Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:41 AM IST

साइंस लवर्स को जरूर पढ़नी चाहिए ये किताबें

पढ़ने-लिखने के शौकीन हमेशा नई-नई किताबों की तलाश में रहते हैं। अगर आप भी साइंस से प्रेम करते हैं, तो आपके लिए लेख मददगार साबित हो सकता है क्योंकि हम कुछ ऐसी किताबों के बारे में बता रहे हैं, जिसे आपको जरूर पढ़ना चाहिए।  
Updated:- 2023-08-08, 17:19 IST
image

सबके अपने-अपने शौक होते हैं, कोई किताबों में डूबना पसंद करता है, तो कई फिल्मों में....कोई घूमने का शौकीन होता है, तो कोई खाने-पीने का। पर कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो इतिहास को जानने और समझने में रुचि रखते हैं। हालांकि, चंद किताबों के आधार पर हिंदी साहित्य को बता पाना बहुत मुश्किल काम है। 

पर कुछ ऐसे लेखक रहे हैं जिन्होंने न सिर्फ रूढ़िवादी प्रथा को उपन्यासों में रेखांकित किया, बल्कि समाज को दर्पण भी दिखाने का काम किया है।  कई बार इतिहास को पढ़ते-पढ़ते समाज में मौजूद हर चीज के लॉजिक को जानने की रुचि पैदा हो जाती है और हम साइंस को भी पढ़ने लग जाते हैं। ऐ

से में अगर आप भी एक से एक से बेहतरीन साइंस की किताबों को पढ़ने का शौक रखते हैं, तो फिर आपको इस लेख को जरूर पढ़ना चाहिए। इस लेख में हम आपको साइंस के उपन्यासों के बारे में बताएंगे।  

ए ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ टाइम (A Brief History of Time)

A Brief History of Time

अगर आपको साइंस को समझना है, तो इस पुस्तक को जरूर पढ़ना होगा। यह पुस्तक बहुत ही लोकप्रिय है, जिसे महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग ने लिखा है। अगर आप कॉस्मोलॉजी को समझना चाहते हैं, तो बस यह पुस्तक पढ़ लें। 

इसे जरूर पढ़ें- साइंस स्ट्रीम के स्टूडेंट्स चुन सकते हैं ये करियर ऑप्शन भी

इस पुस्तक में कॉस्मोलॉजी का इतिहास, यह कहां से आया और कैसे इसकी रचना हुई आदि चीजों को जानने का मौका मिलेगा। यह स्टीफन हॉकिंग की ऐसी किताब है, जिसने बिक्री के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। (प्रसिद्ध भारतीय महिलाओं की पुस्तकें)

ए शॉर्ट हिस्ट्री ऑफ नियरली एवरीथिंग (A Short History of Nearly Everything) 

अमेरिकी और ब्रिटिश लेखक बिल ब्रायसन की 'ए शॉर्ट हिस्ट्री ऑफ नियरली एवरीथिंग' एक लोकप्रिय विज्ञान पुस्तक है, जो कई भाषाओं में उपलब्ध है। 2005 में यह किताब यूनाइटेड किंगडम में सबसे ज्यादा बिकने वाली पुस्तक थी। इसकी लगभग 300,000 से अधिक प्रतियां बिकी थीं। (मोटिवेशनल किताबें)

यह किताब आम लोगों के लिए विज्ञान के रोचक पहलुओं को समझाने का प्रयास कर सकती है। इस किताब में दुनिया के हर निजाम पर थोड़ी-थोड़ी बात की गई है। हम ज्यादा नहीं बताएंगे, आप इस किताब को खुद पढ़ें और अपना एक्सपीरियंस हमारे साथ साझा करें। 

द स्ट्रक्चर ऑफ साइंटिफिक रिवॉल्यूशन (The Structure of Scientific Revolutions) 

The Structure of Scientific Revolutions

यह किताब 1962 में प्रकाशित हुई थी, जिसे थॉमस कुह्न ने लिखा था। इस किताब में थॉमस ने विज्ञान के इतिहास पर विस्तार से बात की है। साथ ही, थॉमस ने समाजशास्त्र को बताते हुए नए मॉडल का विकास किया है। (इन आसान तरीकों से तैयार करें बुकशेल्फ)

हालांकि, इस पुस्तक को समझना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन अगर आपने एक बार इस किताब को पढ़ लिया ना तो यकीनन विज्ञान को आसानी से समझ पाएंगे। यह पुस्तक किसी भी जनरल स्टोर पर मिल जाएगी, वर्ना बेहतर होगा कि आप ऑनलाइन ऑर्डर कर लें। 

जनरल साइंस बुक (General Science)

अगर आप बहुत कम समय में साइंस को समझना चाहते हैं, तो किसी भी बुक स्टोर पर जनरल साइंस की किताब मिल जाएगी। यह किताब उन लोगों के लिए है, जो साइंस को समझने के साथ-साथ पढ़ाई कर रहे हैं। 

यह ऐसी किताब है जिसमें साइंस के हर हिस्से पर बात की गई है जैसे- भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry), जीव विज्ञान (Biology), कंप्यूटर विज्ञान (Computer Science) आदि। यह किताब 10 से लेकर आपके नीट या UPSC के जनरल एग्जाम में काम आएगी। अगर आपने इसे ध्यान से पढ़ लिया ना, तो अन्य बुक पढ़ने या उसे समझने में दिक्कत थोड़ी कम होगी। 

इसे जरूर पढ़ें- 10वीं के बाद स्ट्रीम सेलेक्ट करने में हो रहा है कन्फ्यूजन, तो इन टिप्स की लीजिए मदद

इन किताबों को एक बार जरूर पढ़ें साथ ही हमें नीचे कमेंट करके यह भी बताए कि आपका पसंदीदा किताब कौन-सी है।

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

Image Credit- (@Freepik) 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।