Muhurat In March 2023: मार्च में गृह प्रवेश और विवाह के लिए ये दिन हैं बहुत शुभ

Marriage And Griha Pravesh Dates In March 2023: हर माह में शुभ कार्य जैसे कि विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन आदि के लिए शुभ मुहूर्त पड़ते हैं। इसी कड़ी में ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर मार्च के महीने में विवाह के कुल 5 और गृह प्रवेश के कुल 6 शुभ दिन हैं।
मार्च 2023 में विवाह मुहूर्त (Marriage Muhurat in March 2023)

- 5 मार्च, दिन रविवार को मघा नक्षत्र लग रहा है। इस दिन का शुभ मुहूर्त सुबह 4 बजकर 9 मिनट से अगले दिन सुबह के 6 बजकर 41 मिनट तक है।
- 6 मार्च, दिन सोमवार (सोमवार के उपाय) को मघा नक्षत्र है। ऐसे में इस दिन का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 41 मिनट से शाम 4 बजकर 17 मिनट तक है।
इसे जरूर पढ़ें: Lord Shiva Temple: होली पर भगवान शिव के श्रीनाथ वीर म्हस्कोबा मंदिर में दिखा अद्भुत नजारा
- 9 मार्च, दिन बृहस्पतिवार को हस्त नक्षत्र है। ऐसे में इस दिन का शुभ मुहूर्त रात 9 बजकर 8 मिनट से अगले दिन सुबह 5 बजकर 57 मिनट तक है।
- 11 मार्च, दिन शनिवार को स्वाती नक्षत्र है। ऐसे में इस दिन का शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 11 मिनट से शाम 7 बजकर 52 मिनट तक है।
- 13 मार्च, दिन सोमवार को अनुराधा नक्षत्र है। ऐसे में इस दिन का शुभ मुहूर्त सुबह 8 बजकर 21 मिनट से शाम 5 बजकर 11 मिनट तक है।
मार्च 2023 में गृह प्रवेश मुहूर्त (Griha Pravesh Muhurat in March 2023)

- 8 मार्च, दिन बुधवार को गृह प्रवेश (गृह प्रवेश पूजा क्यों है जरूरी) का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 47 मिनट से सुबह 9 बजकर 52 मिनट तक है।
- 9 मार्च, दिन गुरुवार को गृह प्रवेश का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 57 मिनट से अगले दिन सुबह 6 बजकर 37 मिनट तक है।
- 10 मर्च, दिन शुक्रवार को गृह प्रवेश का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 37 मिनट से रात 9 बजकर 42 मिनट तक है।
इसे जरूर पढ़ें: Bad Ketu Signs: जीवन में हो रही हैं ये दुर्घटनाएं तो केतु ग्रह का है दुष्प्रभाव
- 13 मार्च, दिन सोमवार को गृह प्रवेश का शुभ मुहूर्त रात 9 बजकर 27 मिनट से अगले दिन सुबह 6 बजकर 33 मिनट तक है।
- 16 मार्च, दिन गुरुवार को गृह प्रवेश का शुभ मुहूर्त सुबह 4 बजकर 47 मिनट से अगले दिन सुबह 6 बजकर 29 मिनट तक है।
- 17 मार्च, दिन शुक्रवार को गृह प्रवेश का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 29 मिनट से अगले दिन दोपहर के 2 बजकर 46 मिनट तक है।
तो ये थे मार्च के महीने में विवाह और गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।