नेचर से आपको भी है प्रेम, तो इन संदेश को भेजकर अपनों को करें विश

नेचर से आपको भी है प्रेम तो आप भी अपनों को कुछ बेहतरीन शुभकामनाएं भेजने के लिए इन संदेश का चुनाव कर सकती हैं।
Updated:- 2021-12-23, 15:55 IST
image

प्रकृति से लगभग सभी का लगाव रहता है। शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा वो खूबसूरत फूलों को देखर यह न बोले कि 'वाह! क्या बात है, इस खूबसूरत नज़रों को देखकर दिल खुश हो गया'। शायद, इसलिए भारतीय लोग साल में एक से दो बार प्रकृति से मुलाकात करने के लिए पहाड़ों के बीच भी घूमने के लिए पहुंच जाते हैं। खैर, अगर आपको नेचर से प्रेम हैं, तो अपनों को विश करने के लिए आप भी इन संदेश को उन्हें भेज सकती हैं।       

1-प्रकृति की तरह ज़िन्दगी के भी मौसम होते हैं

इसलिए प्रकृति की तरह ज़िन्दगी के 

हर मौसम का आनंद उठाएं!

nature wishes quotes messages whatsapp inside

2-कुछ तो बात है इन हवाओं में, 

वरना साथ इन्हें पंछियों का ना मिलता!

3-जो हम अपने आसपास देखते 

और महसूस करते हैं 

वही कुदरत और प्रकृति है।

4-हवा के झोकों के जैसे आज़ाद रहना सीखो, 

तुम एक दरिया हो, 

लहरों की तरह बहना सीखो!

nature wishes quotes messages inside

इसे भी पढ़ें: मिथुन लव हॉरोस्कोप 2022: प्रेम और वैवाहिक संबंधों के लिहाज से नव वर्ष में मिलेंगे ये फल

5-ये झरने की महक, ये चहचहाती चिड़ियां

खूबसूरत है दुनिया और खूबसूरत है कुदरत!

6-ये हंसी वादियां, ये खुशनुमा समा

ये ठंडी हवा, ये झुका आसमां,

यहां खुशबू है वादियों में

यहां खुशबू है लोगों के किरदारों में!

nature wishes whatsapp facebook status inside

7-कुछ तो बात है इन हवाओं में

वरना साथ इन्हें पंछियों का ना मिलता,

कितनी सादगी है इन हवाओं में

देखो फ़िज़ाएं बरस रहीं है!

8-जब भी कभी उदास होना तो

निकल पड़ना कुदरत को देखने,

जितनी ये खूबसूरत है आपको भी

उतना ही खूबसूरत बना देगी!

इसे भी पढ़ें: भगवान शिव का प्रिय रुद्राक्ष का पौधा घर पर कैसे उगाएं?

 


9-हवा की सरसराहट

 चिड़िया की चचहाहट, समुद्र का शोर 

जंगलों में नाचते मोर, इनका नहीं कोई मोल

क्योंकि, प्रकृति है अनमोल!

nature wishes quotes messages whatsapp facebook status inside

10-प्रकृति भी सिखाती है जीवन जीने की कला,

सुदृढ़ होकर भी वृक्ष देते हैं लताओं को पनाह!

11-फूलों से सीखे सबके जीवन में रंग भरना,

पेड़ों से सीखे ऊंचाइयों को छूना,

कलियों से सीखे मुस्कुरा कर जीना,

काँटों से सीखिए कष्टों से उबरना,

पत्तों से सीखे मस्ती में झूमते रहना,

टहनियों से सीखे दूसरों को सहारा देना!

 

12-यह सर्द मौसम, यह चहचाहाती चिड़िया,

यह खुश नुमा समा, यह झुका आसमान।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit(@freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।