Delhi World Book Fair Date 2025: बुक लवर्स नोट कर लें दिल्ली पुस्तक मेला 2025 की तारीखें, जानें कब और कहां लगेगा फेयर

Delhi World Book Fair 2025 Date and Time: किताबों के प्रेमियों के लिए खुशखबरी है, क्योंकि साल 2025 का विश्व प्रसिद्ध पुस्तक मेला जल्द ही दिल्ली में शुरू होने वाला है। हर साल की तरह इस बार भी यह मेला दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित होने वाला है। यहां दुनियाभर के पुस्तक प्रेमी और साहित्य के प्रशंसक इकट्ठा होंगे।
यह मेला भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (नेशनल बुक ट्रस्ट) द्वारा इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। हर साल की तरह इस बार भी मेले में पुस्तकों की विशाल रेंज के साथ-साथ साहित्यिक आयोजनों का विशेष आयोजन किया जाएगा।
पुस्तक मेले में इस बार बच्चों के लिए एक विशेष जोन बनाया गया है। यहां उन्हें प्रेरित करने के लिए कहानी सुनाने की सत्र, आर्ट एंड क्राफ्ट वर्कशॉप और कई अन्य रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई और पुस्तकों के प्रति प्रेरित करना है। इसी क्रम में आइए पुस्तक मेले से जुड़ी सभी जानकारियों के बारे में यहां विस्तार से जानते हैं।
इसे भी पढ़ें- पुष्कर मेला में आखिरी दिन क्या होता है, राजस्थान घूम रहे लोग जान लें जरूरी एक्टिविटी
विश्व पुस्तक मेला 2025 कब और कहां लग रहा है? (New Delhi World Book Fair 2025 Date Venue and Time)

इस बार पुस्तक मेला हर साल की तरह प्रगति मैदान के भारत मंडपम में लग रहा है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह मेला 1 फरवरी से 9 फरवरी तक आयोजित होगा। यह हर दिन सुबह 11 बजे से शाम 8 बजे तक खुला रहेगा। यहां पहुंचने के लिए आप ब्लू लाइन से प्रगति मैदान तक पहुंच सकते हैं। इसके लिए आपको सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर उतरना होगा।
इसे भी पढ़ें- छोटी सी बुकशेल्फ में भी आ जाएंगी ढेर सारी किताबें, बस इन हैक्स का करें इस्तेमाल
पुस्तक मेले की थीम क्या है? (World Book Fair 2025 Theme)

वर्ल्ड बुक मेला 2025 की थीम इस साल रिपब्लिक@75 है, जो इस देश के गणतंत्र के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में रखा गया है। इस वर्ष की थीम मजबूत भारत और राष्ट्र निर्माण में प्रगति को समर्पित है, जिसका उद्देश्य 2047 तक विकसित भारत के विजन को पूरा करना है। जानकारी के लिए बता दें कि इस थीम का स्लोगन है- हम भारत के लोग।
इसे भी पढ़ें- पढ़ने के हैं शौकीन तो एक बार जरूर एक्सप्लोर करें ये खूबसूरत लाइब्रेरी
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।