herzindagi
nita ambani viral videos

Nita Ambani करती हैं कमाल का डांस, वीडियो देख आप भी बोलेंगे 'वाह'

Nita Ambani Dance Video: नीता अंबानी के डांस का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। ऐसे में हम आपके लिए नीता अंबानी के कुछ वायरल वीडियोज लेकर आए हैं जिनमें वो शानदार डांस परफॉर्मेंस देती नजर आ रही हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-04-04, 13:21 IST

Nita Ambani Dance Video: नीता अंबानी ना सिर्फ भारत बल्कि विदेश में भी अपनी बहुत पहचान रखती हैं। अंबानी परिवार के कारोबार में मुख्य भूमिका निभाने के साथ-साथ नीता अंबानी बहुत शानदार डांस भी करती हैं। नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) के उद्घाटन समारोह में भी उन्होंने डांस परफॉर्मेंस दी जिसका वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर छाया हुआ है। आइए आप भी देखिए नीता अंबानी के डांस के वीडियोज।

नीता अंबानी की शानदार डांस परफॉर्मेंस

नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) के उद्घाटन समारोह में देश-विदेश से कई सितारों ने शिरकत की। समारोह में स्टार्स के डांस के साथ-साथ नीता अंबानी ने खुद भी डांस परफॉर्मेंस दे समा बांध दिया था। उन्होंने "रघुपति राघव राजा राम" भजन पर नृत्य किया। लाल रंग के लहंगे और पिंक दुपट्टे में नीता अंबानी का डांस जैसे ही खत्म हुआ सभी ने तालियों के साथ उनकी सराहना की।

इसे भी पढ़ेंःराधिका से लेकर नीता अंबानी तक, जानिए कितनी पढ़ी लिखी हैं अंबानी खानदान की महिलाएं

6 साल की उम्र से सिख रही हैं भरतनाट्यम

ऐसा पहली बार नहीं हुआ कि नीता अंबानी (Nita Ambani) ने अपने भरतनाट्यम से सबको खुश किया हो। पहले भी अंबानी परिवार के अलग-अलग इवेंट में नीता अंबानी डांस परफॉर्मेंस देती नजर आती हैं। बता दें कि नीता अंबानी ने 6 साल की उम्र में ही भरतनाट्यम की शिक्षा लेनी शुरू कर दी थी।

यह वीडियो भी हुआ था वायरल

View this post on Instagram

A post shared by NITA AMBANI 🔵 (@nita.ambaniii)

यह विडियो भी देखें

इस वायरल वीडियो में भी नीता अंबानी"वो किसना है" गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। उनके साथ श्लोका मेहता, ईशा अंबानी और अंबानी परिवार के कुछ और सदस्य भी डांस करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुआ था।

अंबानी परिवार का डांस पर्फोरमेंस

View this post on Instagram

A post shared by Nita Ambani (@nita_ambaniofficial)

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई के फंक्शन पर पूरे परिवार ने डांस परफॉर्मेंस दी थी। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो में ना सिर्फ नीता अंबानी बल्कि मुकेश अंबानी, श्लोका मेहता समेत पूरा परिवार नजर आ रहा है।

इसे भी पढ़ेंःनीता अंबानी के हैं ये 5 महंगे शौक, आप भी जानें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Photo Credit: NMACC/Youtube (Grab)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।