एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वो दुनिया के सबसे महंगे घर एंटीलिया में अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह जिस इलाके में रहते हैं उसे अमीरों का इलाका कहा जाता है। अंबानी के पड़ोस में रहने वाला हर एक व्यक्ति अरबपति है ऐसे में चलिए जानते हैं उनके परौसी में रहने वालो लोगों के बारे में कुछ खास बातें।
'यस बैंक' के फाउंडर राणा कपूर अंबानी के घर के पास में ही रहते हैं। उन्होंने 128 करोड़ का रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स खरीदा है। इसमें 6 लग्जरी अपार्टमेंट्स है। इस बिल्डिंग का नाम खुर्शीदाबाद है जिसकी वर्तमान में कीमत करोड़ों में हैं। येस बैंक की शुरुआत राणा कपूर ने साल 2004 में की थी। यह एक भारतीय निजी क्षेत्र का बैंक है। राणा कपूर ने इस बैक की शुरुआत अशोक कपूर के साथ मिलकर की थी।
View this post on Instagram
'टाटा संस' के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन अपने पूरे परिवार के साथ इसी इलाके में रहती हैं। कुछ साल पहले ही उन्होंने एक टॉवर में 11वें और 12वें फ्लोर पर डुप्लेक्स फ्लेट खरीदा था। जिसकी कीमत करीब 100 करोड़ रुपये है।
JSW के सीईओ एक भारतीय अरबपति उद्योगपति हैं। वह जेएसडब्ल्यू ग्रुप ऑफ कंपनीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं। प्रशांत जैन भी अंबानी के घर के बगल में रहते हैं। प्रशांत जैन ने भी पिछले साल इसी इलाके में 45 करोड़ रुपए का एक डुप्लेक्स खरीदा है। वह यहां अपनी फैमिली के साथ रहते हैं।('अंबानी परिवार' के सौ वर्ष पुराने घर की तस्वीरें देखें)
इसे भी पढ़ेंःआखिर क्या है नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर जिसके बारे में हो रही हर तरफ चर्चा
View this post on Instagram
ड्रीम 11 के फ़ाउंडर हर्ष जैन भी अंबानी के घर के बगल में रहते हैं। वह अपनी पत्नी के साथ यहां एक शानदार से घर में रहते हैं। बता दें कि हर्ष जैन की पत्नी रचना जैन ने 72 करोड़ में घर खरीदा था। उनकी यह लग्जरी घर काफी खूबसूरत है।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ेंःअनंत अंबानी की घड़ी की कीमत जान लोग हुए हैरान, जानें कितने करोड़ की है घड़ी
अंबानी के पड़ोसियों की बात करें तो इनमें मोतीलाल ओसवाल का भी नाम आता है। मोतीलाल ओसवाल ने 33 करोड़ रुपए में डुप्लेक्स घर साउथ टावर में खरीदे थे। उनका यह घर काफी खूबसूरत है यहां वह अपने परिवार के साथ रहते थे।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Photo Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।