रेजिग्नेशन लेटर लिखते समय इन प्वाइंट्स को कतई न भूलें

रेजिग्नेशन लेटर लिखना सभी को आता है लेकिन कुछ महत्वपूर्ण प्वाइंट्स कई लोग लिखना भूल जाते हैं। कुछ प्वाइंट्स को ऐड करके आप चाहे तो रेजिग्नेशन लेटर को और भी खास बना सकती हैं। अगर आप भी रेजिग्नेशन लेटर लिखने वाली हैं तो कुछ स्पेशल प्वाइंट्स को जान लें। इन प्वाइंट्स को पढ़कर आपके बॉस आपसे खुश हो जाएंगे।
केवल फॉर्मल लैंग्वेज का करें इस्तेमाल
किसी भी फॉर्मल लेटर को लिखने के लिए फॉर्मल भाषा का ही इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में आप भूलकर भी DEAR जैसे शब्द ना लिखें। HR या बॉस को यह शब्द बिलकुल भी पसंद नहीं आते हैं। आप इसके जगह Respected Sir/Mam लिख सकती हैं। ऐसे में आपके बॉस को अच्छा लगेगा।
पोस्ट और अन्य जानकारी सही लिखें

कई लोग रेजिग्नेशन लेटर पर केवल अपना नाम लिखते हैं। अगर आप रेजिग्नेशन लेटर लिखने वाली हैं तो आपको पता होना चाहिए कि रेजिग्नेशन लेटर पर केवल नाम ही नहीं बल्कि पोस्ट, डिपार्टमेंट, एम्प्लॉई कोड जैसी जानकारी दी जाती हैं। इसके बिना रेजिग्नेशन लेटर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : नौकरी छोड़ना चाहती हैं तो रेजिग्नेशन लेटर लिखना सीखें
कंपनी छोड़ने की वजह लिखें
अगर आप रेजिग्नेशन लेटर लिख रही हैं तो कोई भी नकारात्मक बातें ना लिखें। अधिकांश कंपनियां अपने एम्प्लॉई से एग्जिट फीडबैक लेती हैं इसलिए रिजाइन में ऐसी बातें लिखने से बचना चाहिए। केवल सही कारण बताएं कि आखिर क्यों आप कंपनी छोड़ रही हैं। भावनाओं मे आकर कुछ भी गलत ना लिखें।
इसे भी पढ़ें : प्राइवेट नौकरी वालों को नोटिस पीरियड के बारे में जरूर जान लेने चाहिए ये नियम
मेल लिखते समय ध्यान रखें कि कोई भी गलत सेन्टन्स ना लिखें। अगर आपकी अंग्रेजी सही नहीं है तो आप हिंदी में भी रेजिग्नेशन लेटर लिख सकती हैं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।