Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:23 AM IST

मकर लव हॉरोस्कोप 2022: इस वर्ष कैसे रहेंगे आपके प्रेम और वैवाहिक संबंध, पंडित जी से जानें

अगर आपकी राशि मकर है और आप अपना लव हॉरोस्कोप जानना चाहते हैं, तो ये आर्टिकल जरूर पढ़ें। 
Updated:- 2022-01-03, 12:36 IST
image

मकर राशि के जातकों के लिए साल 2022 कई उतार-चढ़ाव लेकर आया है। प्रेम और वैवाहिक संबंधों के लिहाज से भी इस वर्ष आपको मिले-जुले परिणाम ही प्राप्‍त होंगे। जहां विवाहित जातकों के रिश्ते में छोटी-मोटी दिक्कतें आ सकती हैं, वहीं प्रेमियों को भी रिश्ते में अच्‍छे और बुरे अनुभव हो सकते हैं। यह वर्ष सिंगल जातकों के लिए अच्छा साबित होगा, क्योंकि इस वर्ष उनका अकेलापन दूर करने के लिए उन्हें साथी मिल जाएगा। 

संबंधों के लिहाज से मकर राशि के जातकों को और क्‍या अनुभव होंगे और किन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, इस बारे में छिंदवाड़ा के ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी बताते हैं, 'छोटे- मोटे मुद्दे तो हर रिश्ते में उत्पन्न होते हैं, मगर प्रेम और वैवाहिक संबंधों में यह मुद्दे बड़ा रूप भी ले सकते हैं, खासतौर पर इस वर्ष मकर राशि के जातकों को संबंधों के मामले में संभल कर रहना होगा। आपको कहीं चीजें अनुकूल नजर आएंगी तो कहीं पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।'

इसे जरूर पढ़ें: वृश्चिक लव राशिफल 2022: अपने प्रेम संबंधों के बारे में एस्ट्रोलॉजर से जानें

capricorn  love  marriage  horoscope

लवर्स के लिए वर्ष 2022 

वर्ष की शुरुआत अच्छी होगी। मकर राशि के जातकों के लिए फरवरी और मार्च का महीना प्रेम संबंधों के लिहाज से बहुत ही अच्छा रहने वाला है। जो जातक प्रेम संबंधों में हैं और अपने घरवालों को अपने साथी के बारे में बताना चाहते हैं , तो इन दो महीनों में आप यह कार्य कर सकते हैं। वहीं अपने साथी के परिवार से मिलने का और शादी की बात को आगे बढ़ाने का भी यह बहुत ही अच्‍छा समय है। आपको बता दें कि अप्रैल के महीने में मकर राशि के तीसरे भाव में गुरु एवं बृहस्पति के गोचर करने से भी प्रेम से जुड़े मामलों में अनुकूल परिणाम देखने को मिलेंगे। 

रोमांस के लिहाज से मई और जून का महीना भी आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। इस दौरान साथी के साथ आपके संबंध और भी अधिक मजबूत बनेंगे।  हो सकता है कि जुलाई और अगस्त के महीने में साथी के साथ आपका कोई झगड़ा हो जाए, जिससे आगे आने वाले 2 से 3 महीने आपको रिश्ते में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।  

हालांकि, वर्ष के अंतिम 2 महीने यानि कि नवंबर और दिसंबर प्रेम संबंधों के लिहाज से बहुत ही अच्छे रहेंगे और जो भी आपके बीच में गिले-शिकवे हैं वह भी दूर हो जाएंगे। 

उपाय- 

  • प्रेम संबंधों में उतावलेपन से बचें। अपने साथी को एक पर्सनल स्‍पेस दें और हर बात बताने के लिए बाध्‍य न करें। 
  • अगर आप अपने प्रेम संबंधों को लेकर कोई अच्‍छा या बुरा निर्णय ले रहे हैं, तो पहले अच्‍छे से सोच-विचार जरूर कर लें। 

इसे जरूर पढ़ें: कन्‍या लव हॉरोस्कोप 2022: प्रेम और वैवाहिक संबंधों के लिहाज से नव वर्ष में मिलेंगे ये फल

capricorn  love  astrology

विवाहित जातकों के लिए वर्ष 2022 

वैसे तो वर्ष की शुरुआत विवाहित जातकों के लिए बहुत ही अच्छी होने वाली है, मगर वर्ष के मध्य में आपके संबंधों में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। लेकिन अगस्त का महीना आते ही आपकी मैरिड लाइफ में सुधार नजर आने लगेगा। विवाहित जातकों को इस वर्ष एक सुंदर यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। निःसंतान लोगों को इस वर्ष कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपके लिए सबसे अच्‍छा समय वर्ष के अंतिम 2 महीने यानि नवंबर और दिसंबर होंगे। इन दो महीनों में आप अपने पार्टनर के बेहद करीब आ जाएंगे और एक-दूसरे को और भी बेहतर तरह से समझना शुरू कर देंगे। 

उपाय- 

  • विवाहित जातकों को यही सलाह दी जाती है कि अपने बीच के किसी भी विवाद में किसी तीसरे को शामिल न करें। आपको इस वर्ष गलतफहमी फैलाने वाले लोग बहुत मिल जाएंगे, मगर आपको अपने दिल की सुननी है। 
  • साथी के साथ समय बिताने के लिए अपनी प्रोफेशनल लाइफ से थोड़ा वक्‍त जरूर निकालें।  (पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस बनाने के टिप्‍स)

सिंगल जातकों के लिए वर्ष 2022 

 फरवरी और मार्च का महीना सिंगल जातकों के लिए बहुत अच्छा साबित होगा। खासतौर पर अगर आप सिंगल हैं और मन ही मन किसी को पसंद करते हैं, तो अपनी भावनाओं को उस व्यक्ति के आगे प्रकट करने का यह एक अच्‍छा समय है। हो सकता है कि आपको इस अवधि में प्रेम साथी मिल जाए और आपके जीवन का एकलपन दूर हो जाए। 

जिन सिंगल जातकों की शादी की बात चल रही है, हो सकता है कि इस वर्ष आपका विवाह पक्का हो जाए। मगर आपका विवाह इस वर्ष नहीं होगा। 

 

उपाय- 

  • अगर आप किसी को पसंद करते हैं, तो मन की बात को बाहर लाएं और उस व्यक्ति को प्रेम प्रस्ताव दें। 
  • अगर आपकी किसी से शादी की बात चल रही है, तो केवल रूप आकर्षण में न फंसे, व्यक्ति के व्यक्तित्व की पहचान भी करना सीखें। 

 

 

 यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।