Easy Hacks: नेल पेंट रिमूवर से दूर करें अपनी ये 4 परेशानियां

उंगलियों और पैरों से नेल पेंट को हटाने के लिए महिलाएं नेल पेंट रिमूवर का सबसे अधिक इस्तेमाल करती हैं। लेकिन अगर आपसे यह सवाल किया जाए कि क्या आपने उंगलियों और पैरों से नेल पेंट को हटाने के अलावा नेल पेंट रिमूवर का इस्तेमाल किया है? शायद नहीं किया होगा। ऐसे में इस लेख में हम आपको कुछ आसान टिप्स एंड हैक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप 1 नहीं बल्कि 4 मुश्किल कामों को चंद मिनटों में आसान बना सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे-
टाइल्स से दाग को हटाएं

जी हां, अगर आप टाइल्स पर लगे दागको हटाने में परेशानी हो रही है तो आप नेल पेंट रिमूवर से चंद मिनटों में दाग की सफाई कर सकते हैं। इससे दाग भी निकाल जाएंगे और आपको अधिक मेहनत भी करनी की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
- सबसे पहले दाग वाली जगह पर पानी का कुछ बूंद डालकर छोड़ दें।
- अब इस स्थान को एक बार अच्छे से साफ कर लें।
- इसके बाद नेल पेंट रिमूवर को डालकर लगभग 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
- 5 मिनट बाद क्लीनिंग ब्रश से साफ कर लें।
इसे भी पढ़ें: इन 4 टिप्स को फॉलो करके बेडशीट से आने वाली दुर्गन्ध को करें दूर
कपड़े से दाग की सफाई करें

कपड़े में दाग लगना एक आम बात है। कभी कोई हल्दी का दाग, चाय का दाग, कॉफ़ी का दाग तो कोई सब्जी का दाग कपड़े में लगा लेता है। ऐसे में अगर आपको कपड़े से दाग को हटाना है तो आप नेल पेंट रिमूवर के इस्तेमाल से दाग को अच्छे से साफ कर सकते हैं। इसके लिए दाग वाली जगह पर नेल पेंट रिमूवर को डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। कुछ देर बाद क्लीनिंग ब्रश से साफ कर लें।
परमानेंट मार्कर को हटाए

किसी चीज पर परमानेंट मार्कर से लिखा है और आप उसे हटाना चाहते हैं तो फिर आप नेल पेंट रिमूवर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से परमानेंट मार्कर चंद मिनटों में साफ हो जाते हैं। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
- इसके लिए चार से पांच बूंद नेल पेंट रिमूवर को डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें।
- लगभग 5 मिनट बाद हाथों से रगड़कर साफ कर लें।
- इससे परमानेंट मार्कर के निशान आसानी से निकल जाते हैं।
इसे भी पढ़ें: बाथरूम के नल में लगी जंग को 5 मिनट में साफ करता है ये नुस्खा
इलेक्ट्रॉनिक सामान की करें सफाई

जी हां, नेल पेंट रिमूवर की मदद से आप इलेक्ट्रॉनिक सामान की भी सफाई कर सकते हैं। इसके लिए आप नेल पेंट रिमूवर में कॉटन को अच्छे से भिगो लीजिए। इस भीगे कॉटन से लैपटॉप, मोबाइल, घड़ी, टीवी आदि चीजों की सफाई कर सकते हैं। इसके वाला क्रॉकरी आइटम्स पर लगे दाग को हटाने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे लाइक, शेयर और कमेंट्स ज़रूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।