हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष माह को शुभ फलदायी माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि इस माह में भगवान श्रीकृष्ण की उपासना करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है और धन-धान्य में भी वृद्धि होती है।
इतना ही नहीं, इस माह में तुलसी की पूजा करने का भी विधान है। ऐसी मान्यता है कि अगर किसी जातक के जीवन में किसी तरह की कोई परेशानी आ रही है, तो मार्गशीर्ष माह में भगवान श्रीकृष्ण के साथ-साथ माता तुलसी की पूजा करने से भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। अब ऐसे में इस माह में कुछ ऐसे शक्तिशाली मंत्र हैं, जिनका जाप करने मात्र से ही व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो सकती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
ऐश्वर्य और भौतिक सुखों की प्राप्ति के लिए मार्गशीर्ष माह में गजेन्द्रमोक्ष का 21 बार जाप करें। ऐसी मान्यता है कि इस गजेंद्रमोक्ष का जाप करने से व्यक्ति को सभी बाधाओं से भी छुटकारा मिलता है और भौतिक सुखों की भी प्राप्ति होती है। इतना ही नहीं, गजेंद्रमोक्ष का पाठ करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और कर्ज से भी छुटकारा मिल जाता है।
इसे जरूर पढ़ें - Margashirsha Amavasya 2024: मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन करें इन चीजों का दान, धन-धान्य में होगी वृद्धि
मार्गशीर्ष माह में मोक्ष प्राप्ति के लिए भगवान विष्णु के शक्तिशाली मंत्र का 51 बार जाप करें। ऐसा कहा जाता है कि इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को मृत्यु के बाद मोक्ष मिल सकता है।
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय:
आजकल के टेंशन भरे जीवन में व्यक्ति मानसिक शांति और सुकून चाहता है। इसलिए इस दौरान मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति को उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। इसलिए मार्गशीर्ष माह में भगवान श्रीकृष्ण के इस मंत्र का 11 बार जाप करें। इससे व्यक्ति को लाभ हो सकता है।
ॐ क्लीं कृष्णाय नमः:
यह विडियो भी देखें
इसे जरूर पढ़ें - Margashirsha Amavasya 2024: मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं ये चीजें, बनी रहेगी सुख-शांति
अगर आपकी कोई मनोकामना है, जिसे आप सिद्ध करना चाहते हैं, तो भगवान श्रीकृष्ण की उपासना करें और इस मंत्र का 18 बार जाप करें। इससे शुभ परिणाम मिल सकते हैं।
ॐ दामोदराय नमः:
अगर आप अविवाहित हैं, तो मनचाहा वर पाना चाहते हैं, तो मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन राधा रानी के इस मंत्र का जाप करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है।
जय मां बिंदवासिनी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।