Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:40 AM IST

Navratri 2023: मिल गया थाली डेकोरेशन का सबसे आसान तरीका, बस करने होंगे ये 3 उपाय

नवरात्रि पर पूजा की थाली को अलग तरह से सजाने की योजना है, तो यहां से आप नवरात्रि थाली डेकोरेशन आइडिया ले सकते हैं।
Updated:- 2023-09-08, 12:18 IST
image

इस साल शारदीय नवरात्रि का पर्व 15 अक्टूबर 2023, रविवार से शुरू होने जा रहा है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व का समापन 24 अक्टूबर 2023 को दशहरे पर होगा। ऐसे में लोगों को दिवाली और नवरात्रि के पर्व की तैयारी करने में काफी कम समय मिलने वाला है। इसलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको थाली डेकोरेशन का आसान आइडिया बताने वाले हैं। 

लेस से सजाएं थाली

navratri puja thali decoration ideas

थाली को डिफरेंट लुक देने के लिए आप सूट-साड़ी में यूज होने वाली लेस का इस्तेमाल कर सकते हैं। बाजार में बेहद खूबसूरत और हजारों तरह के लेस डिजाइन आपको मिल जाएंगे। रंग बिरंगी लेस का इस्तेमाल करके आप अपनी थाली को काफी खूबसूरत बना सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- Navratri 2023: नवरात्रि में इन चीजों से डेकोरेट करें अपने घर का द्वार, टकटकी लगाए देखते रहेंगे लोग

बटन से सजाएं थाली

navratri puja thali decoration simple idea

थाली को अच्छा लुक देने के लिए कपड़ों में यूज होने वाले बटन का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। मार्केट में तरह तरह के डिजाइनर बटन मिलते हैं। इसलिए इससे थाली सजाना काफी आसान हो जाएगा। (घर के हर कोने को लाइट्स से यूं सजाएं)

इसे भी पढ़ें- Rangoli Design 2023: ये रहा रंगोली का सबसे बेस्ट डिजाइन, सब देखकर कहेंगे- वाह! वाह! क्या बात है!

बिंदी की मदद से सजाएं थाली

बिंदी से थाली सजाने का आइडिया तो हर किसी को पसंद आता है। एक से बढ़कर एक खूबसूरत बिंदी आसानी से थाली पर चिपक जाती हैं। आप पूजा की थाली को बिंदी से डेकोरेट कर सकते हैं। (आरती में करें कपूर का इस्तेमाल)

मोतियों से सजाएं थाली

navratri puja thali decoration easy ideas

मार्केट में सूट पर सजाने के लिए कई तरह की चीजें यूज होती हैं। साथ ही बच्चों के फाइल डेकोरेशन में भी इन चीजों का काफी इस्तेमाल होता है। इनकी मदद से भी आप अपनी पूजा की थाली को सुंदर बना सकते हैं। 

आज के आर्टिकल में बस इतना है। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।