Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:08 AM IST

होम लोन की एक किस्त न भरने पर क्या होता है? सिबिल स्कोर से लेकर जुर्माने तक, समझें पूरा असर

यह लेख बताता है कि होम लोन की एक EMI छूटने पर क्या होता है। यह स्पष्ट करता है कि एक किस्त छूटने से तुरंत डिफॉल्टर नहीं बनते, लेकिन खाता 'ओवरड्यू' हो जाता है। बैंक लेट फीस और पेनाल्टी ब्याज लगाते हैं। 
Updated:- 2026-03-05, 14:30 IST
home loan emi

होम लोन एक लंबे समय की जिम्मेदारी होती है और कई बार चाहते हुए भी पैसों की कमी के कारण इसकी किस्त (EMI) समय पर नहीं दी जाती है। अक्सर ऐसा सैलरी में देरी, अचानक आए मेडिकल खर्च या किसी इमरजेंसी की कारण हो सकता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो घबराने के बजाय इसके नियमों और असर को समझना जरूरी है। ऐसे में इन नियमों के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि होम लोन की किस्ट से जुड़े नियम क्या हैं। पढ़ते हैं आगे...

अगर पहली किस्ट मिस हो जाए तो...

सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि सिर्फ एक EMI मिस होने से बैंक आपको 'डिफॉल्टर' घोषित नहीं करता। जी हां, बैंक भी समझते हैं कि किसी व्यक्ति के सामने अचानक आर्थिक समस्या हो सकती है।

home loan (2)

हालांकि, जैसे ही भुगतान की तारीख निकलती है, बैंक के रिकॉर्ड में आपका खाता 'ओवरड्यू' यानि बकाया की श्रेणी में आ जाता है। इसका मतलब है कि आपने समय पर पैसा नहीं दिया है और अब आपको बकाए पैसे के साथ-साथ जुर्माना भी देना होगा।

शुरु में क्या होगा?

जब EMI बाउंस होती है, तो बैंक की प्रक्रियाएं की तरीकों से शुरू होती है। पहला तरीका है कि बैंक आपसे देरी के लिए लेट पेमेंट फीस वसूलता है। इसके अलावा, बकाया राशि पर पेनल इंटरेस्ट भी लगाया जाता है। यह जुर्माना आपकी किस्त का एक छोटा हिस्सा होता है, लेकिन देरी बढ़ने पर यह बढ़ता जाता है।

इसे भी पढ़ें - बैंक नहीं सुन रहा आपकी बात? जानें बैंकिंग लोकपाल से शिकायत करने का पूरा तरीका

वहीं दूसरे तरीके में शुरुआत में आपको ऑटोमेटेड मैसेज और ईमेल भेजे जाते हैं। अगर आप कुछ दिनों तक जवाब नहीं देते, तो बैंक की कलेक्शन टीम आपको फोन करना शुरू करती है।

1 - 2026-03-05T130919.696

एक तरीका और भी हैं कि एक EMI मिस होने का सबसे बड़ा और तुरंत असर आपके क्रेडिट स्कोर पर पड़ता है। बैंक इस देरी की रिपोर्ट क्रेडिट ब्यूरो जैसे - CIBIL को भेज देता है। इससे आपका स्कोर गिर सकता है, जिसका मतलब ये है कि फ्यूचर में अगर आप कार लोन, पर्सनल लोन या क्रेडिट कार्ड लेना चाहेंगे, तो आपको दिक्कत आ सकती है या बैंक आपसे ज्यादा ब्याज मांग सकता है।

इसे भी पढ़ें - सफर के दौरान क्या करें यदि आपका पासपोर्ट या जरूरी दस्तावेज खो जाएं? जानें पूरी प्रक्रिया

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।