किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को जन्म लेने वालों पर अंकशास्त्र के नंबर 8 और शनि ग्रह का स्वामित्व होता है। नंबर 8 वाले लोग आध्यात्मिक और भौतिकतावादी होते हैं। यह नंबर अनंत के प्रतीक जैसा दिखता है और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है।
नंबर 8 अधिकार, आत्मविश्वास, आंतरिक शक्ति, आंतरिक ज्ञान, सामाजिक स्थिति, अहंकार से संबंधित होने के साथ ही मानवता के लिए प्रेम और शांति की भी इच्छा रखता है। नंबर 8 के लोग बेहद पेशेवर होते हैं और इसलिए खासकर व्यापार में बहुत सफल होते हैं।
जब बात आपकी लव लाइफ की आती है तब आप पार्टनर को कभी धोखा नहीं दे सकते हैं और सामने वाले पर पूरा भरोसा करते हैं। आइए Ashuu Tyagi, Astrologer, Vastu Consultant, and Numerologist, Koo App से विस्तार से जानें भाग्यांक 8 की लव लाइफ और उनके वैवाहिक जीवन के लिए सबसे अच्छे मिलान के बारे में कुछ बातें।
कैसे होते हैं भाग्यांक 8 के लोग
नंबर 8 वाले जब तक तक अपने हाथ में लिए गए काम को पूरा नहीं कर लेते हैं तब हार नहीं मानते हैं। ये लोग फैसला लेने में अच्छे होते हैं और जानते हैं कि सफलता पाने के लिए किस मौके का सही रूप से कब इस्तेमाल करना है।
नंबर 8 न्याय और संतुलन में भरोसा करने वाले दार्शनिक स्वभाव के होते हैं। प्यार के मामले में आप इन पर बहुत जल्द भरोसा कर सकते हैं, लेकिन अगर आप उनमें से एक हैं जिनका भग्यांक 8 है तो किसी पर भी तुरंत भरोसा न करें क्योंकि आप जल्द ही धोखा का सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Numerology Love Health and Career 2023: नंबर 1 वाले लोगों के लिए कैसा रहने वाला है आने वाला साल?
कैसी होती है भाग्यांक 8 की लव लाइफ
आपका भाग्यांक 8 है तो आप बहुत पारिवारिक हैं और हमेशा अपने प्रियजनों की रक्षा करते हैं। आप वफादार, सच्चे और भरोसेमंद साथी हैं। बदले में आप केवल अपनी कोशिशों और जीवन में प्राप्त उपलब्धियों के लिए प्यार और प्रशंसा मांगते हैं।
लेकिन जब आप पैसों की दौड़ में व्यस्त हों तो दूसरों की अनदेखी के लिए भी तैयार रहें। भाग्यांक 8 के लोगों का चरित्रमजबूत होता है, फिर भी ये अपने रिश्तों में भावुक होते हैं। ये सभी भाग्यांकों में सबसे अधिक वफादार होते हैं और अपने पार्टनर को हमेशा फॉलो करते हैं।
उन्हें कई बार गलत समझा जाता है और इसलिए वे अक्सर एक रिश्ते में धोखा खा जाते हैं। आप उन लोगों के प्रति सुरक्षात्मक और देखभाल करने वाले होते हैं जिन्हें आप प्यार करते हैं। आप एक सच्चे, वफादार और भरोसेमंद साथी बनते हैं। बदले में, आप ऐसे साथी की तलाश करते हैं जो आपको आजीवन प्यार दे सके। प्रेम संबंधों में आपके लिए सबसे संगत अंक 1 और 4 हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Numerology: कैसा होता है नंबर 5 और 8 वाले जातकों का आपसी संबंध
कैसा होता है भाग्यांक 8 का वैवाहिक जीवन
अगर आपका भाग्यांक 8 है तो आप अपने वैवाहिक जीवन में कुछ कष्ट झेल सकती हैं। पार्टनर के साथ अपनी वफादारी के कारण 8 अंक वाले व्यक्ति से ही विवाह करना आपके लिए अच्छा हो सकता है।
एक ही भाग्यांक के दो लोग आपस में अच्छे रिश्ते साझा करते हैं और सामंजस्य के साथ आगे बढ़ते हैं। आपके विवाह के लिए सबसे उपयुक्त भाग्यांक 3,4,7 और 8 हो सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Year Beginner : जानें वर्ष 2023 में आपके लिए क्या है शुभ और कितनी हैं चुनौतियां
भाग्यांक 8 वाले इन भाग्यांकों से न करें विवाह
आपके विवाह के लिए सबसे खराब अंक 2 हो सकता है। हमेशा भाग्यांक 2 के लोगों के साथ विवाह से बचें। हालांकि दोस्ती के लिए भाग्यांक 2 भी आपके लिए उपयुक्त है। भाग्यांक 5 भी आपके लिए अच्छा मिलान नहीं माना जाता है आप दोनों के विचार आपस में अलग हो सकते हैं। आप ऐसे भाग्यांक में से एक हैं जो स्वामित्व और प्रभुत्व चाहता है, जबकि अंक 5 पूरी तरह से आजादी पसंद करता है।
अगर आपका भाग्यांक भी 8 है तो ये बातें आपके जीवन के लिए भी सही हो सकती हैं। यदि आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
images- freepik.com
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।