November 2022 Tarot Reading: इस महीने टैरो कार्ड पर कौन सी राशियां हैं लकी? एक्सपर्ट जीविका शर्मा से जानें

Monthly Tarot Reading In Hindi: सभी राशियों के लिए आने वाले समय में कई बदलाव होने की संभावनाएं बनी रहती हैं। भविष्य की जानकारी लेना इतना भी आसान नहीं होता है। ऐसा कहा जाता है कि यदि व्यक्ति को अपने भविष्य की जानकारी हो तो उसके लिए चीजें ज्यादा बेहतर हो सकती हैं।
सभी लोग अपना भविष्य जानने के इच्छुक रहते हैं जिससे आने वाले समय की योजनाएं तय की जा सकें। आपकी राशि के अनुसार समय की जानकारी ज्योतिष या टैरो कार्ड रीडिंग से मिल सकती है।
अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि आपकी राशि के लिए नवंबर का महीना कैसा रहेगा और इस पूरे महीने क्या उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, तो टैरो एक्सपर्ट जीविका शर्मा से इस महीने का राशिफल जानें। Monthly Tarot Reading In Hindi
मेष राशि- Mesh Rashi

नवंबर के महीने में मेष राशि वाली लड़कियां विवाह करने के लिए उपयुक्त वर की तलाश करेंगी और वे एक रिश्ते में भी आ सकती हैं जो बाद में शादी की ओर ले जाएगा। पेशेवर रूप से, मेष राशि के लोग एक नया उद्यम शुरू कर सकते हैं या एक नए सौदे के बारे में निर्णय ले सकते हैं जिससे उन्हें भविष्य में आर्थिक लाभ मिलने के योग बनेंगे।
मिथुन राशि- Mithun Rashi
मिथुन राशि वालों को अपने पार्टनर के साथ कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के लोग यदि विवाह के बंधन में हैं तो वो जीवनसाथी के साथ तनाव झेल सकते हैं। वहीं जो लोग प्रेम संबंधों में हैं उनमें भी अलगाव के योग हैं। मिथुन राशि का उग्र स्वभाव किसी भी स्थिति को और खराब कर सकता है। पेशेवर रूप से चीजें स्थिर रहेंगी और इस महीने आपका पेशेवर विकास हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें: November Horoscope 2022: इस महीने किन राशियों के लिए बनेंगे धन के योग, जानें
कर्क राशि- Kark Rashi
इस महीने कर्क राशि की गतिविधि उनके पेशेवर जीवन पर केंद्रित होगी। इस राशि के लोग बहुत काम लेंगे और उसे पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। वे इस महीने अधिक पैसा कमाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। निजी तौर पर चीजें आपके लिए स्थिर रहेंगी। काम से जुड़े तनाव के कारण स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है।
सिंह राशि- Singh Rashi

नवंबर के महीने में सिंह राशि के लोग अपने पेशेवर जीवन में किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं। निजी तौर पर इस महीने चीजें आपके लिए बेहतर हो सकती हैं। आपके प्रेम जीवन में थोड़ी प्रगति हो सकती है।
कन्या राशि-Kanya Rashi
इस महीने आप काम से कुछ दिनों की छुट्टी पर रहेंगे और नई जगह तलाशने में व्यस्त रहेंगे। आप किसी के साथ रोमांटिक डिनर की प्लानिंग कर सकते हैं और नए संबंध विकसित कर सकते हैं। पेशेवर रूप से इस महीने आप करियर को गंभीरता से लेना शुरू कर सकते हैं।
तुला राशि- Tula Rashi
इस माह तुला राशि (तुला राशि का स्वभाव) वाले स्थिर जीवन व्यतीत करेंगे। एक संतुलित पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन बनाने में सफल होंगे। आप पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन में समान समय और धन का निवेश कर सकते हैं। पार्टनर के साथ आपके संबंध बेहतर बने रहेंगे।
वृश्चिक राशि- Vrischik Rashi

इस महीने वृश्चिक राशि वाले पिछले मुद्दों के कारण भावनात्मक रूप से तनावग्रस्त रहेंगे। वे पिछली गलतियों पर परेशान हो सकते हैं। व्यावसायिक रूप से वे ज्यादा सक्रिय रहेंगे और भावनात्मक तनाव से बचने के लिए काम में अधिक संलग्न होने का प्रयास करेंगे।
इसे जरूर पढ़ें: Monthly Numerology: नवंबर का महीना आपके लिए कैसा बीतेगा? जानने के लिए पढ़ें अपना भाग्यांक
धनु राशि- Dhanu Rashi
धनु राशि के जातक नए लोगों से मिलने और नई जगहों का अनुभव करने के लिए यात्रा कर सकते हैं। वे अपने भावी जीवन के प्रति ज्यादा सक्रिय रहेंगे। धनु राशि के लोगों को इस महीने कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है जिसे वे मना कर देंगे या उस पर ज्यादा ध्यान केंद्रित नहीं करेंगे।
मकर राशि- Makar Rashi
इस माह मकर राशि (मकर राशि के लिए शुभ रंग) वाले लोग नए वातावरण या स्थान में बस जाएंगे। अविवाहितों को अपने लिए एक अच्छा मेल मिलेगा और जो लोग किसी रिश्ते में हैं वे अलग हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।
कुंभ राशि- Kumbh Rashi

कुंभ राशि के लिए नवंबर का महीना ज्यादा अच्छा नहीं है। आपके कुछ पारिवारिक और रिश्ते के मुद्दे चल सकते हैं जो महीने के अंत तक सुलझ जाएंगे। व्यावसायिक रूप से चीजें आपके लिए ठीक नहीं हैं और आपकी वित्तीय गिरावट हो सकती है।
मीन राशि- Meen Rashi
इस माह मीन राशि के लोग परिवार के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। वे अपने निजी जीवन पर बहुत ध्यान देंगे। इस महीने उनके प्रेम संबंध भी मजबूत होंगे। प्रोफेशनल तौर पर चीजें पहले जैसी ही रहेंगी। आपको किसी भी समस्या से घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि उनका निवारण भी मिल जाएगा।
सभी राशियों के लिए नवंबर का महीना कुछ उतार चढ़ाव लेकर आने वाला है। इस राशिफल को ध्यान में रखते हुए आप अपना भविष्य उज्जवल बना सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।