Sat Sep 12, 2026 | Updated 07:27 AM IST

अंबानी परिवार ने खरीदा दुबई का सबसे महंगा घर, तस्वीरें देख जानें कीमत

अंबानी परिवार ने हाल ही में एक आलीशान घर लिया है। आप भी जानिए इस घर की कीमत कितनी है।   
Updated:- 2022-08-29, 15:06 IST
image

मुकेश अंबानी का नाम दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में आता है। अंबानी परिवार करोड़ों की प्रॉपर्टी का मालिक है। हाल ही में मुकेश और नीता अंबानी के बेटे अनंत ने दुबई में एक आलीशान घर खरीदा है।

इस घर की फोटो देख आपको ऐसा लगेगा जैसे आप किसी आलीशान महल को देख रहे हैं। हालांकि अंबानी परिवार ने इस बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है। आइए जानते हैं दुबई के सबसे महंगे घर के बारे में। 

कितने का है यह आलीशान घर? 

anant ambani home

हाल ही में ब्लूमबर्ग ने अपनी एक रिपोर्ट मे इस बात का खुलासा किया है कि अंबानी परिवार ने एक और आलीशान प्रॉपर्टी खरीद ली है। इस घर की कीमत लगभग 640 करोड़ है। दुबई के पाम जुमेराह इलाके में बना यह घर बहुत लग्जरी है। 

यह घर अनंत अंबानी ने 80 मिलियन डॉलर में खरीदा है। बता दें कि पाम जुमेराह दुबई के सबसे महंगे इलाकों में से एक है। यहां बहुत बड़े-बड़े  होटल, क्लब, स्पा, रेस्तरां और टावर बने हुए हैं। 

इसे भी पढ़ेः जानें मुकेश अंबानी के घर में काम करने वाले लोगों को मिलती है कितनी सैलरी

किसी महल जैसा दिखता है ये घर

anant ambani home in dubai

अंबानी परिवार जिस भी प्रॉपर्टी को खरीदता है वो बेहद लग्जरी होती है। रिपोर्ट्स की माने तो इस घर में बड़े-बड़े 10 बेडरूम समेत पर्सनल स्पा, थिएटर और ना जानें कौन-कौन सी सुविधा है। इसी इलाके में ब्रिटिश फुटबॉलर डेविड बेकहम और शाहरुख खान का भी घर है। 

इससे पहले यूके में खरीदा था घर

anant ambani buy home in dubai

इस घर को खरीदने से पहले अंबानी परिवार ने यूके में भी एक घर खरीदा था। स्टोक पार्क लिमिटेड नाम से मशहूर घर को 79 मिलियन डॉलर में खरीदा गया था। वहीं अगर मुंबई में बने एंटेलिया की बात करें तो वो भी बहुत लग्जरी है। इस घर में हर वो सुविधा है जिसकी आप कल्पना कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ेः क्या आप जानते हैं बचपन में कैसे दिखते थे मुकेश अंबानी? देखिए फोटोज

अनंत का इतनी महंगी प्रॉपर्टी खरीदना दिखाता है कि धीरे-धीरे मुकेश अंबानी अपने बिजनेस की बागडोर बच्चों को सौंप रहे हैं। अंबानी परिवार के जीवन के बारे में जानकर ऐसा लगता है जैसे हम किसी फिल्म को देख रहे हैं।

दुबई के आलीशान घर की तस्वीरें आपको कैसी लगीं? यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। 

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: KafirOphobia/Twitter, belleview.ae

 

 

 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।