Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:58 AM IST

DIY Thermocol Fountain: महंगे शोपीस को कहें बाय-बाय, घर पर ही थर्माकोल से मिनटों में ऐसे तैयार करें शानदार वॉटर फाउंटेन

महंगे शोपीस के बजाय, थर्माकोल से घर पर ही एक शानदार बहते पानी का इनडोर फाउंटेन बनाना सीखें। यह बजट-फ्रेंडली होम डेकोर हैक आपके घर को नया लुक देगा और इसे बनाना भी बेहद आसान है।
Updated:- 2026-05-20, 16:46 IST
image

घर को सजाने के लिए महंगे और रेडीमेड शोपीस खरीदने के बजाय अपने हाथों से कुछ नया बनाना एक अलग ही सुकून देता है। हम बात कर रहे हैं थर्माकोल की। इसकी मदद से आप बेहद कम बजट में एक शानदार, बहते पानी वाला 'इनडोर वॉटर फाउंटेन' तैयार कर सकते हैं। इस बेहतरीन और बजट-फ्रेंडली होम डेकोर हैक को आजमाने के लिए आपको ज्यादा पैसों की भी जरूरत नहीं है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि थर्माकोल से कैसे फाउंटेन तैयार करें? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

फाउंटेन का ढांचा तैयार करें

थर्माकोल से फाउंटेन बनाने की शुरुआत उसके ढांचे से होती है। इसके लिए आपको पैकेजिंग वाले मोटे थर्माकोल ब्लॉक, एक तेज कटर, सीमेंट या वॉल पुट्टी, और एक छोटे वॉटर पंप की जरूरत होगी।

2 - 2026-05-20T162316.197

अब सबसे पहले थर्माकोल के ब्लॉक को अलग-अलग आकारों में काट लें। फाउंटेन को एक पहाड़ का लुक देने के लिए पीछे के हिस्से को थोड़ा ऊंचा और आगे के हिस्से को सीढ़ीदार काटें।

इसे भी पढ़ें - Plastic Bottle DIY: ₹100 में खाली बोतलों से बनाएं स्टाइलिश फाउंटेन, Balcony द‍िखेगी खूबसूरत

थर्माकोल के नीचे के हिस्से में पानी जमा करने के लिए एक गहरा गड्ढा बनाएं। इस टैंक में छोटे वॉटर पंप को सेट करें और पाइप को पीछे से घुमाकर सबसे ऊपरी सीढ़ी तक लाएं। 

1 - 2026-05-20T162318.179

ढांचा तैयार होने के बाद, वॉल पुट्टी या सीमेंट का एक गाढ़ा घोल बनाएं। इस घोल को थर्माकोल के ऊपर ब्रश या हाथों से अच्छी तरह लगाएं। जब यह सूख जाए, तो दोबारा एक मोटी परत लगाएं। यह ढांचा मजबूत हो जाएगा और उसे एक असली पत्थर जैसा खुरदुरा टेक्सचर मिलेगा।

पत्थर के टेक्सचर को और अच्छा बनाने के लिए ग्रे या हल्का भूरा रंग चुनें। रंग करते समय ब्रश को बहुत हल्का चलाएं ताकि सीमेंट का टेक्सचर उभर कर आए।

फाउंटेन के नीचे जमा हुए टैंक और सीढ़ियों के आसपास कुछ असली नदी के पत्थर या छोटे कंकड़ सजाएं। इसके साथ ही, पत्थर के कोनों पर घास चिपका दें।

इसे भी पढ़ें - Terracotta Home Decoration: घर को देना है रॉयल और विंटेज लुक? ट्राई करें ये खूबसूरत टेराकोटा होम डेकोर आइडियाज

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।