Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:36 AM IST

बालकनी में पौधे उगाने के दौरान कहीं आप तो नहीं करती हैं ये 5 गलतियां?

बालकनी में पौधे लगाते समय कई चीजों का ध्यान रखना जरूरी होता है। अक्सर लोगों से पौधे उगाने के दौरान कुछ ऐसी गलतियां हो जाती हैं, जिसके कारण पौधे की ग्रोथ रुक जाती है।   
Updated:- 2023-05-02, 14:59 IST
image

पेड़-पौधों लगाने से घर का वातावरण शुद्ध बना रहता है, लेकिन बालकनी में पौधे लगाते समय अक्सर लोग कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जिसके कारण पौधों की सही से ग्रोथ नहीं होती है और पौधे मुरझाए हुए दिखाई देने लगते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि बालकनी में पौधे लगाते समय आपको कौन-कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए। 

1)मिट्टी का ध्यान ना रखना 

mistakes you should avoid while gardening

अक्सर लोग पौधे के बीज डालते समय, ज्यादा पानी डाल देते हैं जिसके कारण मिट्टी में अधिक नमी हो जाती है। पौधे उगाते समय बीजों को कम या अधिक गहराई में लगाने की गलती कई लोग कर देते हैं जिसके कारण पौधे के जर्मिनेट होने की संभावना बहुत ही कम हो जाती है। इसके अलावा जब पौधा बढ़ा हो जाए तो उसे ऐसे स्थान पर रखना चाहिए जहां पर पौधों को पर्याप्त धूप मिल सकें। 

2)खाद डालते समय यह गलती ना करें 

पौधों को कम फर्टिलाइजर देने की तुलना में ओवर फर्टिलाइजर करना पौधों को अधिक नुकसान पहुंचाता है। इसलिए आपको यह गलती अपने गार्डन में करने से बचना चाहिए। साथ ही आपको इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि पौधों को आवश्यकता अनुसार खाद दें ताकि उसकी ग्रोथ पर किसी प्रकार का नेगेटिव असर ना पड़े। 

इसे भी पढ़ेंःDIY : इन आसान तरीकों से घर पर बनाएं पौधों के लिए कंपोस्ट

3)सही गमले में पौधे ना लगाना 

अगर आप गहरी जड़ वाले पौधे को छोटे गमले या ग्रो बैग में लगाएंगी, तो जड़ों को बढ़ने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पाती है। इस कारण से पौधे की ग्रोथ थम जाती है और वह मुरझाने भी लगते हैं। आपको हर पौधे को किसी भी गमले में लगाने से पहले इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उसका आकार पौधे के लिए सही रहेगा या नहीं। 

 इसे भी पढ़ें- प्लांट्स को तेजी से करना है grow, तो काम आएंगे यह गार्डनिंग हैक्स

4)पानी देने का तरीका 

पौधों को ऊंचाई से पानी देना तथा पत्तियों को गीला करना भी सबसे बड़ी गलतियों में से एक होती है। आपको पौधे में उतना ही पानी डालना चाहिए जिससे जड़ो में नमी हो जाए। अगर आप पौधों में अधिक पानी डाल देंगी तो इससे जड़ें सड़ने भी लगती हैं। (गर्मी में पौधों का रखें ध्यान)

5)मौसम के अनुसार पौधे ना लगाना 

हर पौधे का एक अनुकूल वातावरण होता है। मौसम के अनुसार पौधे लगाने से पौधे की ग्रोथ सही रूप से होती है। वहीं, अगर आप मौसम के अनुसार पौधे नहीं लगाती हैं तो पौधे की ग्रोथ पर बहुत असर पड़ता है। हर पौधे को लगाने से पहले आपको उसके ग्रोइंग सीजन के बारे में जानकारी अवश्य रखनी चाहिए। 

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

Image credit- freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।