Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:07 AM IST

Navratri 2023: देवी दुर्गा की चौकी दिखेगी बहुत खूबसूरत, इन 3 आसान तरीकों से करें सजावट

नवरात्रि पर देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा नौ दिनों तक बहुत धूमधाम से की जाती है। इस उत्सव पर लोग अलग-अलग तरीकों से देवी दुर्गा की चौकी को सजाते हैं और घट स्थापना करके विधिपूर्वक पूजा करते हैं। 
Updated:- 2023-10-09, 14:03 IST
image

नवरात्रि पर नौ दिन देवी दुर्गा के नौ रूपों को समर्पित होता है। नवरात्रि में भक्त मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करते हैं और उपवास भी रखते हैं। घर में मां दुर्गा का आगमन हो इसके लिए नवरात्रि से पहले घरों की साफ-सफाई की जाती है और सजाया जाता है। देवी दुर्गा की चौकी को भी लोग कई तरीकों से सजाते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे देवी दुर्गा की चौकी को खूबसूरत तरह से सजा सकती हैं। 

1)फूलों से करें सजावट 

सबसे पहले एक कपड़े को चौकी पर बिछा दीजिए। इसके बाद फूलों की माला बनाएं और हर कोने पर डिजाइन बनाकर सजाएं। इसके बाद बीच में थोड़ा ग्लू डालें और उसपर फूलों की पंखुड़ियां डाल दीजिए। ऐसा करने से फूलों की पंखुड़ियां चौकी के कपड़े पर चिपक जाएंगी और यह दिखने में भी बहुत सुंदर लगेगा। इसके बाद गेंदे के फूलों को लेकर चौकी के अंदर कोई डिजाइन बना लीजिए। इस प्रकार से आप फूलों की मदद से चौकी को यूनिक लुक दे सकती हैं। 

 इसे भी पढ़ेंः  Navratri 2023: नवरात्रि में इन चीजों से डेकोरेट करें अपने घर का द्वार, टकटकी लगाए देखते रहेंगे लोग

2)चौकी के कपड़े को ऐसे सजाएं 

आप चौकी की कपड़े पर पहले फूलों के डिजाइन पेन से बना लीजिए। इसके बाद इस डिजाइन पर मोतियों से सजावट करें। अगर आप मोतियों से सजावट नहीं करना चाहती हैं तो सिल्वर या गोल्डन ग्लिटर का यूज कर सकती हैं। इसके अलावा आप ऊन से कपड़े पर डिजाइन भी बना सकती हैं। ऐसे अलग आप कपड़े को सजाएंगी तो वह बहुत खूबसूरत लगेगा। आप चौकी पर इसे बिछा कर फिर माता दुर्गा की मूर्ति रख सकती हैं।  

3)चौकी की सजावट के लिए इन चीजों का करें इस्तेमाल 

navratri  how to decorate maa durga chowki

चौकी की सजावट के लिए आप अलग-अलग डेकोरेटिव आइटम को भी चौकी के आसपास सजा सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले कपड़े को चौकी पर डालें और इसके बाद कुछ कच्चे चावल को पीले रंग में डालें और चावलों के सूख जाने के बाद इसे चौकी पर गोल-गोल आकार बनाकर डाल दीजिए। इसके अलावा आप छोटे-छोटे दीए बी चौकी के आसपास रख सकती हैं। 

 इसे भी पढ़ें- Rangoli Design 2023: ये रहा रंगोली का सबसे बेस्ट डिजाइन, सब देखकर कहेंगे- वाह! वाह! क्या बात है!

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

 

image credit- freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।