हम सभी अपने भविष्य की सही जानकारी लेना चाहते हैं। आपका आने वाला समय कैसा हो सकता है और इसमें क्या बदलाव होंगे इस बात की सही जानकारी आपको ज्योतिष से ही मिल सकती है।
खासतौर पर जब हम राशि के अनुसार भविष्य की बात करते हैं तो ज्योतिष सबसे अच्छा विकल्प है। अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि आपके लिए 24 से 30 अप्रैल का सप्ताह कैसा रहेगा तो इस लेख में उज्जैन के ज्योतिषाचार्य एवं पंडित मनीष शर्मा जी से अपनी राशि के साप्ताहिक राशिफल के बारे में जरूर जानें।
इस सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी। आपको कार्य में सफलता मिलेगी। संतान से सहयोग प्राप्त होगा और आपकी आने वाली योजनाएं सफल होंगी। मंगल एवं बुधवार के दिन आपको यात्रा में कठिनाइयां हो सकती हैं।
वर्कप्लेस पर भी समस्याएं आने के योग हैं। आपकी आय में व्यवधान आ सकते हैं। आपके ऊपर विरोधी हावी हो सकते हैं। गुरु एवं शुक्रवार से आपकी आय में वृद्धि एवं सहयोग प्राप्त होगा। समस्याओं का समाधान होगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। सभी कार्य समय पर होंगे। शनिवार को व्यय की अधिकता के साथ विवाद की स्थितियां बन सकती हैं। कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें।
उपाय -हनुमानजी को फलों का भोग लगाएं।
इसे जरूर पढ़ें: Aries Love Horoscope 2023: कैसा होगा प्यार के मामले में मेष राशि वालों का साल 2023
इस सप्ताह आपका मन विचलित रहेगा और कार्यों के प्रति मन विचलित हो सकता है। मंगल एवं बुधवार से समय पर काम होंगे और लंबे समय रुके हुए कार्यों में भी सफलता मिलेगी। आपकी आय में वृद्धि होगी और संतान सुख की प्राप्ति होगी।
गुरुवार के दिन से आपको बड़े लाभ हो सकते हैं। आपके मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा, किंतु विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। शुक्रवार को भी समय आपके अनुकूल बना रहेगा। आपकी आय में वृद्धि होगी। शनिवार को यात्रा सफल होगी एवं परिवार के साथ समय बिताएंगे।
यह विडियो भी देखें
उपाय -किसी गरीब को भोजन कराएं।
भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा और आय अच्छी बनी रहेगी। आपके लिए काम की व्यस्तता रहेगी। बुध एवं गुरुवार को समस्याएं आ सकती हैं। सरकारी कार्य में बाधाएं आ सकती हैं। गुरुवार से आराम महसूस करेंगे एवं संतान से सहयोग प्राप्त होगा।
आपकी आय में वृद्धि होगी। आपकी यात्राएं सुखद रहेंगी। शुक्रवार(शुक्रवार के दिन न करें ये काम)का दिन भी अच्छा बीतेगा। आपको आशातीत सफलता प्राप्त होंगी। समस्याओं का समाधान मिलेगा। प्रेम के मामले में साथी से सहयोग प्राप्त होगा एवं वैवाहिक प्रस्ताव मिलेंगे।
उपाय - माता सीता और श्री राम जी का दर्शन करें।
इस सप्ताह आपकी आय स्थिर रहेगी एवं सहयोग की प्राप्ति होगी। भाग्य का साथ मिलेगा एवं काम की अधिकता होगी। आपकी योजनाएं सफल होंगी एवं काम समय पर पूरे होंगे। मंगल एवं बुधवार को आय अच्छी बनी रहेगी। संतान सुख की प्राप्ति होगी।
स्वयं के प्रयास से सफलता प्राप्त होंगी। गुरुवार को विवादित मामलो के हल प्राप्त होंगे एवं प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होगी। शुक्रवार भी आपके लिए अच्छा दिन रहेगा। आय अच्छी बनी रहेगी एवं शनिवार को सुखद सूचनाएं प्राप्त होंगी। प्रेम प्रस्ताव प्राप्त होंगे एवं वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
उपाय -शिवजी को कच्चा दूध मिलाकर जल चढ़ाएं।
कार्य की अधिकता रहेगी एवं योजनाबद्ध कार्य होंगे। आपकी आय भी अच्छी बनी रहेगी। मित्रों से वैचारिक मतभेद समाप्त होगा। मंगल एवं बुधवार लाभ की स्थितियां रहेंगी। कार्य की अधिकता होगी। गुरु एवं शुक्रवार को रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा।
आपकी आय अच्छी बनी रहेगी। शनिवार की सुबह से संभलकर रहना होगा। आपके कीमती सामान का नुकसान हो सकता है। शनिवार को पूर्णत: सावधानी बरतें। वैवाहिक जीवन में माधुर्य बना रहेगा।
उपाय -पक्षियों के लिए दाने की व्यवस्था करें।
इसे जरूर पढ़ें: Expert Tips: जानें ज्योतिष के अनुसार कैसा होता है सिंह राशि का स्वभाव और उनकी लव लाइफ
आपकी आय में बाधाएं आ सकती हैं। आपके कार्य समय पर नहीं हो पाएंगे। अनावश्यक समस्याएं आ सकती हैं। आपकी योजनाएं असफल हो सकती है। मंगल एवं बुधवार से अनुकूल रहेगा।
आपका समय शांति पूर्वक रहेगा। मांगलिक कार्य बन सकते हैं। वरिष्ठों से सहयोग प्राप्त होगा एवं वर्चस्व बना रहेंगा। नाराज लोगों को मनाने में सफल होंगे। गुरु एवं शुक्रवार को खुशखबरी की प्राप्ति होंगी। संतान से सुख मिलेगा।
उपाय - शिवजी को श्वेत पुष्प अर्पण करें।
सप्ताह का आरंभ अच्छा होगा। आपकी आय वृद्धि होगी और अटके धन की प्राप्तिहोगी। आपके कार्यस्थल पर वर्चस्व बढ़ेगा। मित्रों से सहयोग की प्राप्ति होगी। लाभकारी प्रस्ताव प्राप्त होंगे। मंगलवार से दिक्कतें आ सकती हैं।
व्यय की अधिकता होगी। बुधवार से परेशानियां बढ़ सकती हैं। गुरुवार की सुबह से काम में गति आएगी एवं आय में वृद्धि होगी। समस्याओं का समाधान मिलेगा। प्रेम के मामलों में निराशा मिल सकती है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
उपाय -मिट्टी के मटके का दान करें।
आपको अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आपकी व्यस्तता भी अधिक रहेगी। पिता से सहयोग प्राप्त होगा। मंगल एवं बुधवार आय के लिए अनुकूल रहेंगे। समस्याओं का निदान होगा एवं सफलता मिलेगी।
गुरु एवं शुक्रवार कठिन समय हो सकता है। आपको थोड़ा संभलकर रहना होगा। क्रोध में आकर निर्णय न लें। व्यय की अधिकता होंगी। कार्य में विलंब होंगा। शनिवार की सुबह से से आय में वृद्धि के साथ प्रसन्नता की प्राप्ति होंगी। परिवार आपके अनुकूल रहेगा एवं सहयोग प्राप्त होगा।
उपाय -पक्षियों के जल पिलाएं।
आपकी आय बेहतर बनी रहेगी और कोई नई सूचनाएं प्राप्त होंगी। आपके कार्य समय पर होंगे एवं वर्कप्लेस पर तारीफें मिलेंगी। धार्मिक आयोजन में जाने का मौका मिलेगा। सरकारी कार्यों में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी।
संतान सुख की प्राप्ति होगी एवं विवादों से बाहर आएंगे। मंगल एवं बुधवार को व्यस्तता अधिक होगी। गुरु एवं शुक्रवार को धन की प्राप्ति होगी। कार्य में सफलता मिलेगी। शुक्रवार की रात से चिंता की वृद्धि होगी। खर्च अधिक होगा। जीवन साथी के साथ मनमुटाव हो सकते हैं।
उपाय -शाम के समय शिवालय की सफाई करें।
धन की कमी बनी रहेगी लेकिन आपको सहयोग की प्राप्ति होगी। व्यय अधिक होगा एवं अनावश्यक समस्याएं आ सकती है। बुधवार को अचानक यात्रा के योग बनेंगे। बुधवार से आपको धनलाभ होगा और कार्य संपन्न होंगे। कार्य क्षेत्र में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। गुरु एवं शुक्रवार अनुकूल दिन रहेंगे। विरोधी परास्त होंगे। शनिवार को सफलता एवं आय की प्राप्ति होगी।
उपाय - जल पात्र का दान करें।
शनि का गोचर एवं चंद्र की दृष्टि से रुके काम बनेंगे। आपकी चिंताएं कम होंगी एवं आय में भी वृद्धि होगी। सहयोग की अपेक्षाएं पूर्ण होंगी। कार्य में निरंतरता रहेगी। मंगल एवं बुधवार को विवाद की स्थितियां बन सकती हैं। किराएदार या पड़ोसियों से तनाव हो सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। खर्च अनावश्यक होंगे। निकट के लोग भी धोखा दे सकते हैं।
उपाय -शिवजी को दूध एवं दही से अभिषेक करें।
परिवार में बुजुर्गो का अपमान हो सकता है। आपकी आय बनी रहेगी। मंगल एवं बुधवार को आय में वृद्धि रहेगी एवं कार्यस्थान पर आगे रहेंगे। किसी भी दिखावे से बचें। गुरु एवं शुक्रवार को अकेले रहने का मन करेगा। अनावश्यक रूप से धाोखा मिल सकता है। सहयोग करने वाले भी पीछे हटेंगे। आय कम
उपाय -दुर्गाजी को खीर का भोग लगाएं।
सभी राशियों के लिए ये सप्ताह मिले-जुले प्रभाव लेकर आएगा। आप अपनी राशि के अनुसार आने वाले समय की योजनाएं तय कर सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: unsplash com, freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।