Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:43 AM IST

Mothers Day 2026 Gifts: मां को खुश करने के लिए आप भी दे सकती हैं 5 तरह के खास गिफ्ट्स, यहां देखें लिस्ट

Mothers Day 2026 Gifts:  मदर्स डे के मौके पर आप उन्हें खुश करने के लिए खास तरह के गिफ्ट्स को दे सकती हैं, जिससे वो खुश हो जाएंगी। साथ ही आपको भी अच्छा लगेगा। 
Updated:- 2026-05-08, 17:04 IST
image

Mothers Day 2026 Gifts: मां... इस शब्द को हम दिन में कई बार बोलते हैं। इनके प्यार से बढ़कर कुछ और नहीं होता है। चोट लगे या कोई खुशी मिले मां सबसे पहले याद आती है। मां के लिए कोई एक दिन नहीं होता है। हर दिन उसके लिए खास होता है। इस बार आप मदर्स डे के मौके पर मां को कुछ खास तरह के गिफ्ट्स दे सकती हैं, जिसे देखकर वो काफी खुश हो जाएंगी। आइए बताते हैं किस तरह के गिफ्ट्स को आप दे सकती हैं।

मां को गिफ्ट करें कप

मां को चाय या कॉफी पीना काफी पसंद होता है। इसलिए आप उन्हें कप को गिफ्ट कर सकती हैं। कप आपको मार्केट में अलग-अलग डिजाइन और पैटर्न में मिल जाएंगे। साथ ही आप चाहें तो इसे कस्टमाइज्ड करा सकती हैं, जिसपर आप उनकी तस्वीरें और एक मैसेज को लिखा सकती हैं। इसे आप गिफ्ट करके उन्हें खुश कर सकती हैं।

1 - 2026-05-08T125302.371

मां को गिफ्ट करें पेंडेंट सेट

आप अपनी मां को अगर कोई ज्वेलरी गिफ्ट करना चाहती हैं, तो ऐसे में आप पेंडेंट सेट को खरीदकर दे सकती हैं। इस तरह के पेंडेंट सेट पहनकर आपकी मां काफी खुश हो जाएगी। साथ ही इसे हर एक आउटफिट के साथ वियर कर पाएंगी।

5 - 2026-05-08T125259.381

शोपिस कर सकती हैं गिफ्ट

अगर आपकी मां को घर सजाना काफी पसंद है, तो ऐसे में आप शोपिस को गिफ्ट कर सकती हैं। शोपिस के अलग-अलग डिजाइंस आपको मार्केट में मिल जाएंगे। आप इसपर मॉम या मां का नाम भी डिजाइन करा सकती हैं। इससे आपकी मां की खुशी दोगुनी हो जाएगी। साथ ही वो इसे अपने कमरे या लिविंग रूम में सजा पाएंगी।

2 - 2026-05-08T125300.869

क्लच करें गिफ्ट

अगर आपकी मां को बैग्स का काफी शौक है, तो ऐसे में आप अपनी मां को क्लच गिफ्ट कर सकती हैं। आपको क्लच डिजाइंस अलग-अलग मिल जाएंगे, जिसे आपकी मां किसी भी पार्टी या फंक्शन में लेकर जा सकती हैं। साथ ही इसमें अपनी सारी जरूरतों का सामान कैरी कर सकती हैं।

4 - 2026-05-08T125257.843

यह भी पढ़ें- Mothers Day 2026 Special Gift: मां के चेहरे पर आएगी प्यारी मुस्कान, जब गिफ्ट में मिलेंगी ये खूबसूरत कॉटन साड़ियां

ज्वेलरी बॉक्स करें गिफ्ट

ज्वेलरी का शौक हर किसी को होता है। ऐसे में आप इस मदर्स डे पर अपनी मां को ज्वेलरी बॉक्स को गिफ्ट कर सकती हैं। इस तरह के बॉक्स में वो अपने नेकलेस सेट, इयररिंग्स और कंगन को रख सकती हैं। इससे उनकी ज्वेलरी खराब भी नहीं होगी। साथ ही अच्छे से रहेगी।

3 - 2026-05-08T125303.956

यह भी पढ़ें- Mothers Day 2026: मां के लिए बेस्ट हैं ये Self-Care Ideas, ऐसे रखें उनकी खूबसूरती का ख्याल

इस बार अपना मां को खुश करने के लिए इन गिफ्ट्स को दें, जिससे वो खुश हो जाएंगी। साथ ही उनको इस दिन स्पेशल फील होगा।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Myntra/ Amazon/ Flipkart

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।