आखिर कौन थीं महाभारत काल की 5 सबसे खूबसूरत स्त्रियां, जिनकी एक झलक के लिए भी तरसते थे लोग

महाभारत काल का समय ऐसा समय था जिसे सदियों से याद किया जाता रहा है। महाभारत इतना बड़ा महाकाव्य है जिसके अनगिनत रहस्यों से आप सभी अंजान होंगे। महाभारत की न जाने कितनी ऐसी विचित्र कथाएं हैं जिनके बारे में पता लगा पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।
जहां एक तरफ यह एक रहस्य है कि महाभारत युद्ध की मुख्य वजह क्या थी और इस युद्ध के बाद क्या हुआ। वैसे ही महाभारत के युद्ध से संबंधित न जानें कितनी ऐसी बातें भी हैं जो आप सुनकर हैरान रह सकते हैं। ऐसी ही विचित्र बातों में से एक है महाभारत काल की सबसे खूबसूरत स्त्रियों के बारे में जानकारी। दरअसल महाभारत काल में कुछ ऐसी स्त्रियां थीं जिनकी एक झलक देखने की इच्छा सभी रखते थे। आइए जानें उस समय की सबसे खूबसूरत स्त्रियों के बारे में।
देवी रुक्मणी

देवी रुक्मणी महाभारत काल की सबसे खूबसूरत स्त्रियों में से पहले स्थान पर थीं। देवी रुक्मणी श्री कृष्ण की पत्नी थीं और उनका सौंदर्य इतना अधिक था कि वो साक्षात लक्ष्मी का रूप थीं। महाभारत ग्रंथ में इस बात का जिक्र है कि देवी रुक्मणी सबसे ज्यादा खूबसूरत स्त्री थीं।
इसे जरूर पढ़ें:महाभारत में आखिर क्यों अर्जुन को 1 साल तक रहना पड़ा था एक महिला बनकर
द्रौपदी

महाभारत में द्रोपदी के चरित्र के बारे में आप सबने जरूर सुना होगा। लेकिन शायद आप नहीं जानते होंगे कि द्रोपदी स्वर्ग की अफ़सराओं की तरह ही सुन्दर थी। उनकी खूबसूरती इतनी ज्यादा थी कि सभी उसकी तारीफ करते थे। द्रौपदी राजा द्रुपद की पुत्री थीं और उनकी खूबसूरती की वजह से बहुत से लोग उन्हें अपनाने की सोचते थे। लेकिन राजा द्रुपद ने द्रौपदी (द्रौपदी के 8 नाम)के विवाह के लिए स्वयंवर रचा और अर्जुन ने स्वयंवर जीतकर द्रौपदी से विवाह कर लिया। लेकिन जब अर्जुन उन्हें अपनी पत्नी के रूप में घर लाये तो कुंती ने इसकी जानकारी के बिना ही द्रौपदी को पांच भागों में बांटने को कहा। इसी वजह से द्रौपदी पांचों पांडवों की पत्नी कहलाईं।
सत्यभामा
सत्यभामा महाभारत काल की एक और सबसे खूबसूरत स्त्री थीं। सत्यभामा और द्रौपदी बहुत अच्छी सखियां थीं। वो दोनों आपस में एक दूसरे से साथ अपने कई गुणों को बांटती थीं।
उर्वशी

उर्वशी महाभारत की एक और सबसे सुंदर स्त्रियों में से थीं। उर्वशी इंद्र स्वर्ग लोक की सबसे खूबसूरत स्त्री थीं। एक बार उर्वशी अर्जुन पर मोहित हो गईं लेकिन अर्जुन ने उनके प्यार को ठुकरा दिया। इस पर उर्वशी ने अर्जुन को स्त्री बनने का श्राप दिया था। उर्वशी महाभारत काल में अपनी खूबसूरती के अलावा बेहद निडर होने की वजह से भी मशहूर थीं।
इसे जरूर पढ़ें:महाभारत का युद्ध खत्म होने के बाद कैसे हुई थी द्रौपदी की मौत
सुभद्रा
सुभद्रा महाभारत काल में श्री कृष्ण और बलराम की बहन थीं। एक समय अर्जुन सुभद्रा की खूबसूरती पर मोहित हो गए और उनसे शादी का प्रस्ताव रखा। उस समय कृष्ण ने अर्जुन को सलाह दी कि वो सुभद्रा को लेकर भाग जाएं क्योंकि सुभद्रा के भाई बलराम दुर्योधन से उसकी शादी करना चाहते थे।
गंगा
गंगा शांतनु की पहली पत्नी थी और महाभारत की सबसे खूबसूरत स्त्रियों में से एक थीं। गंगा की खूबसूरती से आकर्षित होकर शांतनु ने गंगा से शादी की इच्छा रखी। लेकिन गंगा ने उनके सामने कुछ शर्तें रखीं। जिसमें पहली यह थी कि शांतनु उनसे कभी कोई सवाल नहीं करेंगे, दूसरी कि वो गंगा को कभी कोई काम करने से रोकेंगे नहीं और तीसरी कि अगर किसी भी शर्त को उन्होंने तोड़ा तो वह उन्हें हमेशा के लिए उन्हें छोड़ कर चली जाएंगी।
महाभारत के समय की और द्वापर युग की ये स्त्रियां अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती थीं और वास्तव में उनकी एक झलक लेना भी उस समय के लोगों के लिए मुश्किल था।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: instagram.com, hot star
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।