Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:03 AM IST

50 से 100 रुपये में घर पर बनाएं मिनी शिवलिंग वॉटरफॉल, आसान हैं ये DIY हैक्स

सावन में मंद‍िर या घर की खूबसूरती बढ़ाने के ल‍िए आप म‍िनी श‍िवल‍िंग वाॅटरफाल बना सकती हैं। इसके ल‍िए आपको बाहर से कोई बहुत महंगा सामान भी खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
Updated:- 2026-08-10, 12:12 IST
shivling waterfall making tips

सावन के महीने में घर के मंद‍िर या पूजा वाली जगह को सुंदर बनाने का मन करता है। अगर आप भी इस बार कुछ ऐसा करना चाहती हैं जो देखने में सुंदर हो और बनाने में ज्‍यादा पैसे भी न लगें तो घर पर म‍िनी श‍िवल‍िंग वॉटरफॉल बना सकती हैं। इसके ल‍िए आपको बाजार से कोई महंगा फाउंटेन भी खरीदना नहीं पड़ेगा। घर में पड़ी पुरानी प्‍लास्‍ट‍िक की बॉटल, छोटा टब या म‍िट्टी का बर्तन और छोटी पानी वाली मोटर जैसी चीजों से इसे तैयार किया जा सकता है।

इसमें आपका बहुत ज्‍यादा खर्च नहीं आएगा। आज हम आपको घर पर म‍िनी श‍िवल‍िंग फाउंटेन बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं। इससे आपके घर की खूबसूरती और भी ज्‍यादा बढ़ जाएगी।

श‍िवल‍िंग वॉटरफॉल बनाने के ल‍िए पहले जुटा लें ये सामान

मिनी शिवलिंग वॉटरफॉल बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा सामान नहीं चाहिए होंगे। आप घर में मौजूद चीजों को भी इसमें दोबारा इस्तेमाल कर सकती हैं। इसलि‍ए ये सामान न‍िकाल लें

  • छोटा प्लास्टिक का टब या मिट्टी का बर्तन
  • छोटी पानी वाली मोटर, जैसे पुराने कूलर की मोटर
  • मोटर के हिसाब से छोटा पाइप
  • क्ले
  • पुरानी प्लास्टिक की बॉटल
  • कैंची
  • हल्का नीला या आसमानी रंग
  • छोटा शिवलिंग
  • गोंद
  • सजाने के ल‍िए फूल या गुलाब की पंखुड़ियां

अगर मोटर और टब आपके घर में पहले से हैं तो खर्च काफी कम हो सकता है।

shivling waterfall making tips (1)

Image Credit- Youtube/KB's arts & craft ideas

सबसे पहले टब तैयार करें

सबसे पहले एक छोटा प्लास्टिक का टब या कोई ऐसा बर्तन लें जिसमें पानी को रखा जा सके। बहुत ज्यादा बड़ा बर्तन लेने की जरूरत नहीं है। टब इस्तेमाल करने से पहले देख लें कि उसमें कहीं से पानी तो नहीं निकल रहा है। इसके लिए उसमें थोड़ा पानी भरकर चेक कर लें। अगर टब ठीक है तो उसे सुखाकर नीला या आसमानी रंग से कलर कर दें।

यह भी पढ़ें- Plastic Bottle DIY: ₹100 में प्‍लास्‍ट‍िक की बोतलों से बनाएं स्टाइलिश फाउंटेन, Balcony द‍िखेगी खूबसूरत

पुरानी बॉटल से बनाएं पेड़

अब एक खाली प्लास्टिक की बॉटल ले लें। इसके बाद उसे अच्छी तरह से धोकर सुखा लें। अब कैंची से बॉटल को काटकर पतली पट्टियां बना लें। इन पट्टियों को थोड़ा मोड़कर फूल, पत्तियां या घास जैसी ड‍िजाइन बना सकती हैं। अगर आप पेड़ का डिजाइन बनाना चाहती हैं तो बॉटल के कुछ हिस्से से टहनियां भी तैयार कर सकती हैं।

पाइप को बनाएं पेड़ का तना

इतना करने के बाद आप छोटी पानी वाली मोटर ले लें। मोटर के साथ जो पाइप लगाया जाएगा, उसकी लंबाई टब के साइज के हिसाब से रखें। इसके बाद पाइप को क्ले से इस तरह ढक दें कि वह पेड़ के तने जैसा दिखने लगे। बस आपको ध्यान रखना होगा क‍ि पाइप का पानी निकलने वाला सिरा खुला रहे। उसे पूरी तरह क्ले से बंद न करें। इसके बाद प्लास्टिक से बनाई गई टहनियों को इस तने के आसपास आप लगा सकती हैं। बाकी फूल और पत्तियाें को भी आप अपनी पसंद के हिसाब से चिपका सकती हैं।

यह भी पढ़ें- DIY Thermocol Fountain: महंगे शोपीस को कहें बाय-बाय, घर पर ही थर्माकोल से मिनटों में ऐसे तैयार करें शानदार वॉटर फाउंटेन

बीच में बनाएं शिवलिंग का बेस

अब टब के बीच में क्ले से एक छोटा-सा बेस तैयार करें। इसी के ऊपर आपको शिवलिंग रखना होगा। बेस बनाते समय एक बात का ध्यान रखें कि शिवलिंग टब के अंदर जमा पानी में डूबे नहीं। उसे इतना ऊंचा रखें कि नीचे पानी रहे और ऊपर से मोटर के जरिए पानी शिवलिंग पर गिर सके। इसके बाद शिवलिंग को इसी बेस पर अच्छी तरह से जमा दें।

ऐसे सेट करें पूरा वॉटरफॉल

अब सबसे जरूरी काम है मोटर और पेड़ को सही जगह लगाना। जब आप ऊपर बताए गए सभी काम कर लें तो मोटर को टब के अंदर रखें और पाइप को ऊपर की तरफ ले जाएं। जिस पेड़ का आपने तना तैयार किया है, उसे शिवलिंग के पीछे या थोड़ा ऊपर रखें। अब पाइप के ऊपर वाले सिरे को इस तरह रखें कि मोटर चालू होने पर पानी सीधे शिवलिंग के ऊपर गिरे। पहली बार मोटर चलाकर जरूर देख लें कि पानी सही जगह गिर रहा है या नहीं। अगर पानी बाहर जा रहा है तो पाइप को सही तरफ कर दें। जब पानी ऊपर से शिवलिंग पर गिरेगा और वापस टब में आएगा, तो एक छोटा-सा वॉटरफॉल इफेक्ट बन जाएगा।

shivling waterfall making tips (2)

Image Credit- Pinterest/Sunrekha

गुलाब की पंखुड़ियों से करें डेकोरेशन

अब बारी आती है इसे सुंदर बनाने की। आप इसके ल‍िए पानी वाले हिस्से में कुछ फ्रेश गुलाब की पंखुड़ियां डाल सकती हैं। इसके अलावा टब के किनारे छोटे आर्टिफ‍िश‍ियल फूल या स्‍टोन भी लगा सकती हैं। अगर आपके पास छोटा पौधा है तो उसे टब के बाहर डेकोरेशन के लिए रख सकती हैं। इससे पूरा सेटअप बहुत ही सुंदर लगेगा।

यह भी पढ़ें- घर को मिलेगा सबसे एस्थेटिक लुक जब सजेंगे ये Water Fountain फॉर होम, हर कोई करता रह जाएगा आपके होम डेकॉर की तारीफ

श‍िवल‍िंग वॉटरफॉल बनाने का एक और है आसान तरीका

अगर आपके पास पुरानी प्लास्टिक की बॉटल से पेड़ बनाने का समय नहीं है तो एक छोटा मिट्टी का बर्तन भी इस्तेमाल कर सकती हैं। एक चौड़े और कम गहरे बर्तन में पानी रखें। बीच में क्ले या किसी बेस की मदद से शिवलिंग को थोड़ा ऊपर सेट करें। फिर छोटी मोटर को पानी में लगाकर पाइप को शिवलिंग के ऊपर कर दें। पाइप को पत्थरों, क्ले या सजावटी सामान की मदद से छिपाया जा सकता है। इस तरह बिना पेड़ और ज्यादा तामझाम के भी छोटा शिवलिंग वॉटरफॉल तैयार हो जाएगा।

मोटर लगाते समय रखें इन बातों का ध्यान

मोटर इलेक्‍ट्रॉन‍िक होता है, ऐसे में इसे लगाते समय आपको कुछ बातों का ध्‍यान रखना चाह‍िए-

  • अगर आप इलेक्ट्रिक मोटर इस्तेमाल कर रही हैं तो मोटर के निर्देशों के हिसाब से ही उसे चलाएं।
  • गीले हाथों से प्लग या बिजली के कनेक्शन को न छुएं।
  • मोटर को पानी में डालने से पहले यह जरूर देख लें कि वह पानी में इस्तेमाल करने के लिए बनी है।
  • खराब या खुले तार वाली मोटर का इस्तेमाल न करें।
  • अगर फाउंटेन को पूजा की जगह पर रख रही हैं तो ध्‍यान रखें क‍ि पानी फैलकर बिजली के बोर्ड या तारों तक न पहुंचे।

यह भी पढ़ें- होम डेकोर आइटम्स में ट्रेंड कर रहे ये Indoor Fountains आपके घर की खूबसूरती में लगाएंगे चार चांद

तो अगर आप भी सावन में कुछ अलग करना चाहती हैं, तो थोड़ी सी क्र‍िएट‍िव‍िटी द‍िखाकर श‍िवल‍िंग वॉटरफाॅल बना सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/AI

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।