Mukesh Khanna Controversial Stament: 'शक्तिमान' ने महिलाओं पर दिया विवादित बयान, कहा 'ऐसी लड़कियों से बचकर रहें'

Mukesh Khanna Controversial Stament: शक्तिमान फेम मुकेश खन्ना का एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।   
Updated:- 2022-08-10, 13:34 IST
image

Mukesh Khanna Controversial Stament: टीवी पर शक्तिमान बन दर्शकों का दिल जीतने वाले मुकेश खन्ना इन दिनों सुर्खियों में हैं। उन्होंने कुछ समय पहले अपनी फिल्म का ऐलान किया था जिसे लेकर उनके फैंस खुश थे। लेकिन अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में मुकेश खन्ना लड़कियों के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। आइए आप भी जानिए शक्तिमान ने वीडियो में क्या कहा। 

मुकेश खन्ना ने कही ये बात 

मुकेश खन्ना वीडियो के शुरुआत में कहते हैं कि अभी-अभी मैंने एक वीडियो देखी थी जिसमें किसी ने सलाह दी थी हिंदू लड़कियों को मुसलमान लड़कों को राखी नहीं बांधनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि क्योंकि उनके लिए भाई-बहन का रिश्ता उतना पावन-पवित्र नहीं है। मुकेश ने आगे कहा ये बात बहुत बड़ी है और लव-जिहाद से कनेक्ट है लेकिन मैं इन सब में नहीं पड़ना चाहता हूं।  (क्या आप जानते हैं माउंटेन ड्यू कोल्ड ड्रिंक को क्यों कर दिया गया था बैन?)

इसे भी पढ़ेंः अली फजल और ऋचा चड्ढा ने की वेडिंग प्लानिंग

लड़कियों के बारे मे ंकही ये बात

  • मुकेश खन्ना ने आगे सोशल मीडिया के बारे में बात की। उन्होंने कहा  "आजकल अचानक से किसी भी लड़की का मैसेज आ जाता है। लड़की की फोटो भी लगी होती है। चेहरा देखकर हमें पता भी नहीं चलता ही फोटो के पीछे लड़की है या मर्द।" 
  • मुकेश खन्ना ने कहा ऐसी लड़कियों के मैसेज देख सोशल मीडिया पर आए नए यूजर इन मैसेज का जवाब देना शुरू कर देते हैं। इसी बातचीत के दौरान लड़की लड़के से उसकी फोटो मांग लेती है और इसके बाद ब्लैकमेल करना शुरू कर देती है। 

इसे भी पढ़ेंः  मैसूर राजघराने का खौफनाक इतिहास, एक रानी के श्राप ने खत्म कर दिया था वंश

  • मुकेश खन्ना ने यूं तो 7 मिनट की वीडियो शेयर की है लेकिन इस वीडियो की एक क्लिप इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।
  • इस क्लिप में मुकेश कहते हैं "कोई भी लड़की अगर किसी लड़के से कहती है कि मैं तुम्हारे साथ सेक्स करना चाहती हूं तो वो लड़की, लड़की नहीं है। वो धंधा कर रही है। इस तरह की निर्लज बातें कोई सभ्य समाज की लड़की कभी नहीं करेगी।" उन्होंने लोगों को इन सभी घटनाओं का हिस्सा बनने की भी चेतावनी दी। 

सोशल मीडिया यूजर्स को दी सलाह

अभिनेता ने सोशल मीडिया यूजर्स को कहा कि यह एक या दो नहीं बल्कि पूरा रैकैट है जिसमें भोले लोगों को फंसाया जाता है। मुकेश खन्ना ने यह भी कहा कि उन्हें खुद अक्सर इस तरह के मैसेज आते हैं। इस तरह के मैसेज उन्हें हैरान करते हैं। 

किसी भी महिला के लिए इस तरह की बात कहना कितना सही है? बहुत से लोगों को उनका यह बयान बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है। सोशल मीडिया पर हो रहे फ्रॉड के पीछे कोई भी हो सकता है। ऐसे में महिलाओं के बारे में धंधे जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना गलत है। 

 

कुछ लोगों को मुकेश खन्ना का लड़कियों पर दिया गया बयान बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है। आपका इस बारे में क्या कहना है? यह हमें फेसबुक के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।

Photo Credit: Jagran 

 


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।