Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:44 PM IST

New Scam Alert: गैलरी में इमेज सेव करते ही खाली हो सकता है बैंक अकाउंट; जानें क्या है नया स्कैम?

हाल ही में एक नया 'फोटो स्कैम' सामने आया है, जिसमें हैकर्स इमेज स्टैगनोग्राफी का उपयोग कर आपके बैंक खाते तक पहुंच बना रहे हैं। अनजान तस्वीरों को डाउनलोड करने से बचें, व्हाट्सएप पर मीडिया ऑटो-डाउनलोड बंद करें और अपने ऐप्स को अपडेट रखें।
Updated:- 2026-04-26, 15:09 IST
image

आज के समय में लोगों को ठगने के तरीके इतने शातिर हो गए हैं कि अब आपकी एक छोटी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। ऐसे ही बता दें कि हाल ही में एक नया स्कैम सामने आया है, जिसमें स्कैमर्स केवल एक फोटो या इमेज के जरिए आपके बैंक खाते तक पहुंच बना रहे हैं। जी हां, यह सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है कि फोटो डाउनलोड करने से पैसे कैसे कट सकते हैं, लेकिन टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल कर हैकर्स इस काम को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे में फोटो स्कैम क्या है और आप इससे कैसे बच सकते हैं, इसके बारे में पता होना  जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि फोटो स्कैम कैसे लोगों को ठग रहा है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

क्या है फोटो स्कैम?

हैकर्स अब इमेज स्टैगनोग्राफी टेक्नोलॉजी का यूज कर रहे हैं। इसमें एक साधारण दिखने वाली फोटो के पीछे 'मैलिसियस कोड' यानी खतरनाक सॉफ्टवेयर छिपा होता है। जैसे ही आप उस फोटो को अपनी गैलरी में सेव करते हैं, वह कोड बैकग्राउंड में एक्टिव हो जाता है और आपके फोन का पूरा कंट्रोल हैकर्स के पास चला जाता है। वे आपके बैंक ओटीपी, पासवर्ड और कॉल हिस्ट्री को आसानी से ट्रैक कर सकते हैं।

1 - 2026-04-26T090747.679

अनजान नंबर से आई फोटो को न करें क्लिक

यह स्कैम ज्यादातर व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए फैल रहा है। आपको किसी अनजान नंबर से कोई बहुत ही अट्रैक्टिव फोटो, कोई ऑफर वाली इमेज या फिर कोई अपने जानने वाले फोटो जैसा दिखने वाला मैसेज मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें - New Scam: जनगणना अधिकारी कभी नहीं मांगते ये 3 जानकारियां, अगर कोई पूछे तो समझ लें हो रहा है फ्रॉड

कई बार ये फोटो ब्लर होती हैं और उन्हें देखने के लिए डाउनलोड करने की इच्छा जागती है। जैसे ही आप Save to Gallery बटन दबाते हैं, वायरस आपके फोन के सिस्टम में घुस जाता है। हैकर्स खास तौर पर उन लोगों को निशाना बना रहे हैं जो अपने फोन में बैंकिंग ऐप्स का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं।

2 - 2026-04-26T090752.857

इस स्कैम से कैसे बचें?

इस नए खतरे से बचने के लिए आपको अपनी डिजिटल हैबिट में थोड़ा बदलाव करने की जरूरत है। सबसे पहले, अपने व्हाट्सएप की सेटिंग्स में जाकर मीडिया ऑटो डाउनलोड फीचर को बंद कर दें। इससे कोई भी फोटो आपकी परमिशन के बिना फोन में सेव नहीं होगी। इसके अलावा, अगर आपको किसी अनजान सोर्स से कोई फाइल या फोटो मिलती है, तो उसे तुरंत डिलीट कर दें। 

इसे भी पढ़ें - चारधाम यात्रा जाने वालों पर फर्जी वेबसाइट्स ऐसे लगा रही हैं चूना, सुरक्षित रहने के लिए अपनाएं 5 तरीके

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।