अर्जुन कपूर की प्राइवेट फोटो शेयर करने से पहले इन बातों पर ट्रोल हो चुकी हैं मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा अपने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की प्राइवेट फोटो शेयर कर एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। इससे पहले भी मलाइका कई बातों के लिए ट्रोल हो चुकी हैं।

malaika arora arjun kapoor

मलाइका अरोड़ा इंडस्ट्री में अपनी फिटनेस और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा एक और वजह है जिसके चलते मलाइका अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं, वह है ट्रोलिंग। मलाइका अक्सर ही किसी न किसी वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं। हालांकि मलाइका भी ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देने से पीछे नहीं हटती हैं। मलाइका इन दिनों एक्टर अर्जुन कपूर के साथ रिलेशन में हैं। इन दोनों के रिलेशन को लेकर भी मलाइका कई बार ट्रोल हो चुकी हैं। एक बार फिर अर्जुन कपूर की प्राइवेट फोटो शेयर करने के बाद मलाइका को लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ रहा है। इससे पहले भी कई बातों के लिए मलाइका को ट्रोल किया जा चुका है।

क्यों ट्रोल हो रही हैं मलाइका अरोड़ा?

malaika arora getting trolled

मलाइका अरोड़ा(मलाइका अरोड़ा के सिजलिंग लुक्स) और अर्जुन कपूर रिलेशन में हैं। दोनों अक्सर साथ वक्त बिताते नजर आते हैं। मलाइका और अर्जुन कपूर अब अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर दोनों एक-दूसरे के साथ फोटोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में मलाइका ने अर्जुन की एक फोटो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की जिसमें वह हाफ नेकेड नजर आ रहे हैं। इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "माई वेरी ओन लेजी ब्वॉय", इसके बाद से मलाइका लगातार ट्रोल हो रही हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें काफी उल्टी-सीधी बातें बोल रहे हैं।

पहले भी हो चुकी हैं ट्रोल

malaika arora trolling reason

यह पहली बार नहीं है जब मलाइका किसी चीज को लेकर ट्रोल हुई हैं। इससे पहले भी मलाइका कई बातों के लिए ट्रोल हो चुकी हैं। मलाइका बोल्ड आउटफिट्स पहनने से नहीं कतराती हैं। एक बार नहीं, बल्कि कई बार वह अपने बोल्ड ड्रेसिंग सेंस को लेकर ट्रोल हुई हैं। जब मलाइका और अरबाज का तलाक हुआ था, तब लोगों ने मलाइका को गोल्ड डिगर तक कहा था हालांकि मलाइका ने बिंदास अंदाज में ट्रोलर्स को जवाब दिया था। मलाइका फिटनेस फ्रीक हैं। वह अक्सर जिम के बाहर या फिर वॉक करते हुए स्पॉट होती हैं। एक बार मलाइका स्पोर्ट्स ब्रा और पैंट्स में नजर आई थीं, इस आउटफिट में उनके स्ट्रेच मार्क्स साफ दिख रहे हैं। बता दें कि लोगों ने इस बात के लिए भी उन्हें ट्रोल कर दिया था। इसके अलावा अपने वॉकिंग स्टाइल, उनके और अर्जुन कपूर के बीच उम्र के अंतर को लेकर भी मलाइका(मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर लव स्टोरी) अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल होती रहती हैं। कई बार वह बेबाकी से ट्रोलर्स को जवाब देती हैं तो कई बार चुप रहना पसंद करती हैं।

यह भी पढ़ें- कार से लेकर आउटफिट्स तक, मलाइका अरोड़ा करती हैं इन एक्सपेंसिव चीजों का इस्तेमाल

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Social Media

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP