World Book Fair 2026: किताबें पढ़ना पसंद है? दिल्ली में इस जगह लगा है विश्व पुस्तक मेला, जानें क्या है टिकट प्राइस

हम में से ज्यादातर लोगों को किताबें पढ़ने का शौक होता है। किताबें पढ़ने से हमें नई-नई जानकारी मिलती है। साथ ही हमें बहुत कुछ सीखने काे मिलता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं जिन्हें किताबें पढ़ना बहुत पसंद है तो ये खबर आपके लिए ही है। दरअसल, दिल्ली में विश्व पुस्तक मेला (World Book Fair 2026) का आयोजन किया जा रहा है। यहां आपको एक हजार से ज्यादा देश-विदेश की किताबें मिल जाएंगी।
इस बुक फेयर की खास बात ये है कि आपको यहां पर लेखकों से मिलने का भी मौका मिलेगा। वहीं बच्चों के लिए खास एक्टिविटी और कई दिलचस्प कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। आज हम आपको बताएंगे कि ये पुस्तक मेला कहां लगेगा और आप यहां एंट्री कैसे पा सकती हैं? आइए जानते हैं-
-1767595348143.jpg)
कब से लगने जा रहा पुस्तक मेला?
इस विश्व पुस्तक मेले का आयोजन नेशनल बुक ट्रस्ट (National Book Trust) की ओर से किया जा रहा है, जो 10 जनवरी से लेकर 18 जनवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम के हॉल नंबर 2 से 6 में चलेगा। यानी पूरे 9 दिन तक आप इस मेले का मजा ले सकती हैं।
फ्री रहेगी एंट्री
बुक फेयर रोजाना सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहेगा। आप अपनी सहूलियत के हिसाब से किसी भी दिन जा सकती हैं। यहां पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन सुप्रीम कोर्ट है। अच्छी बात तो ये है कि वर्ल्ड बुक फेयर 2026 में एंट्री पूरी तरह से फ्री है। यानी आपको टिकट के लिए कोई पैसा नहीं देना होगा।
View this post on Instagram
क्या है इस बार की थीम?
आप यहां से कई सारी अच्छी किताबें भी खरीद सकती हैं। साथ ही फ्री में आपको कई लेखकों से मिलने का भी मौका मिल सकता है। वर्ल्ड बुक फेयर की थीम Indian Military History- Valour and Wisdom@75 रखी गई है। इस थीम का मकसद बस लोगों को ये बताना है कि पिछले 75 सालों में हमारी सेना और हथियारों ने भारत को कितना ताकतवर बनाया है।
मेले में क्या-क्या होगा खास?
इस बार का बुक फेयर काफी बड़ा होने वाला है। यहां एक हजार से ज्यादा पब्लिशर्स शामिल होंगे। करीब तीन हजार से ज्यादा स्टॉल लगेंगे। वहीं 600 से ज्यादा इवेंट और सेशन होंगे। इसके अलावा यहां कई खास सेक्शन भी बनाए जाएंगे, जैसे- इंटरनेशनल इवेंट्स कॉर्नर, थीम पवेलियन, बच्चों के लिए अलग चिल्ड्रन पवेलियन, लेखकों से मिलने के लिए ऑथर कॉर्नर। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।
-1767595357704.jpg)
बच्चों और स्टूडेंट्स के लिए खास मौका
अगर आप अपने बच्चों को किताबों की दुनिया से जोड़ना चाहती हैं, तो ये बुक फेयर उनके लिए भी बहुत अच्छा है। यहां बच्चों की किताबें, कॉमिक्स, स्टोरी बुक्स और एक्टिविटी से जुड़े सेशन होंगे, जो उन्हें पढ़ने के लिए मोटिवेट करेंगे।
यह भी पढ़ें- World Book Fair Ticket Price: ऑनलाइन या ऑफलाइन.. विश्व पुस्तक मेले की टिकट कैसे खरीदें?
तो अगर आप भी दिल्ली में हैं और किताबों से प्यार है तो दिल्ली में 10 जनवरी से World Book Fair 2026 लगने जा रहा है। खास बात तो ये है कि यहां जाने के लिए आपकाे किसी भी तरह की एंट्री टिकट नहीं खरीदनी होगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/Ai generated
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।