होटल रूम में घुसते ही क्यों नहीं ऑन करनी चाहिए लाइट? बहुत काम की है यह वजह
-1782034390309.webp)
हम सभी को घूमने फिरने का बहुत शौक होता है। हम कहीं भी जाते हैं तो होटल तो लेना ही होता है। जब भी हम होटल के रूम में एंटर करते हैं तो सबसे पहले लाइट ही ऑन करते हैं। ये हमारी एक आदत बन चुकी है, लेकिन कई लोग इसे समझदारी नहीं समझते हैं। इसका मतलब ये नहीं है कि लाइट जलाने से कोई रिस्क है। दरअसल सेफ्टी के लिहाज से ऐसा न करने की सलाह दी जाती है।
आज का हमारा लेख भी इसी विषय पर है। हम आपको बताएंगे कि होटल के कमरे में घुसते ही लाइट क्यों नहीं ऑन करनी चाहिए? आइए जानते हैं-

सबसे पहले कमरे को एक नजर देख लें
जब भी आप होटल के रूम में एंटर करें तो तुरंत सामान रखने या सभी स्विच ऑन करने की बजाय दरवाजे के पास खड़े होकर पूरे कमरे को एक बार देख लें। इससे आपको पहले ही समझ आ जाएगा कि कमरे में सब कुछ ठीक है।
यह भी पढ़ें- आसमान में उड़ते प्लेन के पीछे क्यों बनती है सफेद लाइन? बहुत कम लोग जानते हैं यह राज
ये है लाइट न ऑन करने की वजह
अब आते हैं इस बात पर कि लाइट क्यों नहीं ऑन करनी चाहिए? दरअसल, जब कमरे में अंधेरा होता है तो ये आसानी से पता चल जाता है कि कमरे में कोई कैमरे की लाइट तो नहीं जल रही है। ये अलग से ब्लिंक करता हुआ नजर आ जाता है। इस दौरान दरवाजे, खिड़कियां, अलमारी, बाथरूम और बेड के नीचे सब कुछ चेक कर लें। इसके बाद ही लाइट ऑन करें।
-1782034466747.jpg)
बिजली के स्विच चेक करें
कई बार पुराने होटलों में स्विच बोर्ड खराब हो जाते हैं। अगर आपको कोई तार बाहर निकला हुआ दिखे या स्विच टूटा हुआ लगे, तो पहले होटल स्टाफ को इसकी जानकारी दें। इसके बाद ही उसका इस्तेमाल करें। या उनसे इसे ठीक कराने को कहें।
यह भी पढ़ें- Rajgarh Palace: शाही ठाठ-बाट जैसा लेना है फील, Madhya Pradesh के 350 साल पुराने आलीशान किले में जरूर ठहरें
इमरजेंसी एग्जिट पता कर लें
होटल रूम में पहुंचने के बाद आप इमरजेंसी एग्जिट के बारे में भी पता कर लें। अगर आप होटल में रुकी होंगी तो ये देखने को मिला होगा कि रूम में दरवाजे के पीछे अक्सर इमरजेंसी मैप लगा होता है। उसे एक बार जरूर देख लें।
यह भी पढ़ें- Hotel Secrets: होटल रूम के बाहर क्यों नहीं होता है डोरमैट? अधिकतर लोगों को नहीं पता इसके पीछे की वजह
होटल रूम में पहुंचते ही ये 5 काम जरूर करें
- कमरे का एक बार चेक करें।
- इमरजेंसी एग्जिट का पता करें।
- बाथरूम और बालकनी चेक करें।
- बिजली के स्विच और चार्जिंग पॉइंट देखें।
- हिडेन कैमरा चेक करें।
यह भी पढ़ें- हर जगह बोलती हैं Toilet? बदल डालिए अपनी ये आदत, जानें ऑफिस से लेकर फ्लाइट तक के लिए सही नाम
ताे अगर आप भी बाहर जाती हैं और होटल में रुकती हैं तो रूम में पहुंचते ही सबसे पहले लाइट ऑन करने के बजाय ऊपर बताई गई चीजें चेक जरूर कर लें। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।