New Scam: जनगणना अधिकारी कभी नहीं मांगते ये 3 जानकारियां, अगर कोई पूछे तो समझ लें हो रहा है फ्रॉड

आज के समय में स्कैमर्स ने धोखाधड़ी के नए-नए तरीके खोज निकाले हैं। हाल के दिनों में जनगणना के नाम पर लोगों को शिकार बनाने के मामले काफी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में ठग करने वाले खुद को सरकारी अधिकारी बताकर आपके घर पहुंच सकते हैं या फोन कॉल के माध्यम से आपकी निजी जानकारी चुराने की कोशिश कर सकते हैं। आपकी एक छोटी सी सावधानी आपको बड़े आर्थिक नुकसान से बचा सकती है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि जनगणना की आड़ में होने वाले इस स्कैम से खुद को कैसे सुरक्षित रखें? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
जनगणना के नाम पर कैसे होता है फ्रॉड?
स्कैमर्स अक्सर खुद को जनगणना विभाग का कर्मचारी बताकर लोगों को कॉल करते हैं या उनके दरवाजे पर दस्तक देते हैं। वे बहुत ही पेशेवर तरीके से बात करते हैं ताकि आपको उन पर शक न हो। वे कह सकते हैं कि सरकार आपका डेटा अपडेट कर रही है या आपको किसी सरकारी योजना का फायदा देने के लिए कुछ डिटेल्स चाहिए।
स्कैमर्स आपसे कुछ ऐसी चीजें पूछते हैं जो पहली नजर में आम लगती हैं, लेकिन असल में वे आपके बैंक खाते तक पहुंचने का जरिया होती हैं। यदि आप उनके झांसे में आकर अपनी जानकारी शेयर कर देते हैं, तो वे मिनटों में आपका खाता खाली कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - एक क्लिक और 97 लाख पार, बैंक अधिकारी भी नहीं बच पाए साइबर फ्रॉड से; आप न करें ये छोटी सी गलती
ये 3 जानकारियां कभी न करें शेयर
- कोई भी सरकारी ऑफिसर ओटीपी नहीं मांगेगा। अगर कोई जनगणना के नाम पर ओटीपी मांगता है, तो समझ लें कि वह आपके बैंक खाते या सोशल मीडिया प्रोफाइल को हैक करने की कोशिश कर रहा है।
- जनगणना की प्रोसेस का आपके बैंक बैलेंस, कार्ड नंबर या एटीएम पिन से कोई लेना-देना नहीं होता। फाइनेंशियल जानकारी मांगना फ्रॉड का सबसे बड़ा सिंबल है।
- अगर कोई घर आकर आपसे किसी मशीन पर अंगूठा लगाने या डिजिटल हस्ताक्षर करने को कहे, तो सावधान हो जाएं। इसका इस्तेमाल आपके आधार से जुड़े बैंक खाते से पैसे निकालने के लिए किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें - चार्जिंग के समय बम की तरह दहकता है आपका मोबाइल? तुरंत बंद करें ये बैकग्राउंड ऐप्स, कभी नहीं होगा ओवरहीट
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।