Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:45 AM IST

नीता अंबानी के माता-पिता के बारे में दिलचस्प बातें जानें

Nita Ambani Parents: नीता अंबानी और अंबानी परिवार के बारे में आपने बहुत कुछ सुना होगा। आइए जानते हैं शादी से पहले नीता अंबानी कैसी लाइफ जीती थीं और उनके पेरेंट्स के बारे में।   
Updated:- 2023-08-28, 17:01 IST
image

Nita Ambani Parents: नीता अंबानी और मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) भारत के पावरफुल कपल में से हैं। बिजनेस और अलग-अलग इवेंट्स की वजह से अंबानी परिवार अक्सर स्पॉटलाइट में रहता है। लेकिन क्या आपको नीता अंबानी के परिवार के बारे में पता है? आइए जानते हैं नीता अंबानी के माता, पिता और बहन के बारे में। 

नीता अंबानी के पिता (Nita Ambani Father) 

Nita Ambani Father

नीता अंबानी के पिता का नाम रविंद्रभाई दलाल था, जो बिड़ला समूह में वरिष्ठ अधिकारी के तौर पर काम करते थे। इससे अलावा वो रिलायंस ग्रुप के साथ जुड़े रह चुके हैं। नीता अंबानी अपने पिता के साथ बहुत खास रिश्ता साझा करती थीं। साल 2014 में नीता अंबानी के पिता का निधन हो गया। 

इसे भी पढ़ेंः राधिका से लेकर नीता अंबानी तक, जानिए कितनी पढ़ी लिखी हैं अंबानी खानदान की महिलाएं

नीता अंबानी की माता (Nita Ambani Mother) 

Nita Ambani Mother

नीता अंबानी की मां पूर्णिमा दलाल को अक्सर अंबानी परिवार के फंक्शन में देखा जाता है। अगर आप नीता अंबानी की फोटोज देखेंगे, तो वो कुछ-कुछ अपनी मां की तरह ही दिखती हैं। फोटोज के अलावा पूर्णिमा दलाल से जुड़ी जानकारी इंटरनेट पर मौजूद नहीं है। 

नीता अंबानी की बहन (Nita Ambani Sister)

Nita Ambani Sister 

शादी से पहले नीता अंबानी टीचर की तरह काम करती हैं और उनकी बहन ममता दलाल भी टीचर हैं। ममता दलाल नीता अंबानी से 4 साल छोटी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक नीता अंबानी बहन धीरूभाई इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाती हैं और मैनेजमेंट टीम की सदस्य हैं।  

nita ambani sister and mother

नीता अंबानी का बचपन में क्या नाम था? (Nita Ambani Name Before Marriage)

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, नीता अंबानी का बचपन का नाम नयनतारा था। हालांकि, नाम को छोटा करके सभी ने  'नीता' पुकारना शुरू कर दिया। नीता अंबानी को डांस करना बहुत अच्छा लगता है और अक्सर परिवार के अलग-अलग इवेंट्स में डांस परफॉर्मेंस भी देती हैं। 

इसे भी पढ़ेंः नीता अंबानी के हैं ये 5 महंगे शौक, आप भी जानें

बचपन में नीता अंबानी ने मीडील क्लास लाइफ जी और आज भी डाउन टू अर्थ रहना पसंद करती हैं। अंबानी परिवार हर साल अपनी कमाई का कुछ हिस्सा दान भी करता है। (Nita Ambani करती हैं कमाल का डांस, देखें वीडियो)

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।  

Photo Credit: Instagram, Twitter     

FAQ
नीता अंबानी के पिता क्या करते थे?
नीता अंबानी के पिता रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड जैसे नामी ग्रुप के साथ काम करते थे।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।