Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:50 AM IST

चारधाम यात्रा जाने वालों पर फर्जी वेबसाइट्स ऐसे लगा रही हैं चूना, सुरक्षित रहने के लिए अपनाएं 5 तरीके

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को साइबर ठगों द्वारा हेलीकॉप्टर बुकिंग, वीआईपी दर्शन और होटल के नाम पर लूटा जा रहा है। एसटीएफ ने 10 फर्जी वेबसाइटें और 180 लिंक ब्लॉक किए हैं।
Updated:- 2026-04-13, 17:12 IST
image

उत्तराखंड की पावन चारधाम यात्रा शुरू होते ही जहां श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है, वहीं डिजिटल दुनिया के अपराधी भी जोरो शोरों से एक्टिव हो गए हैं। भोले-भाले भक्तों की आस्था का फायदा उठाकर साइबर ठग हेलिकॉप्टर बुकिंग, वीआईपी दर्शन और होटल के नाम पर लाखों की चपत लगा रहे हैं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने अपराधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ऐसे में इस स्कैम के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कैसे ठग आपको लूट रहे हैं और कैसे बचा जा सकता है। पढ़ते हैं आगे....

फेक वेबसाइटों पर ताला लगेगा

साइबर अपराधियों के नेटवर्क को खराब करने के लिए एसटीएफ ने टेक्निक जांच के बाद एक बड़ी कार्रवाई की है। इसमें 10 ऐसी फर्जी वेबसाइटों को पूरी तरह बंद कर दिया गया है, जो हूबहू सरकारी पोर्टल जैसी दिखती थीं। इसके अलावा, सोशल मीडिया और गूगल पर दिखाए जा रहे 180 लिंक्स को भी ब्लॉक कर दिया गया है। जांच में सामने आए 52 मोबाइल नंबरों को बंद करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जबकि 27 नंबरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।

2 - 2026-04-13T163746.002

सुरक्षित रहने के 5 तरीके

  • हेलिकॉप्टर टिकटों की बुकिंग के लिए केवल और केवल https://heliyatra.irctc.co.in पर ही भरोसा करें। इसके अलावा कोई भी अन्य वेबसाइट सही नहीं है।
  • सोशल मीडिया पर भारी छूट या तुरंत टिकट वाले विज्ञापनों पर क्लिक न करें। ठग अक्सर कम कीमत दिखाकर ही लोगों को फंसाते हैं।
  • किसी भी अनजान व्यक्ति के पर्सनल बैंक खाते या यूपीआई (UPI) आईडी पर पैसे ट्रांसफर न करें। हमेशा आधिकारिक क्यूआर कोड या पेमेंट गेटवे का ही इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ें - क्या आप भी सोशल मीडिया पर सब कुछ शेयर करते हैं? इन 9 जानकारियों को पब्लिक करना पड़ सकता है महंगा

  • कई बार गूगल पर सर्च करने पर फर्जी वेबसाइटें सबसे ऊपर दिखाई देती हैं। वेबसाइट के यूआरएल (URL) की स्पेलिंग को ध्यान से चेक करें।
  • टिकट बुक करने के नाम पर अगर कोई आपसे ओटीपी (OTP), पिन या बैंक डिटेल्स मांगता है, तो समझ लीजिए कि वह ठग है।

1 - 2026-04-13T163748.116

यदि आप या आपके जान-पहचान में कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो जाता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार ने इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 जारी किया है। ठगी के शुरुआती गोल्डन आवर यानि पहले एक-दो घंटे में शिकायत दर्ज कराने पर आपके पैसे वापस मिलने की संभावना सबसे ज्यादा होती है।

इसे भी पढ़ें -आधार ऑथेंटिकेशन फेल... सर्वर डाउन या गलत नंबर, जानें क्यों आपके फोन तक नहीं पहुंच रहा है ओटीपी?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।