आज के समय में नवरात्रि और कन्या पूजन का उत्सव हर कोई अलग-अलग तरह से मनाता है। कन्या पूजन में गिफ्ट्स का चयन करते समय महिलाओं को बच्चों की जरूरत और उनकी पसंद को ध्यान में रखना जरूरी है। क्योंकि, बच्चे आपके घर से जाएंगे, तो खुश रहेंगे। कन्या पूजन में सिर्फ भोजन ही नहीं, बल्कि उन्हें उपहार देना भी एक परंपरा बन गई है। नवरात्रि में बच्चे इस बात से खुश रहते हैं कि उन्हें हर घर से अलग-अलग तोहफे मिलेंगे। नवरात्रि में अष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन का आयोजन किया जाता है। अगर आप भी कन्या पूजन में उपहार क्या दिया जाए, इसके बारे में सोच रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको नवरात्रि में कन्याओं को दी जाने वाली खास और उपयोगी चीजों के बारे में बताएंगे।
बच्चों को आप बोर्ड गेम्स गिफ्ट कर सकते हैं, यह उनकी मानसिक विकास के लिए उपयुक्त है। आज कल लड़कियों का गेम्स में काफी इंट्रेस्ट होता है। इसके जरिए उन्हें पढ़ाई से जुड़ाव महसूस होगा। यही नहीं बोर्ड गेम्स के अलावा पजल या कैरम गिफ्ट कर सकती हैं, जिसके जरिए वह खुद को एंटरटेन भी कर सकेंगी। दरअसल समय के साथ बच्चे आउटडोर गेम से ज्यादा खुद को इंडोर गेम में व्यस्त रख रहे हैं। ऐसे में लड़कियों को यह काफी पसंद आएगा और गिफ्ट में कुछ अलग देखकर उन्हें खुशी भी होगी।
कन्या पूजन के बाद लाल वस्त्र गिफ्ट करने का खास महत्व है। ऐसे में आप बच्चों की पसंद का उन्हें रेड एथनिक या फिर वेस्टर्न ड्रेस गिफ्ट कर सकती हैं। नए कपड़े लड़कियों को काफी पसंद होते है। आप चाहें तो सभी कन्याओं को एक तरह की ड्रेस दें सकती हैं। दरअसल, लाल वृद्धि का प्रतीक माना जाता है, इसलिए कन्या पूजन में आई कन्याओं को लाल रंग का वस्त्र या फिर अन्य चीजें गिफ्ट की जाती है।
इसे भी पढ़ें:दोस्तों को खुद बर्थडे कार्ड बनाकर करें सरप्राइज, जानें स्टेप बाय स्टेप तरीका
कन्याओं को कपड़ों के बाद ज्वेलरी काफी पसंद होता है। हालांकि, कुछ लोग गोल्ड और सिल्वर ज्वेलरी गिफ्ट करते हैं, लेकिन अगर आपका बजट कम है तो आर्टिफिशियल ज्वेलरी गिफ्ट करें। कन्याओं को सजना संवरना काफी पसंद है, ऐसे में वह इस तरह के गिफ्ट को देखने के बाद खुश हो जाएंगी। हेयर बैंड, नेकलेस,ईयररिंग्स,बैंगल जैसी कई चीजें,जो आप कन्याओं को विदा करते हुए गिफ्ट में दें सकती है।
कन्याओं को आप स्टेशनरी की चीजें गिफ्ट कर सकती हैं। यह उनकी जरूरत की चीजें हैं, जिसे वह बाद में भी इस्तेमाल कर सकती हैं। पेंटिंग बुक, पेंसिल बॉक्स, नोटबुक, पेन और पेंसिल का सेट आदि उन्हें गिफ्ट कर दें। कन्याओं की उम्र के अनुसार आप उन्हें स्टेशनरी के समान गिफ्ट करें।
कन्याओं को घर-घर खेलना काफी पसंद होता है, ऐसे में उन्हें मिनी होम गिफ्ट कर सकती हैं। वहीं इसके साथ किचन सेट भी दिया जा सकता है। लड़कियों का यह पसंदीदा खिलोने होते हैं, जिसकी डिमांड वो अक्सर करती रहती हैं। आप चाहें तो बच्चों के लिए ऑप्शन रख सकती हैं, जिसे वह अपने अनुसार चुन सकती हैं। उपहार देने का यह तरीका उन्हें पसंद आएगा।
इसे भी पढ़ें: घर की सीढ़ियों को प्लांट्स की मदद से कुछ इस तरह करें डेकोरेट, हरा-भरा लगेगा घर
कन्या पूजन और भोज कराने के बाद गिफ्ट दिया जाता है। यही नहीं जाते वक्त उन्हें दक्षिणा के रूप में पैसे भी दिए जाते हैं। आप चाहें तो उन्हें उपहार में सिक्के या फिर पैसे दें सकते हैं। हालांकि, यह आप अपने बजट के अनुसार तय कर लें पैसे कितने देने हैं। वैसे बच्चे गिफ्ट देकर काफी खुश हो जाते हैं, ऐसे में उनको आपका यह गिफ्ट बेहद पसंद आएगा।
कन्या पूजन में गिफ्ट देने के लिए ये गिफ्ट आइडियाज आप लें सकते हैं। साथ ही, आपको यह आर्टिकल कैसा लगा यह हमें शेयर कर जरूर बताएं और इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।