herzindagi
makar sankranti  wishes quotes messages facebook and whatsapp status

Makar Sankranti ki Hardik Shubhkamnaye: मकर संक्रांति के शुभ मौके पर इन चुनिंदा संदेशों से दीजिए अपनों को बधाई, हो जाएंगे खुश

Makar Sankranti Wishes: अगर आप भी मकर संक्रांति के मौके पर अपनों को बधाई संदेश भेजना चाहते हैं तो इन्हें भेज सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-01-13, 14:53 IST

भारत में मकर संक्रांति का त्यौहार बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। इस पावन त्यौहार को कई लोग खिचड़ी के नाम से जानते हैं तो कई लोग पोंगल के नाम से भी जानते हैं।

इस त्यौहार का नाम कुछ भी हो, लेकिन इस दिन पतंग उड़ना और मीठे व्यंजन का स्वाद चखना आम बात है। इस दिन गंगा स्नान करना भी काफी शुभ माना जाता है। मकर संक्रांति के शुभ मौके पर कई लोग 1-2 सप्ताह पहले से ही शुभकामनाएं भेजना स्टार्ट कर देते हैं।

ऐसे में अगर आप भी मकर संक्रांति के मौके पर अपनों को बधाई संदेश भेजना चाहते हैं तो इन चुनिंदा संदेशों को भेज सकते हैं। आइए जानते हैं।   

1. मीठी बोली, मीठी जुबान

मकर संक्रांति पर यही है पैगाम

मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं!

makar sankranti  wishes quotes and messages 

2. मुंगफली की खुशबू

और गुड़ की मिठास

दिलों में खुशी और अपनो का प्यार,

मुबारक हो आपको

मकर संक्रांति का त्यौहार!

हैप्पी संक्रांति 2023!

 

3. सूरज की राशि बदलेगी

बहुतों की किस्मत बदलेगी

यह साल का पहला पर्व होगा

जो बस खुशियों से भरा होगा

हैप्पी संक्रांति 2023!

makar sankranti  messages facebook and whatsapp status 

4. काट ना सके कभी कोई पतंग आपकी

टूटे ना कभी डोर विश्वास की

छू लो आप ज़िन्दगी की सारी कामयाबी

जैसे पतंग छूती है ऊंचाइयां आसमान की।

हैप्पी मकर संक्रांति 2023!

इसे भी पढ़ें: लोहड़ी के शुभ मौके पर अपने प्रियजनों को भेजें ये शुभकामनाएं और बधाई संदेश

5. तिल हम हैं और गुड़ हैं आप

मिठाई हम हैं और मिठास हैं आप

मकर संक्रांति से हो रही है साल की शुरुआत

मुबारक हो आपको मकर संक्रांति का त्यौहार!

makar sankranti  wishes

6-मंदिर की घंटी, आरती की थाली

नदी के किनारे सूरज की लाली

ज़िन्दगी में आए खुशियों की बहार

आपको मुबारक हो आपको मकर संक्रांति का त्यौहार!

यह विडियो भी देखें

हैप्पी मकर संक्रांति 2023!

 

7. दिल को धडकन से पहले

दोस्तों को दोस्ती से पहले

प्यार को मोहब्बत से पहले

ख़ुशी को गम से पहले

आपको कुछ दिन पहले

मकर संक्रांति की शुभकामनाएं सबसे पहले!

हैप्पी संक्रांति 2023!

makar sankranti  wishes quotes 

8. हर पतंग जानती है

अंत में कचरे मे जाना है

लेकिन उसके पहले

आसमान छूकर दिखाना है

बस ज़िंदगी भी यही चाहती है

मकर संक्रांति की शुभकामनाएं!

 

9. पल पल सुनहरे फूल खिले

कभी ना हो कांटों का सामना

जिंदगी आपकी खुशियों से भरी रहे

संक्रांति पर हमारी यही है शुभकामना!

हैप्पी संक्रांति 2023!

इसे भी पढ़ें: अपने प्रियजन की शादी पर भेजें ये बेहतरीन शुभकामनाएं और बधाई संदेश

makar sankranti quotes messages facebook and whatsapp status

10. बासमती चावल और उड़द की दाल

घी की महकती खुशबू हो और आम का अचार

दही बड़े की सुगंध के साथ हो अपनों का प्यार

मुबारक हो आप सभी को खिचड़ी का यह त्यौहार!

मकर संक्रांति की शुभकामनाएं!

 

11. मिठे मिठे गुड़ में मिल गया TiL

उड़ी पतंग और खिल गया DiL

चलो मिलकर बांटे खुशियां संग!

हैप्पी संक्रांति 2023!

 

12. त्यौहार नहीं होता है अपना पराया,

त्यौहार वही जिसे सबने मनाया,

तो मिला के गुड़ में तिल,

पतंग संग उड़ जाने दो दिल,

हैप्पी मकर संक्रांति!

 

13. गंगा-यमुना के तट पर उमड़ा जन सैलाब,

भगवान सूर्य का आशीर्वाद,

यही है मकर संक्रांति के पर्व का उल्लास।

मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं!

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। लेख के अंत में कमेंट सेक्शन में आप भी ज़रूर कमेंट करें।

Image Credit:(@freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।