घर की इन 5 जगहों पर रखें कपूर का टुकड़ा, धन से भरी रहेगी तिजोरी

Camphor Remedies: घर में कई ऐसी वस्तुएं मौजूद होती हैं जो आपके घर के वातावरण को सकारात्मक बनाने के साथ वास्तु दोषों से भी मुक्त करती हैं। इनके सही इस्तेमाल से आपके घर में सदैव समृद्धि बनी रहती है। 

where to keep camphor at home for good luck

वास्तु शास्त्र एक ऐसा प्राचीन विज्ञान है जो घर की सुख समृद्धि को बढ़ावा देता है। यह आपके आस-पास के वातावरण में कल्याण और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।

ऐसे ही कुछ वास्तु उपायों को घर के लिए कारगर माना जाता है और इनके इस्तेमाल से घर की खुशहाली सदैव बनी रहती है। वास्तु के कुछ विशेष उपायों में से एक है कपूर का उपाय। ये एक ऐसी सामग्री है जो घर के वातावरण को शुद्ध बनाए रखने में मदद करती है।

ऐसा कहा जाता है कि यदि आप घर में नियमित रूप से कपूर जलाते हैं तो आपके घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। कपूर में शुद्धिकरण के गुण मौजूद होते हैं जो जीवन को कई तरह से प्रभावित करते हैं।

वास्तु की मानें तो घर के कुछ विशेष स्थानों पर यदि आप कपूर रखते हैं तो आपके घर की आर्थिक स्थिति भी अच्छी बनी रहती है और घर में धन का प्रवाह बना रहता है। आइए Life Coach और Astrologer, Dr. Sheetal Shaparia से जानें कि घर के किन स्थानों पर कपूर रखना आपके लिए शुभ हो सकता है।

पूजा कक्ष में रखें कपूर का टुकड़ा

where to place camphor at home

वास्तु की मानें तो घर के पूजा स्थान पर कपूर रखना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है। यह स्थान पूरे घर के लिए ऊर्जा का केंद्र होता है और इस जगह कपूर रखने से ऊर्जा पूरे घर में फैलती है, जिससे घर का वातावरण शुद्ध होता है।

कपूर को किसी भी पूजा-पाठ के लिए एक मुख्य सामग्री के रूप में देखा जाता है और मान्यता है कि यदि आप पूजन के दौरान कपूर जलाते हैं तो घर का वातावरण शुद्ध होता है और परिवार के सभी लोगों को मानसिक शांति मिलती है और ये पुआय जीवन में धन के मार्ग खोलने में मदद करता है।

इसे जरूर पढ़ें: Camphor Remedies: आरती में करें कपूर का इस्तेमाल, मिलेंगे अनगिनत फायदे

सुख-समृद्धि के लिए बेडरूम में रखें कपूर का टुकड़ा

आपके घर का बेडरूम वह स्थान माना जाता है जो शांति और ताजगी से भरपूर होना चाहिए। यदि आप इस स्थान पर कपूर का एक टुकड़ा रखती हैं तो ये मानसिक शांति प्रदान करने में मदद करता है और अच्छी नींद को बढ़ावा देता है।

यही नहीं इसकी खुशबू एक सकारात्मक वातावरण को बढ़ावा देती है जिससे मानसिक शांति मिलती है। मुख्य रूप से यदि आप शादीशुदा जोड़े के सोने के कमरे में कपूर रखते हैं तो ये दोनों के आपसी रिश्तों को मजबूत करने में मदद करता है।

ऐसा माना जाता है कि यदि आप तकिये के नीचे या बिस्तर के पास कपूर का टुकड़ा (कपूर से करें कई समस्याओं का हल)रखती हैं तो आपको अच्छी नींद मिलने के साथ तनाव और चिंता को कम करने में भी मदद मिलती है।

धन लाभ के लिए घर की तिजोरी में रखें कपूर का टुकड़ा

camphor for money benefits

हर कोई धन के मार्ग खोलने के लिए उपाय खोजता है, लेकिन कई बार बिना वजह ही धन हानि होने लगती है। ऐसे में अगर आप कपूर का छोटा सा उपाय आजमाती हैं तो ये आपके जीवन में आर्थिक स्थिति को ठीक रखने में मदद मिल सकती है।

इसके लिए आप कपूर के एक छोटे टुकड़े को घर की तिजोरी के भीतर रखें। इससे आपके लिए धन के योग बनते हैं और पैसा व्यर्थ की जगहों में खर्च नहीं होता है। यदि आप जेब में कपूर का एक टुकड़ा रखेंतब भी यह आपके लिए धन के योग बनाता है।

घर के मुख्य द्वार पर रखें कपूर का टुकड़ा

आपके घर का प्रवेश द्वार वह स्थान है जहां सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह की ऊर्जाएं प्रवेश करती हैं। यदि आप इस स्थान पर कपूर का टुकड़ा रखती हैं तो ये आपके घर के भीतर ऊर्जा के प्रवाह को बाने रखने में मदद करता है।

प्रवेश द्वार के पास कपूर रखने से नकारात्मक ऊर्जा और बुरी शक्तियां दूर रहती हैं, जिससे आपके घर में केवल सकारात्मकता का ही प्रवेश होता है। कपूर आपके आस-पास की हवा को शुद्ध करता है और आपके घर में प्रवेश करने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए सकारात्मक माहौल बनाता है। इससे घर में प्रवेश द्वार से माता लक्ष्मी का आगमन होता है, इसलिए इस स्थान पर कपूर रखने से धन के योग बनते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: पूजन के दौरान कपूर जलाना शुभ क्यों माना जाता है? जानें इसका महत्व

घर की रसोई में कपूर रखने के फायदे

vastu tips for camphor

यदि वास्तु की मानें तो घर की रसोई में अगर आप कपूर का एक टुकड़ा रखती हैं तो ये कई तरह से लाभदायक माना जाता है। कपूर से वातावरण सकारात्मक करने में मदद मिलती है और यदि हम वास्तु की न भी मानें तो कपूर किचन में आने वाले कीटों से खाने की सुरक्षा करता है। इसे किचन में रखने से कभी भी अन्न धन की कमी नहीं होती है।

यदि आप वास्तु के नियमों के अनुसार घर की विशेष जगहों पर कपूर रखती हैं तो आपके जीवन में समृद्धि के साथ धन के योग भी बन सकते हैं। यह घर को वास्तु दोषों से मुक्त रखने में भी मदद करता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images: Freepik .com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP