क्या अपने बच्चों को बहुत ज्यादा ढील देना सही है? एक्सपर्ट से जानें

बच्चों को ज्यादा स्वतंत्रता देना कितना सही है और कितना गलत, इसके बारे में पता होना जरूरी है। यहां अनुशासन की कमी और आत्मविश्वास में वृद्धि जैसे फायदे-नुकसान बताए गए हैं।
Updated:- 2026-05-04, 16:54 IST
image

आज के दौर में परवरिश यानी पैरेंटिंग बेहद ही अलग हो गई है। पुराने समय के जैसे सख्त व्यवहार की जगह अब मॉडर्न फ्रीडम यानी बच्चों को आजादी देने का चलन बढ़ता जा रहा है, लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या बच्चों को दी जाने वाली यह बहुत ज्यादा ढील उनके फ्यूचर के लिए सही है? अगर आप भी यही जानना चाहती हैं तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बच्चों को ढील देना कितना सही है? इसके लिए हमने कोच और हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट, साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से भी बात की है। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

बहुत ज्यादा फ्रीडम देने से क्या परेशान हो सकती है?

  • जब बच्चों को बिना किसी लिमिट के फ्रीडम दी जाती है, तो उनमें अनुशासन की कमी होने लगती है।
  • बहुत ज्यादा ढील देने पर बच्चे अपनी गलतियों की जिम्मेदारी लेना नहीं सीख पाते हैं।
  • बिना रोक-टोक के बढ़ने वाले बच्चे अक्सर जिद्दी हो जाते हैं और समाज के रूल्स के साथ तालमेल बिठाने में उन्हें मुश्किल होती है।
  • इंटरनेट और सोशल मीडिया के समय में बिना निगरानी के दी गई ढील बच्चों को गलत संगत की ओर धकेल सकती है।

3 (22)

ढील देने के फायदे क्या हैं?

जब हम बच्चों को छोटे-छोटे फैसले खुद लेने देते हैं, तो उनका आत्मविश्वास बढ़ता है।

अच्छी बात यह है कि सख्त पाबंदियों के बजाय आपसी बातचीत और भरोसे पर आधारित रिश्ता बच्चों को मानसिक रूप से मजबूत बनाता है।

इसे भी पढ़ें -हर वक्त डरे-सहमे रहते हैं आपके बच्चे? इन पेरेंटिंग आदतों से बढ़ाएं उनका सेल्फ-कॉन्फिडेंस

एक्सपर्ट्स का मानना है कि बच्चों को छोटी गलतियां करने दें, ताकि वे उनसे सबक सीख सकें और जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार हों।

2 - 2026-05-03T083412.856

एक्सपर्ट की राय

बच्चों के लिए कुछ रूल्स जरूर बनाएं, लेकिन उन्हें यह भी समझाएं कि वह नियम क्यों बनाया गया है। इससे अलग जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होता जाता है, उसकी समझ के हिसाब से उसकी फ्रीडम का दायरा बढ़ाएं।

इसे भी पढ़ें -हुक्म नहीं, ऑप्शन दें; जानें बच्चों से बात मनवाने का स्मार्ट तरीका क्या है?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।