Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:31 AM IST

नेशनल अवॉर्ड विनर प्रकृति मिश्रा ने दिया बयान, कहा 'मैं मदद के लिए चिल्लाती रही'

ओडिशा की एक्ट्रेस  प्रकृति मिश्रा और उनके को-स्टार बाबूशान मोहंती की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
Updated:- 2022-07-26, 13:17 IST
image

नेशनल अवॉर्ड विनर प्रकृति मिश्रा ओडिशा की फेमस एक्ट्रेस में से हैं। इन दिनों वह खूब सुर्खियों बटोर रही हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रकृति और बाबूशान मोहंती की पत्नी तृप्ति के बीच कुछ ठीक नजर नहीं आ रहा है। वायरल वीडियो में बाबूशान की पत्नी उन्हें एसयूवी गाड़ी से खींचती दिखाई देती हैं। वहीं गाड़ी में प्रकृति मिश्रा भी बैठी नजर आ रही हैं।

इस वीडियो में प्रकृति खांसते हुए कार से बाहर निकलती और इसके बाद एक ऑटोरिक्शा की ओर दौड़ती दिखाई देती हैं। वहीं बाबूशान पत्नी उन्हें पीछे से पकड़ने की कोशिश करती नजर आ रही हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार इस घटना के बाद प्रकृति की मां ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी बेटी को काम पर जाते वक्त कुछ लोगों ने मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया है। इसके बाद अब प्रकृति ने भी अपनी तरफ से बयान दिया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है। 

प्रकृति मिश्रा ने कही ये बात

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by prakrutimishra (@prakrutimishra)

प्रकृति का वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। ऐसे में उन्होंने ने इस मामले पर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि हर कहानी के 2 पहलू होते हैं। दुर्भाग्य से हम ऐसे समाज में रहते हैं जहां महिलाओं की बात सुने बीना ही उनपर आरोप लगाना शुरू कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि मैं अपने को-एक्टर बाबूशान मोंहती के साथ प्रोग्राम में हिस्सा लेने के लिए चेन्नई जा रही थी। इस दौरान बाबूशान की पत्नी और कुछ गुंडों ने मुझपर हमला कर दिया। प्रकृति ने उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। वहीं प्रकृति पर बाबूशान के साथ गलत संबंध बनाने का आरोप लगाया है। (नहीं टिक पाई थी जीनत अमान और संजय खान की शादी)

इसे भी पढ़ेंः दुल्हन ने मेंहदी में क्यो बनवाई अपने डॉग की फोटो? वीडियो देख भावुक हो जाएंगे आप

वीडियो शेयर कर दिया बयान

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by prakrutimishra (@prakrutimishra)

प्रकृति मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर 4 मिनट की वीडियो शेयर करके इस सारे विवाद पर अपना पक्ष रखा है। वह वीडियो में अपनी भाषा में पक्ष रखती नजर आ रही हैं। इसके अलावा प्रकृति पर आरोप लगाने वाले लोगों के लिए उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर भी एक पोस्ट शेयर किया है। रिपोर्ट के अनुसार बाबूशान मोहंती का कहना है कि अगर उनकी फैमिली को उनके और प्रकृति के एक साथ काम करने से दिक्कत है तो वो आगे से एक साथ काम नहीं करेंगे। 

इसे भी पढ़ेंः इस 35 साल की महिला ने रखी है मूंछ, जानें इसके पीछे की वजह

अभी इस मामले पर दोनों पक्ष अपनी-अपनी बात रख रहे हैां। वहीं प्रकृति मिश्रा के फैंस लगातार उनके लिए आवाज उठा रहे हैं। कुछ फैंस के पोस्ट को प्रकृति ने रिशेयर भी किया है। 

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: prakrutimishra/Twitter

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।