस वाहन पर होगा आगमन, जानें ज्योतिषीय प्रभाव

मां दुर्गा को चढ़ाएं गुलदाउदी का फूल (Offer chrysanthemum flowers to Maa Durga)

Chrysanthemums

नवरात्रि में मां दुर्गा को गुलदाउदी का फूल जरूर चढ़ाएं। इससे आपके जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो सकती है और शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। 

 

नवरात्रि में मां दुर्गा को ये फूल चढ़ाएं और यहां बताई गई बातों पर विशेष ध्यान दें। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।