Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:29 PM IST

Bulandshahr Cheap Market: सि‍रेमिक गमले से लेकर बर्तनों तक, बुलंदशहर के इस मार्केट से सस्ते में करें शॉपिंग

Bulandshahr Cheapest Market For Ceramic Pots And Utensils: अगर आप घर के लिए सस्ते और खूबसूरत बर्तन या फिर गार्डन के लिए सि‍रेमिक गमले खरीदने की सोच रही हैं, तो यूपी का बुलंदशहर आपके ल‍िए बेस्‍ट हो सकता है। यहां एक ऐसा मार्केट है जो सिरेमिक और चीनी मिट्टी के बर्तनों के लिए पूरी दुन‍िया में फेमस है। आप यहां से सस्‍ते में शॉप‍िंग कर सकती हैं।
Updated:- 2026-02-09, 15:13 IST
Bulandshahr Cheapest Market For Ceramic Pots And Utensils

Khurja Ceramic City: घर को सजाना हो, खाना सर्व करने के लिए अच्छे बर्तन चाहिए हो या फिर गार्डन की खूबसूरती बढ़ाने के लिए सि‍रेमिक गमलों की ही क्यों न जरूरत हो, आपको सब कुछ एक जगह ही मिल जाएगा, वो भी बहुत सस्ते रेट में। जी हां, उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक ऐसी जगह है जिसे सिरेमिक सिटी कहा जाता है। यहां आपको सब कुछ थोक रेट में मिल जाएंगे। हम बात कर रहे हैं खुर्जा की।

खुर्जा सिरेमिक सिटी (Why Khurja is known as Ceramic City) के नाम से पूरी दुनिया में फेमस है। यहां से बने बर्तन दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और यहां तक कि विदेशों के बाजारों में भी पहुंचते हैं। तो अगर आप भी सिरेमिक और चीनी मिट्टी के बर्तनों की खरीदारी करने की सोच रही हैं तो ये जगह आपके लिए एकदम सही रहेगी। आइए जानते हैं इसके बारे में-

bulandshahr cheap market for ceramic pots and utensils (1)

क्यों खास है बुलंदशहर का ये सिरेमिक मार्केट? (Why Khurja Is Famous For Ceramic City)

बुलंदशहर में सिरेमिक के बर्तन बड़े पैमाने पर बनाए जाते हैं। यहां कुम्हारों और कारीगरों के हाथों से बने बर्तन न सिर्फ मजबूत होते हैं, बल्कि इनकी खूबसूरती भी देखने लायक होती है। यही वजह है कि यहां मिलने वाले बर्तन बाजार के मुकाबले काफी सस्ते पड़ते हैं। गर्मियों के मौसम में चीनी मिट्टी के बर्तनों की डिमांड तो और भी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इनमें रखा खाना ज्यादा देर तक फ्रेश रहता है और टेस्ट भी नहीं खराब होता है।

यह भी पढ़ें- Jammu Cheap Market: जम्मू जा रही हैं, तो इस मार्केट से जरूर करें शॉपिंग; कुर्ती से लेकर ज्वेलरी तक सब मिलेगा बेहद सस्ता

यहां से क्या-क्या खरीदें? (What To Buy From Khurja)

खुर्जा में आपको घर और किचन से जुड़ी लगभग हर चीज बहुत ही कम रेट में मिल जाएंगी।

  • सि‍रेमिक प्लेट, कटोरे और थालियां
  • चाय-कॉफी के मग और टी सेट
  • अचार रखने की बरनियां
  • सर्विंग बाउल और हांडी
  • फ्लॉवर पॉट और डेकोरेटिव आइटम्स
  • पौधों के लिए छोटे-बड़े सिरेमिक गमले
  • गार्डन के डेकोरेटिव आइटम्‍स

रेट जानकर खुश हो जाएंगी आप (Ceramic Pots And Utensils Rate)

आपको बता दें कि खुर्जा में बने सिरेमिक बर्तनों के रेट भी काफी बजट फ्रेंडली होती हैं।

  • छोटे मग या प्लेट आपको करीब 25 रुपये लेकर 100 रुपये तक में मिल जाएंगे।
  • सर्विंग बाउल या हांडी के रेट भी 80 से 250 रुपये तक होते हैं।
  • सिरेमिक जार और कंटेनर के रेट 150 से 400 रुपये होते हैं।
  • डिनर सेट खरीदना है तो आपको लगभग 800 से 1500 तक खर्च करना होगा।

यह भी पढ़ें- हैदराबाद में कहां मिलेगी असली Pearl Jewellery? हर महिला को मालूम होने चाहिए इन 6 बाजारों के नाम

अगर आप ज्यादा मात्रा में खरीदारी करती हैं, तो थोक में रेट और भी कम हाे जाएंगे।

शादी और त्योहारों की शॉपिंग के लिए बेस्ट है ये जगह

अगर आप शादी या किसी फेस्टिवल के लिए शॉपिंग करने की सोच रही हैं तो यहां के बर्तनों की खरीदारी कर सकती हैं। यहां दीपावली पर दीयों, सजावटी बर्तनों और गिफ्ट आइटम्स की खास डिमांड रहती है। होटल और कैटरिंग से जुड़े लोग भी यहां से बड़ी मात्रा में बर्तन खरीदते हैं।

bulandshahr cheap market for ceramic pots and utensils (2)

क्यों टिकाऊ होते हैं ये बर्तन?

आपको बता दें कि यहां बनने वाले सिरेमिक बर्तनों को खास मिट्टी से तैयार किया जाता है। इन्हें भट्टी में बहुत ही हाई टेंपरेचर पर पकाया जाता है, जिससे इनकी चमक लंबे समय तक बनी रहती है। सही इस्तेमाल करने पर ये बर्तन जल्दी खराब भी नहीं होते है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में कहां मिलता है सबसे सस्ता Makeup का सामान? यहां से करें खरीदारी

कहां मिलेंगे ये बर्तन?

बुलंदशहर और खुर्जा के लोकल मार्केट्स के अलावा आसपास के शहरों के बाजारों में भी ये सिरेमिक आइटम आसानी से मिल जाते हैं। दिल्ली-एनसीआर के कई बड़े बाजारों में बिकने वाले बर्तन यहीं से जाते हैं। हालांकि, यहां इनके रेट कम नहीं होते हैं।

तो अगर आप भी कम पैसों में अच्छी क्वालिटी के सिरेमिक बर्तन और गमले खरीदना चाहती हैं, तो बुलंदशहर का ये सस्ता बाजार आपके लिए बेस्ट रहेगा। यहां आपको एक ही जगह पर किचन, डेकोर और गार्डन से जुड़ी हर जरूरत की चीजें मिल जाएंगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।