Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:04 PM IST

जानिए मुकेश अंबानी की लाडली ईशा अंबानी हर महीने कितना कमाती हैं

मुकेश अंबानी की लाडली बेटी ईशा अंबानी आलीशान जिंदगी जीना पसंद करती हैं। आज हम आपको उनकी हर महीने की सैलरी बताने वाले हैं।   
Updated:- 2023-09-14, 14:24 IST
image

देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी अपने महंगे शौक के लिए जानी जाती हैं। एशिया की 12 सबसे पावरफुल बिजनेस वुमन की लिस्ट में शामिल ईशा अंबानी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। ईशा अंबानी अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के कारण अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। खैर, क्या आप उनके महीने की सैलरी के बारे में जानते हैं। अगर नहीं, तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको उनकी नेटवर्थ के बारे में बताने बताने वाले हैं। 

ईशा अंबानी का रिलायंस ग्रुप में योगदान

mukesh ambani daughter isha ambani monthly salary

ईशा अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज में एक अहम भूमिका निभाती हैं। ईशा अंबानी ने रिलायंस जियो की डिजिटल सेवाओं के विकास और ऑनलाइन फैशन ब्रांड AJIO को लॉन्च करने में अपना योगदान दिया है। ईशा अपने पिता के कंपनी में कई चीजों को संभालती हैं। ऐसे में क्या आपने कभी सोचा है कि उनकी हर महीने की सैलरी क्या होगी। 

ईशा अंबानी की सैलरी

मुकेश अंबानी ने अपने बच्चों की हर महीने की सैलरी को गुप्त रखा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह अनुमान लगाया जा रहा है कि ईशा अंबानी को हर महीने की सैलरी के तौर पर 35 लाख रुपये मिलते हैं। हालांकि इसकी पुष्टि अंबानी परिवार के और से नहीं की गई हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: मुकेश अंबानी के पड़ोस में रहते हैं ये 5 अरबपति, सभी के पास है बेशुमार दौलत

किन कंपनी की मालकिन है ईशा अंबानी

ईशा अंबानी की नेटवर्थ की बात करें तो फोर्ब्स ने साल 2018 में ही ईशा अंबानी की दौलत 70 मिलियन डॉलर करीब 550 करोड़ रुपये आंकी थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत नौकरी से की थी। उनकी पहली नौकरी अमेरिका में मैकिन्से एंड कंपनी में शुरू की थी। साल 2014 में ईशा अंबानी रिलायंस रिटेल और रिलायंस जियो में शामिल हुई। वहीं साल 2016 में ईशा अंबानी ने फैशन पोर्टल Ajio लॉन्च किया था। 

इसे जरूर पढ़ें: आखिर क्या है नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर जिसके बारे में हो रही हर तरफ चर्चा

ईशा अंबानी ने कब रचाई शादी

isha ambani monthly salar

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी पीरामल ग्रुप के निदेशक आनंद पीरामल से हुई है। ईशा और आनंद मुंबई के वर्ली में 450 करोड़ रुपये के शानदार समुद्र के सामने वाले बंगले गुलिटा में रहते हैं। आनंद पीरामल और ईशा अंबानी अपनी लाइफ में काफी खुश हैं। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

 

 

 

Image Credit: Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।