Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:54 PM IST

Pooja Samagri Wholesale Market: शिवरात्रि की पूजा सामग्री के लिए बेस्ट है ये बाजार, थोक के भाव मिलेगा सामान

Pooja Samagri Wholesale Market:  शिवरात्रि कुछ ही दिनों में आने वाली हैं, ऐसे में अगर आप भी पूजन सामग्री खरीदने का सोच रही हैं, तो आज हम आपको एक ऐसे बाजार के बारे में बताएंगे, जहां से आप कम पैसों में थोक के भाव पूजा के सामान खरीद सकती हैं। 
Updated:- 2026-02-06, 21:49 IST
image

महाशिवरात्रि का खास पर पर्व कुछ ही दिनों में आने वाला है। ऐसे में अधिकतर महिलाएं महाशिवरात्रि की पूजा के लिए तरह-तरह की सामग्री की तलाश में रहती हैं। अगर आप भी महाशिवरात्रि की पूजा के लिए सस्ते में और थोक के भाव में पूजा सामग्री खरीदने का सोच रही हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको एक ऐसे बाजार के बारे में बताएंगे, जहां से आप कम कीमत में एक से एक पूजन सामग्री खरीद सकती हैं।  

पूजा सामग्री के लिए सबसे सस्ता बाजार

अगर आप काशी की रहने वाली हैं या वाराणसी, कशी किसी काम से या दर्शन के लिए जा रही हैं, तो आप दर्शन के साथ-साथ मंदिर के पास लगने वाला प्रसिद्ध बाजार विश्वनाथ गली एक्सप्लोर कर सकती हैं। यह बाजार विश्वनाथ गली के नाम से पुरे काशी में पूजा सामग्री के लिए फेमस है। इस जगह से लोग दूर दूर से आकर भगवन के पूजन से जुड़ा सामान खरीदते हैं। ऐसे में अगर आप भी ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए कशी जा रही हैं, तो इस बाजार को जरूर एक्सप्लोर करें।  

INS  - 2026-02-06T134238.371

काशी का फेमस विश्वनाथ गली बाजार

काशी के इस फेमस पूजा सामग्री बाजार में आप किसी भी तरह की पूजा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी चीज आपको अपने बजट में मिल सकती हैं। आप चाहें तो इस बाजार में बार्गेनिंग यानी मोल भाव कर चीजें कम दाम में खरीद सकती हैं। यही नहीं इस बाजार में आपको धूपबत्ती, अगरबत्ती से लेकर मूर्तियां, बड़ी बड़ी घंटी, पूजा की थालियां जैसे सामान कम कीमत में मिल जाएंगे। 

यह भी पढ़ें- Makar Sankranti Shopping Market Delhi: दिल्ली के इन 3 बाजारों से करें मकर संक्रांति की सस्ती शॉपिंग, 2000 के अंदर कई चीजें खरीद लेंगी आप

थोक के भाव मिलेगा सामान

अगर आपकी कोई छोटी-मोटी पूजा सामग्री की दुकान है और आप अपनी दुकान के लिए सस्ते में थोक में बहुत सारा सामान खरीदना चाहती है तो सामान ले सकती है। यहां से कम कीमत पर सामान लेकर आप अपनी दुकान पर भेज सकती हैं जिससे आपको काफी प्रॉफिट हो सकता है। इस बाजार में आपको अलग-अलग क्वालिटी और वैरायटी में सामान कम दाम पर मिल जाएंगे। यहां कुछ दुकानें ऐसी भी हैं, जहां आपको त्यौहार पर डिस्काउंट भी मिल सकता है।  

INS  - 2026-02-06T214709.643

ऐसे पहुंचे काशी के खास बाजार

यह एक गली में लगने वाला बाजार है, जो मंदिर परिसर से सटी एक संकरी गली में है, जो धार्मिक वस्तुओं, पूजा सामग्री और प्रसिद्ध बनारसी साड़ियों के लिए बहुत प्रसिद्ध है। यह सबसे पुरानी और मंदिर के गेट के पास की एक गली है, जो पूजा सामग्री के लिए काफी फेमस है। इस बाजार तक पहुंचने के लिए आप रेलवे स्टेशन या बस स्टैंड से पर्सनल कैब या ऑटो बुक कर इस बाजार तक पहुंच सकती हैं।  

यह भी पढ़ें- Bhopal Shopping Market: शादी की खरीदारी होगी आसान, थोक में चूड़े खरीदने के लिए भोपाल का ये बाजार है खास

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : pinterest/Mahesh Saini/KINE MASTER Kine master/etsy 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।