Stairs Storage Ideas: सीढ़ी के नीचे की खाली जगह को ऐसे दें मॉडर्न और लग्जरी लुक्स

Under Stairs Designs: अक्सर घरों में सीढ़ियों के नीचे की जगह खाली रह जाती है। पहले लोग इस जगह के नीचे वॉशरूम बनवाते हैं, लेकिन बदलते समय के साथ अब लोग इस जगह का इस्तेमाल ऐसे करना चाहते हैं, जिससे घर को मॉडर्न और लग्जरी लुक मिलें। अगर आपके घर की सीढ़ियों के नीचे जगह खाली है और वहां कबाड़ इकट्ठा हो रहा है जो पूरे कमरे का लुक खराब कर रहा है, तो आप इसमें कुछ बदलाव कर इसे खूबसूरत बना सकते हैं।
बता दें कि आज के मॉडर्न इंटीरियर डिजाइन में सीढ़ी के नीचे की जगह को इस्तेमाल करने के कई शानदार तरीके आ चुके हैं। यह न सिर्फ आपके घर के स्टोरेज स्पेस को बढ़ाता है, बल्कि इंटीरियर को एक बेहद क्लासी और प्रीमियम लुक भी देता है। आइए जानते हैं कि आप अपनी सीढ़ी के नीचे की खाली जगह का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं।
लग्जरी मिनी बार या कॉफी स्टेशन (Coffee Station Make Under Stairs)

यदि आप अपने घर को एक मॉडर्न और प्रीमियम टच देना चाहते हैं, तो सीढ़ी के नीचे की जगह पर एक कस्टमाइज्ड मिनी बार या कॉफी स्टेशन बेस्ट ऑप्शन है। आप वहां एक छोटा फ्रिज, कांच के शेल्व्स और खूबसूरत वार्म लाइट्स लगवा सकते हैं। शाम के वक्त यह कोना आपके घर का सबसे आकर्षक हिस्सा बन जाएगा, जहां आप अपने मेहमानों को ड्रिंक्स या कॉफी सर्व कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Curtain Rod Designs: सिर्फ पर्दे नहीं, अब कर्टन रॉड से चमकेगा आपका आशियाना; देखें ट्रेंडी डिजाइंस
स्टाइलिश इन-बिल्ट बुकशेल्फ और रीडिंग कॉर्नर (Bookshelf And Reading Corner Make Under Stairs)

किताबों के शौकीन लोगों के लिए सीढ़ियों के नीचे का हिस्सा कमाल का साबित हो सकता है। आप इस खाली जगह की दीवार पर लकड़ी के सुंदर कस्टमाइज्ड शेल्व्स बनवाकर पसंदीदा किताबों को सजा सकते हैं। इसके साथ ही, नीचे एक आरामदायक काउच या गद्दीदार बेंच और एक अच्छी रीड़िंग लाइट लगाकर इसे पर्सनल रीडिंग कॉर्नर लुक दे सकते हैं।
स्मार्ट पुल-आउट ड्रॉअर्स और वार्डरोब (Smart Pull Out Make Under Stairs)

अगर आपको घर में सामान रखने के लिए ज्यादा जगह चाहिए, तो सीढ़ी के नीचे पुल-आउट ड्रॉअर्स या अलमारी बनवाना स्मार्ट चॉइस है। ये ड्रॉअर्स बाहर की तरफ खिंचते हैं, जिससे इसमें रखा सामान भी आसानी से मिल जाता है। इनमें आप अपने जूते-चप्पल , कोट, ट्रैवल बैग या रोजमर्रा का ऐसा सामान रख सकते हैं।
मॉडर्न वर्क फ्रॉम होम स्टेशन (Modern Work From Home Station Make Under Stair)

अगर आप वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं, तो इस एरिया को मॉडर्न वर्क फ्रॉम होम स्टेशन बना सकते हैं। दीवार से सटा हुआ एक स्लीक स्टडी टेबल, व्हील-चेयर और लैपटॉप व फाइल्स रखने के लिए कुछ रैक्स बनवाए जा सकते हैं। सही लाइटिंग के इस्तेमाल से यह जगह एक परफेक्ट और मॉडर्न होम ऑफिस बन जाती है।
इनडोर प्लांटेशन और डेकोरेशन कॉर्नर (Indoor Plantation Make Under Stair)

अगर आप नेचर को पसंद करते हैं और घर के अंदर नेचुरल वाइब चाहते हैं, तो सीढ़ी के नीचे छोटे पत्थरों, आर्टिफिशियल ग्रास और कुछ इनडोर प्लांट्स की मदद से एक छोटा सा इनडोर गार्डन तैयार कर सकते हैं। इसके साथ ही वहां पर स्टैच्यू या कोई सुंदर वाटर फाउंटेन रखकर और येलो फोकस लाइट लगाकर उस जगह को बेहद लग्जरी और पीसफुल लुक दिया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- इन Modern Stair डिजाइंस से Simple Duplex Home को मिलेगा आलीशन बंगले जैसा लुक
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit-Pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।