Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:53 PM IST

अब Storage Full की टेंशन होगी खत्म, जीमेल की इन सेटिंग्स से फालतू ईमेल को एक साथ डिलीट करें और बढ़ाएं अपनी फ्री स्पेस

यदि आपके जीमेल पर 15 जीबी फ्री स्टोरेज पूरा हो गया है और आपके पास लाखों ईमेल हैं तो आप मिनटों में इन ईमेल्स को डिलीट कर सकती हैं। जानते हैं कैसे करें इन्हें डिलीट...
Updated:- 2026-02-28, 11:30 IST
email delete

जीमेल पर 15 जीबी की फ्री स्टोरेज कब भरने लगती है हमें पता ही नहीं लगता है और जब स्टोरेज पूरी तरीके से फुल हो जाती है तो नई ईमेल आना बंद हो जाती हैं और जरूरी फाइल सेव करने में दिक्कत आ जाती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो गूगल ड्राइव से एक्स्ट्रा स्टोरेज खरीदने की बजाय इन स्मार्ट सेटिंग या ट्रिक का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां बताए कुछ तरीकों से आप मिनटों में हजारों फालतू इमेज डिलीट कर अपना फ्री स्पेस बढ़ा सकते हैं। ऐसे में इन स्पेस के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि ईमेल डिलीट कर अपने फ्री स्पेस को कैसे बढ़ाया जा सकता है। पढ़ते हैं आगे...

ईमेल को कैसे डिलीट करें?

क्या पुराने ईमेल्स, जिनमें फोटो या प्रेजेंटेशन होती हैं, वे सबसे ज्यादा जगह घेरती हैं। आप एक सर्च कमांड से इन्हें ढूंढ सकती हैं।

2 - 2026-01-14T175147.820

ऐसे में आप जीमेल के सर्च बार में टाइप करें। आप 5 की जगह 10 या 20 भी लिख सकते हैं। इनमें से जो काम की नहीं हैं, उन्हें सिलेक्ट करें और एक साथ डिलीट कर दें।

बता दें कि सालों पुरानी ईमेल्स जो अब किसी काम की नहीं हैं, वे काफी स्पेस घेरती हैं। आप older_than:2y टाइप कर सकती हैं। आप Select All बटन दबाकर इन सबको एक साथ साफ कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें - IAS अधिकारी बनकर हो रही है सोशल मीडिया पर ठगी, रांची के निवासी के साथ हुआ डिजिटल फ्रॉड, जानें कैसे पहचानें नकली प्रोफाइल

 आप ध्यान दें कि प्रमोशनल ईमेल और न्यूजलेटर्स जीमेल को सबसे जल्दी भरते हैं इसलिए आप सर्च बार में label:promotions या unsubscribe लिखें और सर्च करें अब आप उन कंपनियां को अनसब्सक्राइब करें जोआपको रोज फालतू ईमेल भेजती हैं, और उनके पुराने ईमेल को Select all conversations क्लिक करके डिलीट कर दें।

1 - 2026-01-14T175142.446

कई बार हम ईमेल को तो डिलीट तो कर देते हैं, लेकिन वे Trash से डिलीट करना भूल जाते हैं। इस फोल्डर में 30 दिनों तक  ये मेल पड़े रहते हैं और स्पेस घेरते हैं। सेटिंग्स में जाकर Empty Trash और Empty Spam पर क्लिक करें।

याद रखें कि जीमेल की 15GB स्टोरेज Google Photos और Drive के साथ शेयर होती है। अपनी फोटोज को 'Storage Saver' मोड पर अपलोड करें ताकि वे कम जगह घेरें। ऐसा करने से काफी जगह बचाई जा सकती है।

इसे भी पढ़ें - UPI यूजर्स सावधान! अब बिना OTP के भी खाली हो सकता है बैंक खाता, जानें क्या है यह 'Jumped Deposit' स्कैम

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।