बॉलीवुड के 8 सबसे चर्चित Love Triangles, पार्टनर होते हुए भी इन हीरो-हिरोइन का आया दूसरों पर दिल

बॉलीवुड की लव ट्राएंगल वाली फिल्में तो आपने देखी होंगी, लेकिन क्या आप उन चर्चित लव ट्राएंगल के बारे में जानती हैं जो बॉलीवुड एक्टर्स की असल जिंदगी में हुए। 

Shruti Dixit
Akshay shilpa twinkle

लव ट्राएंगल शब्द बहुत फिल्मी लगता है। कोई किसी से प्यार करता है और उस इंसान को किसी और से ही प्यार होता है। ये अक्सर किसी फिल्म की कहानी लगती है। ये तो तय है कि बॉलीवुड में ऐसी बहुत सी फिल्में बनी है जहां लव ट्राएंगल के चक्कर में किसी का दिल टूटता है, लेकिन बॉलीवुड में असल जिंदगी में ऐसा हुआ है। ये किसी एक या दो लोगों के साथ नहीं हुआ बल्कि कई लोगों को इस दर्द से गुजरना पड़ा है। चलिए आज बात करते हैं बॉलीवुड के रियल लाइफ लव ट्राएंगल के बारे में।  

1. जया बच्चन - अमिताभ बच्चन - रेखा 

बॉलीवुड के सबसे चर्चित लव ट्राएंगल में से एक है जया अमिताभ और रेखा का लव ट्राएंगल जो 70 के दशक में जारी था। जया और अमिताभ की शादी को अब 40 साल हो गए हैं और उनकी शादी के कुछ ही समय बाद ये चर्चा होने लगी कि अमिताभ और रेखा का अफेयर चल रहा है। 1976 में आई फिल्म 'दो अनजाने' में दोनों साथ थे। रेखा ने तो कई इंटरव्यू में भी अपने अफेयर के बारे में खुले आम बताया था, लेकिन अमिताभ ने कभी इसे स्वीकार नहीं किया। आज भी रेखा की मौजूदगी में अमिताभ और जया के चेहरे की शिकन देखी जा सकती है।  

2. शाहिद कपूर - करीना कपूर - सैफ अली खान 

शाहिद और करीना का अफेयर और उनका वायरल वीडियो तो सभी को याद होगा। शाहिद और करीना ने एक दूसरे के साथ लंबा समय बिताया था और दोनों ने कभी अपने रिश्ते को नहीं छुपाया। पर फिर करीना कपूर एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हो गईं। ये फिल्म थी टशन जिसमें करीना के जीरो फिगर के साथ-साथ उनका और सैफ अली खान का रिश्ता भी चर्चा में आ गया। ये दोनों एक दूसरे के साथ काफी देखे जाने लगे और फिर करीना और शाहिद का ब्रेकअप हो गया। ऐसा माना जाता था कि शाहिद और करीना का रिश्ता सैफ अली खान की वजह से टूटा है। खैर, शाहिद और मीरा राजपूत की शादी हो गई है और करीना ने सैफ से शादी कर ली।  

Saif Ali Khan–Kareena Kapoor–Shahid Kapoor

3. सुजैन खान - ऋतिक रौशन - बारबरा मोरी 

ऋतिक रौशन और सुजैन खान की शादी सच में किसी फिल्मी कहानी जैसी ही है। सुजैन के साथ उनकी शादी 2000 में हुई थी। ऐसा लगता था कि इस जोड़े के रोमांस के बारे में सभी को जानना चाहिए। पर इस जोड़े के रिश्ते के बीच भी लव ट्राएंगल का दंश आ गया। Kites फिल्म में ऋतिक के साथ काम कर रहीं बारबरा मोरी के साथ ऋतिक के अफेयर की खबरें आने लगीं। हालांकि, इसे लेकर कभी ऋतिक या सुजैन की तरफ से कोई बात सामने नहीं आई, लेकिन फिर भी ये माना जाता है कि ऋतिक और सुजैन के रिश्ते के खराब होने की शुरुआत यहीं से हो गई थी।  

Sussane Khan–Hrithik Roshan–Barbara Mori

4. डीनो मोरिया - बिपाशा बासू - जॉन एब्राहिम 

डीनो मोरिया और बिपाशा बासू के बीच की केमेस्ट्री तो सभी को याद होगी। 'राज़' फिल्म किस कदर हिट हुई थी और उसके बाद कई फिल्मों में ये जोड़ा साथ आया था। इन दोनों का अफेयर भी जगजाहिर था। दोनों काफी समय से एक साथ थे, लेकिन फिर बिपाशा ने फिल्म की 'जिस्म' जिसमें बिपाशा और जॉन एब्राहिम की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया। बिपाशा ने डीनो के साथ रिश्ता तोड़ा और जॉन के साथ जोड़ लिया। पर ये रिश्ता भी लंबे समय तक चला और फिर टूट गया।  

Dino Morea–Bipasha Basu–John Abraham

5. शिल्पा शेट्टी - अक्षय कुमार - ट्विंकल खन्ना 

अक्षय और शिल्पा का प्यार परवान चढ़ा था 1997 में और वो दोनों आधिकारिक तौर पर एक दूसरे से सगाई कर चुके थे। पर फिर अक्षय के अफेयर की खबरें ट्विंकल खन्ना के साथ आने लगीं। इतना ही नहीं ट्विंकल और शिल्पा बहुत अच्छी सहेलियां भी थीं, लेकिन अक्षय ने शिल्पा को छोड़ ट्विंकल से शादी कर ली। शिल्पा शेट्टी इसके बाद काफी डिप्रेशन में रहीं और लंबे समय तक उन्होंने कैमरा के सामने भी अक्षय के खिलाफ बयान दिए।    

Akshay shilpa twinkle

6. सलमान खान- कैटरीना कैफ- रणबीर कपूर 

सलमान खान की मदद से ही कैटरीना कैफ टॉप में पहुंची। वो काफी समय तक सलमान के साथ भी रहीं थीं। लेकिन फिर फिल्म 'अजब प्रेम की गजब कहानी' के बाद से ही कैटरीना और रणबीर कपूर के बीच नजदीकियां बढ़ीं। कैटरीना ने सलमान को छोड़ रणबीर का साथ ले लिया। रणबीर ने भी दीपिका को छोड़कर कैटरीना का साथ ले लिया। ये जोड़ा कुछ दिनों तक लिव-इन में भी रहा, लेकिन फिर ये दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। 

 

इसे जरूर पढ़ें- भारत के 5 सबसे Haunted रेलवे स्टेशन, लोगों को यहां दिखती हैं अजीबो-गरीब चीज़ें

7. योगिता बाली- मिथुन चक्रवर्ती - श्रीदेवी

मिथुन और श्रीदेवी का प्यार फिल्म "जाग उठा इंसान' के सेट पर परवान चढ़ा था। पर उनका प्यार शादी तक नहीं पहुंच सका। दरअसल, मिथुन उस समय योगिता बाली के साथ ब्याह रचा चुके थे। मिथुन और श्रीदेवी ने अपना प्यार कभी माना नहीं, लेकिन फिर भी ये सुर्खियों में हमेशा रहे। ऐसी भी खबरें आईं थीं कि मिथुन ने श्रीदेवी के साथ छुपकर शादी भी कर ली थी, लेकिन उन्होंने योगिता बाली को नहीं छोड़ा और ये लव स्टोरी यहीं पर खत्म हो गई। 

 

8. श्रीदेवी- बोनी कपूर- मोना शौरी

बोनी कपूर और मोना शौरी की शादी 1984 में हुई थी। उनकी शादी टूटने की वजह श्रीदेवी को ही माना जाता है। फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के सेट पर श्रीदेवी और बोनी कपूर के बीच प्यार शुरू हुआ और ये दोनों एक दूसरे के बहुत करीब आ गए। कहा जाता है कि श्रीदेवी बोनी के बच्चे की मां बनने वाली थीं यानी अपनी पहली संतान जाह्नवी को जन्म देने वाली थीं तभी बोनी कपूर ने मोना को तलाक देकर श्रीदेवी से शादी कर ली थी। 

Recommended Video

Embed code
 ये वो बातें हैं जो बॉलीवुड में काफी फेमस रही है। बॉलीवुड, ब्यूटी, हेल्थ, फिटनेस और सोसाइटी से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Disclaimer