10वीं के बाद स्ट्रीम सेलेक्ट करने में हो रहा है कन्फ्यूजन, तो इन टिप्स की लीजिए मदद

अगर आप 10वीं के बाद सब्जेक्ट को सेलेक्ट करने में बहुत अधिक कन्फ्यूज हैं तो हम आपको बताएंगे कि आप किस तरह से भविष्य की पढ़ाई के लिए सब्जेक्ट का चुनाव कर सकती हैं।   
Updated:- 2023-03-30, 17:08 IST
image

अलग-अलग राज्यों के बोर्ड धीरे-धीरे 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर रहे हैं। अगर आप एक स्टूडेंट हैं और आपको यह समझ नहीं आ रहा है कि 10वीं के बाद आपको कौन से सब्जेक्ट सेलेक्ट करने चाहिए तो हम आपको इस लेख में बताएंगे कि आप किस प्रकार से 11वीं के लिए स्ट्रीम चुन सकती हैं।

वैसे तो आजकल कई सारे ऑप्शन होते हैं लेकिन साइंस, कॉमर्स या फिर आर्ट्स में से आपको यह समझना होगा कि किस दिशा में अपने कदम आगे बढ़ाएं। तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे सब्जेक्ट सेलेक्ट कर सकती हैं। 

1)स्ट्रेंथ पर दें ध्यान 

आपको अपनी स्ट्रेंथ पर ध्यान देना होगा और उस हिसाब से ही अपने सब्जेक्ट्स को सेलेक्ट करना चाहिए। आपको अपना इंटरेस्ट भी देखना चाहिए ताकि जब भी आप वो सबी सब्जेक्ट पढ़ें तो आपको पढ़ाई करना अच्छा लगे और पढ़ते समय आपकी रूचि भी हो। आपकी रुचि किस विषय में है और आप भविष्य में क्या बनना चाहते हैं इस बात को ध्यान में रखकर ही 11वीं के लिए स्ट्रीम सेलेक्ट करें। 

2)करियर की संभावनाएं

career selection after th

आपको यह भी देखना चाहिए कि जो भी आप सब्जेक्ट सेलेक्ट कर रही हैं उसके बाद आप उन सब्जेक्ट्स की मदद से भविष्य में बेहतर करियर बना पाएं। (10वीं के बाद ये कोर्स दिला सकते हैं नौकरी) इसके अलावा आपको दोस्तों और परिवार के दबाव या देखा-देखी में साइंस या कॉमर्स स्ट्रीम नहीं लेना चाहिए। इसके अलावा आप ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन भी एक्सपर्ट्स से करियर गाइडेंस प्राप्त कर सकती हैं। 

इसे जरूर पढ़ें- फाइन आर्ट्स में अपनी क्रिएटिविटी से बनाएं सफल करियर

3)टीचर और सीनियर से मदद लें 

बोर्ड एग्जाम के बाद स्ट्रीम को सेलेक्ट करने से पहले अगर आप बहुत अधिक कन्फ्यूज हैं तो आपको अपने टीचर और सीनियर से बात करनी चाहिए। इससे आपको उनकी राय भी पता चलेगी और आपके लिए क्या बेहतर है वह भी आप समझ पाएंगी। (पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब, अपने बच्चों को नवाब बनाएं देखें ये एनसीईआरटी बुक्स)यह जानना बेहद जरूरी है कि आप किसी विशेष विषय को पढ़ने के लिए उत्साहित हैं या नहीं। आपको केवल उन्हीं विषयों को पढ़ने के लिए चुनना चाहिए, जिन्हें आप पसंद करते हों। इसके साथ उस विषय के बारे में जानने के लिए और ज्यादा उत्सुक रहते हों। आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम अलावा अगर आप कोई स्ट्रीम पढ़ना चाहती हैं तो उसके बारे में रिसर्च जरूर करें और आगे आप उन सब्जेक्ट्स से कैसे बेहतर करियर बना सकती हैं यह भी पता करें। 

इसे जरूर पढ़ें- 12वीं बोर्ड परीक्षा के बाद करना चाहती हैं कमाई, तो ये 3 ऑप्शन्स हैं बेस्ट

इस प्रकार से आप 11वीं के लिए सब्जेक्ट्स सेलेक्ट कर सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

 

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।