मिस यूनिवर्स हरनाज संधू के फैमिली ट्री और उससे जुड़ी कुछ ख़ास बातें जानें

अगर आप भी मिस यूनिवर्स हरनाज संधू के फैमिली ट्री के बारे में जानना चाहते हैं, तो इस लेख को एक बार ज़रूर पढ़ें।  
Updated:- 2021-12-15, 15:24 IST
image

21 साल बाद मिस यूनिवर्स का ताज दिलाने वाली हरनाज संधू ने भारत के लिए इतिहास रच दिया है। सुष्मिता सेन और लारा दत्ता के बाद मिस यूनिवर्स बनने के बाद हरनाज संधू भारत का नाम समूचे विश्व में उंचा कर दिया है। इस उपलब्धि के बाद हरनाज संधू रातोरात स्टार बन गई हैं और आज हर कोई उनके बारे में करीब से जानना चाहता है। 

कई लोग उनके बारे में जानने के साथ-साथ उनके माता-पिता और भाई-बहन के बारे में भी सर्च कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी ब्रह्मांड सुंदरी का ताज दिलाने वाली हरनाज संधू के परिवार के बारे में करीब से जानना चाहते हैं, तो इस लेख को आपको ज़रूर पढ़ना चाहिए क्योंकि, इस लेख में हम आपको उनके फैमिली ट्री के बारे में बताने जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं।

हरनाज संधू का परिवार 

miss universe harnaaz sandhu family tree inside  ()

हरनाज संधू का जन्म चंडीगढ़ में 3 मार्च 2000 को एक पंजाबी परिवार में हुआ था। अगर बात करें हरनाज संधू के परिवार के बारे में तो पिता का नाम-प्रीतम सिंह संधू है और माता का नाम रविंदर कौर संधू है। इसके अलावा हरनाज संधू का एक भाई भी हैं जिनका नाम हरनूर सिंह संधू बताया जा रहा है। इसके अलावा उनके परिवार के अन्य सदस्य चाचा-चाची भी है जिनका नाम समाने नहीं आया है। ऐसा कहा जा रहा है कि माता-पिता, चाचा-चाची आदि के बेटों को मिलाकर 16 भाइयों की इकलौती बहन है हरनाज संधू।

 

इसे भी पढ़ें: क्या आप जानती हैं कैसे मिलता है मिस यूनिवर्स का खिताब, क्या है सेलेक्शन का तरीका

रविंदर कौर संधू के बारे में 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Harnaaz Kaur Sandhu (@harnaazsandhu_03)

 

कहा जा रहा है कि ब्रह्मांड सुंदरी हरनाज संधू की मां एक डॉक्टर है। वो पंजाब के शहर मोहाली के सोहना अस्पताल में एसएमओ के पद पर कार्यरत है और आज भी बीमार मरीजों को देखती हैं। हरनाज संधू ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि मेरी मां एक डॉक्टर है और इस मुकाम तक पहुंचाने में उनका बेहद ही खास योगदान रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक जब उनके मां को मालूम चला कि बेटी ब्रह्मांड सुंदरी बन गई हैं, तो वो माथा टेकने गुरुद्वारा चली गई और काफी समय तक वहां बैठी रही।

इसे भी पढ़ें: मिस यूनिवर्स हरनाज संधू के बारे में इंटरनेट पर ये सब सर्च कर रहे हैं लोग

 


पिता प्रीतम सिंह संधू और भाई के बारे में 

मिस यूनिवर्स हरनाज संधू के पिता प्रीतम सिंह संधू के बारे में कहा जा रहा है कि वो एक किसान है हालांकि, इस बारे में अभी किसी के पास पुख्ता ख़राब नहीं है कि वो क्या करते हैं। एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक वो पंजाब सरकार में एक कर्मचारी के रूप में कार्यरत है। वहीं उनके भाई को लेकर कहा जा रहा है कि वो एक बिजनेसमैन और शहर में ही कारोबार करते हैं। कई लोगों का यह मानना है कि अभी वो पढ़ाई ही कर रहे हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@insta)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।