Malmas 2023: धन हानि से बचने के लिए इन चीजों की खरीदारी न करें

What Not To Purchase On Malmas: हिंदू धर्म में मलमास या अधिक मास को जहां पूजा-पाठ के लिए विशेष माना जाता है, वहीं इस दौरान कुछ विशेष चीजों की खरीदारी करने की मनाही होती है। 

what things not to purchase on malmas

मलमास को अधिक मास या पुरुषोत्तम मास के नाम से भी जाना जाता है। इस महीने को किसी भी शुभ काम के लिए अच्छा नहीं माना जाता है और ऐसा कहा जाता है कि आपको इस पूरे महीने में शादी-विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन आदि से बचना चाहिए।

इसके साथ ही मान्यता यह भी है कि इस महीने पूजा-पाठ का विशेष फल मिलता है। जहां एक तरफ किसी भी शुभ काम को करने से मना किया जाता है, वहीं कुछ चीजों की खरीदारी करने की भी मनाही होती है।

ज्योतिष की मानें तो इस महीने घर में लाई गई कुछ चीजें आपके लिए शुभ नहीं होती हैं और इससे आपको भविष्य में धन हानि के साथ अन्य नुकसान भी हो सकते हैं। आइए ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया जी से जानें कि मालमास में आपको कौन सी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए और इसके क्या दुष्प्रभाव हो सकते हैं।

क्या होता है मलमास

इस साल मलमास, यानि कि पुरुषोत्तम मास का आरम्भ 18 जुलाई से हो रहा है। शास्त्रों की मानें तो धर्म से जुड़े कामों के लिएयह महीना बहुत शुभ होता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार मलमास हर तीन वर्ष में एक बार आता है और उस साल 12 की जगह 13 हिंदी महीने होते हैं, इसलिए इसे अधिक मास भी कहा जाता है। दरअसल हिन्दू पंचांग के अनुसार पूरे साल में सूर्य और चन्द्रमा की गणना के आधार पर 12 महीने होते हैं। जिनमें से सूर्य वर्ष 365 दिन और करीब 6 घंटे का होता है, वहीं चंद्र वर्ष 354 दिनों का होता है।

इन दोनों वर्षों के बीच करीब 11 दिनों का फासला होता है। यह फर्क तीन साल में एक महीने के बराबर हो जाता है। ऐसे में एक अलग माह जुड़ जाता है जो मलमास कहलाता है। मान्यताओं के अनुसार मलमास में भगवान का स्मरण लाभकारी होता है और शुभ काम वर्जित होते हैं।

इस महीने किसी भी ऐसे सामान की खरीदारी नहीं करनी चाहिए जो आपके भविष्य में शुभ कामों से जुड़े हों। आइए जानें इनके बारे में-

नया मकान न खरीदें

you should not purchase home in malmas

मलमास में आपको भूलकर भी नया घर नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि यदि आप इस दौरान घर खरीदने का मन बनाती हैं तो ये आपके लिए शुभ नहीं होगा। ऐसे घर में आपको हमेशा सेहत से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

इस तरह के घर में पितृ दोष हो सकते हैं और आपको मानसिक तनाव बने रहेंगे। मलमास में खरीदा गया घर मुख्य रूप से मुखिया के लिए शुभ नहीं होता है और उनकी सेहत से लेकर आर्थिक स्थिति तक में नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलते हैं। इसलिए इस महीने में न तो नया घर खरीदें और न ही नए घर में प्रवेश करें।

इसे जरूर पढ़ें: Malmas 2023: जानें कब से शुरू हो रहा है मलमास, इस दौरान क्या न करें

शादी के लिए न करें खरीदारी

मलमास में आपको शादी से जुड़ी किसी भी सामग्री जैसे दुल्हन के लिए लहंगा, चूड़ियां, श्रृंगार की सामग्री आदि। ऐसा माना जाता है कि इस महीने ऐसी किसी भी चीज की खरीदारी करने से आने वाले समय में दाम्पत्य जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

इस महीने आपको शादी के लिए किसी भी तरह की खरीदारी से बचना चाहिए। यदि आप शादी के लिए निमंत्रण कार्ड बनवा रही हैं तब भी यह समय शुभ नहीं माना जाता है।

नया वाहन न खरीदें

malmas car not to purchase

मलमास में आपको नया वाहन भी नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दौरान खरीदा गया वाहन आपके लिए शुभ फल देने वाला नहीं होता है और आपको इस वाहन में हमेशा दुर्घटना का भय बना रहता है।

इसके साथ ही मान्यता यह भी है कि इस महीने यदि नई कार खरीदी जाती है तो उसमें बार-बार तकनीकी खराबियां आ सकती हैं और उसकी वजह से आपको धन हानि हो सकती है। ऐसा भी संभव है कि इस वाहन से आप जब भी किसी शुभ काम के लिए जाएं तो आपको उसमें सफलता न मिले।

इसे जरूर पढ़ें: Malmas 2023: मलमास में इन कामों को करने से खुल जाता है भाग्य

आभूषण की न करें खरीदारी

what you should not purchase in sawan

मलमास में आपको नए आभूषण भी नहीं खरीदने चाहिए। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति भी खराब हो सकती है और आपको कुछ अलग नुकसान भी हो सकते हैं। इस महीने मुख्य रूप से आपको सोने के गहने नहीं खरीदने चाहिए। हालांकि इस दौरान यदि आप किसी गरीब को सोने का दान करते हैं तो ये आपके लिए बहुत शुभ हो सकता है।

घर में कोई नया पालतू न लाएं

अगर आप पालतू जानवरों के शौक़ीन हैं तो मलमास में कोई नया जानवर घर न लाएं। आमतौर पर पालतू जानवर आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा के संकेत देते हैं, लेकिन इस दौरान घर में लाए गए जानवर आपके लिए शुभ संकेत नहीं देते हैं और आपको आने वाले समय में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि इस महीने जानवरों की सेवा करना फलदायी माना जाता है, इसलिए आप गाय को नियमित रूप से रोटी खिलाएं।

वैसे तो किसी भी समय चीजों की खरीदारी आपकी व्यक्तिगत पसंद है, लेकिन यदि आप ज्योतिष की मानें तो मलमास में आपको यहां बताई गई चीजों को खरीदने से बचना चाहिए।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images: Freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP