संगीत से लेकर नृत्य तक इन चीजों पर औरंगजेब ने लगा दिया था बैन...उल्लंघन करने पर होती थी मौत की सजा

Aurangzeb Had Banned All These Things Which Is Haram In Islam: मुगल बादशाह औरंगजेब को बहुत ही कट्टर माना जाता था। उसने अपने शासनकाल में कई चीजों पर पूरी तरह से रोक लगा रखी थी। यदि कोई इन नियमों का उल्लंघन करता था, तो उसे सजा-ए-मौत दी जाती थी। आइए जानें, औरंगजेब ने किन चीजों पर रोक लगाई थी?
Updated:- 2025-03-06, 16:51 IST
Aurangzeb Had Banned All These Things Which Is Haram In Islam

What Things Did Aurangzeb Ban: भारतीय इतिहास में मुगल बादशाह औरंगजेब को एक बहुत ही क्रूर शासक और तानाशाह माना गया। बताया जाता है कि औरंगजेब तो सत्ता का ऐसा नशा था कि उन्होंने अपने ही पिता को कैद कर लिया था और भाई का सिर कलम करवा दिया था। औरंगजेब के हाथों कई कत्ल हुए। हालांकि, इतिहास में ऐसा भी जिक्र मिलता है कि अपने अतिंम दिनों में औरंगजेब को अपनी सभी गलतियों को खूब पछतावा था। पछतावा इस कद्र हुआ कि उन्होंने अपनी वसीयत में कब्र पर छांव ना करने तक की बात लिख दी थी। 

बताया जाता है कि औरंगजेब को साहित्य से बहुत प्यार था, लेकिन उसे संगीत से सख्त नफरत थी। कहा जाता है कि उसकी क्रूरता से हिंदू ही नहीं मुस्लिम भी परेशान थे। औरंगजेब ने अपने शासन काल में उन सभी चीजों पर रोक लगा दी थी, जिन्हें इस्लाम में हराम माना गया है। आइए जानें, औरंगजेब ने अपने शासन काल में किन चीजों पर बैन लगाया था? 

यह भी देखें- मुगल बादशाह औरंगजेब को हीरा बाई से हो गया था पहली नजर में प्यार, जानिए कैसे

नाच गाने पर था प्रतिबंध 

There was a ban on dancing and singing

औरंगजेब को सभी मुगल शासकों में सबसे ज्यादा क्रूर और कट्टर माना जाता था। वह अपनी सख्त धार्मिक नियमों और कट्टर नीतियों के लिए याद किया जाता है। अन्य मुगल शासकों के काल में संगीत और नृत्य को काफी बढ़ावा मिला, लेकिन औरंगजेब को इन चीजों से सख्त नफरत थी। उसने अपने काल में इन सभी चीजों पर पूरी तरह से सख्त प्रतिबंध लगा दिया। उसने अपने दरबार में भी संगीत और नृत्य पर प्रतिबंध लगा दिया था। 

गाने-बजाने को माना हराम

दरअसल, गाने-बजाने को इस्लामिक कानून में हराम माना जाता है। औरंगजेब ने अपने शासन काल में इस्लामी शरिया कानून के आधार पर नागरिक कानून तैयार किया। यही कारण था कि उसके शासनकाल में कई संगीतकारों ने दूसरे राजाओं के दरबार में शरण ली या फिर किसी अन्य काम में लग गए।

शराब पर लगाई रोक

ban on alcohol

कहा जाता है औरंगजेब ने कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाया। उसने अपने समय पर व्यापार और शराब पीने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया था। उसने इन दोनों चीजों को हिंदू और मुस्लिम दोनों के लिए ही हराम बताया था। उसके शासन में दिल्ली में शराब मिलना मुश्किल हो चुका था। 

अफीम और जिस्मफरोशी पर रोक

Prohibition on opium and prostitution

औरंगजेब को अफीम और जिस्मफरोशी से भी नफरत थी। उसने अफीम के उपयोग और पैदावार पर भी रोक लगा दी थी। वैश्यावृत्ति के खिलाफ भी औरंगजेब ने खूब सख्त रवैया अपनाया। यदि कोई इन सभी प्रतिबंधित कामों को करता था, तो उसे सीधे मौत की ही सजा सुनाई जाती थी।

यह भी देखें- कहां स्थित है मुगल सम्राट औरंगजेब की कब्र? जानें मकबरे से जुड़े रोचक तथ्य

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:Instagram/her zindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।